पीड़ित पत्नी ने पति सहित चार पर कराया दहेज़ एक्ट का मुकदमा

 पीड़ित पत्नी ने पति सहित चार पर कराया दहेज़ एक्ट का मुकदमा



स्योहारा : पांच लाख रुपए न मिलने पर पत्नि को मारपीट कर घर से निकाल दिया | पीड़िता ने पति सहित चार के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की | पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सास ससुर ननद के विरुद्ध दहेज़ एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है | 


थाना क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी गीता रानी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी शादी 23 मई 2021 ओम सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी ग्राम जैतिया साबदालापुर थाना कटघर के साथ हिन्दू  रीति रिवाज से हुई थी | उसके माता पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार शादी में दस लाख रुपए व सभी सामान भी दिया था लैकिन तभी से उसके ससुराल पक्ष दान दहेज़ से खुश नहीं थे | दहेज़ में पांच लाख रुपए की मांग को लेकर आये दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे | पीड़िता ने आरोप लगाया कि पांच मई को उसके पति ओम सिंह ससुर जयपाल सिंह सास भगवती देवी व ननद ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया | थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने कहा कि  पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है |

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*