वांछित अभियुक्त के मकान पर किया पुलिस ने 82 का नोटिस चस्पा

 वांछित अभियुक्त के मकान पर किया पुलिस ने 82 का नोटिस चस्पा



स्योहारा। नगर निवासी वांछित अभियुक्त के मकान पर पुलिस ने 82 का किया नोटिस चस्पा, यदि वांछित अभियुक्त अरशद चौधरी पुत्र अशफाक निवासी मोहल्ला मुस्लिम चौधरियांन वार्ड नंबर 23 कस्बा व थाना स्योहारा जनपद बिजनौर नियत समय पर माननीय न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हुआ तो पुलिस द्वारा कुर्की की कार्यवाई भी अमल में लाई जाएगी। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आशीष तोमर ने बताया कि अरशद चौधरी एक मामले में वंछित चल रहा है के घर जाकर स्थानीय पुलिस द्वारा 82 का नोटिस चस्पा कर मनादी कराई गई है, यदि वांछित अभियुक्त नियत समय पर माननीय न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हुआ तो जल्द ही पुलिस द्वारा कुर्की की कार्यवाई भी अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर क़स्बा प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मान चन्द, हैड कांस्टेबल शाहनवाज़ हसन खां आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*