सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा -- गहलोत
सेना में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा -- गहलोत (संगठन के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा की रिपोर्ट) --------------------------------------------------------------- शिवगंज(राजस्थान) - केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती देश के बेरोजगार युवाओं के साथ कुठाराघात है। यह प्रतिक्रिया राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने व्यक्त करते हुए इस योजना पर अविलम्ब रोक लगाने की मांग की। संगठन के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सेना में मात्र 4 वर्ष की सेवा पर लेने के बाद बिना पेन्शन के घर भेजने की अग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती की घोषणा के साथ ही देश भर में अग्निपथ के स्थान पर आग लगना किसी भी स्थिति में केन्द्र सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। केन्द्र सरकार एक-एक कर सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर सभी सरकारी संस्थानों को बडे पूंजीपतियों को बेचकर देश की जनता और युवाओं को पू...