एससी समाज के पिंडदान को कब्जाने व अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप


एससी समाज के पिंडदान को कब्जाने व अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप


स्योहारा।एक तरफ खुद सीएम योगी के सख्त आदेश हैं कि अवैध कब्ज़ों व अतिक्रमण को हटाया जाए तो दूसरी तरफ खुद सरकारी कर्मचारी  भूमाफियाओं के साथ हमसाज़ होकर  कब्ज़े करा रहे हैं ऐसे ही एक मामले की शिकायत करते हुए ग्राम पंचायत के श्यामा बाद के ग्राम खलीलपुर के निवासी अतुल,देवराज,सोनू,तिलक अनुज,अमित,रविंद्र,नरेश,पुष्पेन्द्र,

बाबूराम आदि ने सीएम सहित कई अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया है कि  इस क्षेत्र में पिछले 80 वर्षो से  एससी समाज का एक पिंडदान स्थित है जबकि उसके बराबर में पूरब की दिशा में गाटा संख्या 243 क्लीमेंट सीसी सिंह के नाम से दर्ज है जबकि अधिकारियों  के द्वारा पिंडदान स्थल नक्शे में क्षेत्रफल मौजूद है,लेकिन गाटा संख्या दर्ज नही है।जिसका फायदा उठाते हुए  स्कूल प्रबंधक द्वारा व अधिकारियों की मिलीभगत से पिंडदान स्थल की भूमि को कब्जाने की कोशिश की जा रही है,जिसके अंतर्गत सीसी सिंह व अनिता सिंह ने शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्रता व गाली गलौच करते हुए जाती सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए डराया व धमकाया है साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी लाठी डंडों से सभी को खदेड़ा है।जिस पर रोष प्रकट करते हुए शिकायतकर्ताओं ने सीएम से गुहार लगाई है कि पिंडदान की भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराकर पिंडदान स्थल की गाटा संख्या अंकित कराने व आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग उठाई है ।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*