ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आकर बालक की गर्दन उड़ी,दूसरा हुआ घायल

 ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आकर बालक की गर्दन उड़ी,दूसरा हुआ घायल


स्योहारा।आज सुबह क्षेत्र के ग्राम झिल्ला में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक बालक की गर्दन धड़ से अलग हो गयी और दूसरा बालक घायल हो गया,जबकि बच्चों को टक्कर मारने के बाद ईंट से लदी ट्रेक्टर ट्राली खंती में पलट गई।

प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम झिल्ला निवासी मयंक (15)पुत्र ब्रजेश व रमन (16)पुत्र देवेंद्र ट्यूबवेल में नहाने गए थे वापसी में साइकिल से  आते समय स्योहारा से जा रही  ईंटो से लदी ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आने से जहां मयंक की गर्दन धड़ से अलग होने से मौत हो गयी तो वहीं रमन भी घायल हो गया जबकि ट्रेक्टर ट्राली सड़क किनारे पलट गई,सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने शव को पीएम को भेजते हुए सड़क यातायात सुचारू कराई।

घटना के बाद से मयंक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है क्योंकि मयंक अपने माता पिता की इकलौती सन्तान था।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*