स्योहारा। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में थाना प्रभारी की अगुवाई में स्थानीय पुलिस ने नगर में पैदल गश्त किया।

 स्योहारा। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में थाना प्रभारी की अगुवाई में स्थानीय पुलिस ने नगर में पैदल गश्त किया।


अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्रीय लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और गुंडा प्रवृत्ति के लोगों में भय व्याप्त करना है। एसपी पूर्वी ने आगे कहा कि जनपद बिजनौर के समस्त थानों में पुलिस द्वारा शांति नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था चाक-चौबंद के दृष्टिगत थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त किया जा रहा है। थाना प्रभारी आशीष कुमार तोमर ने बताया कि यह पैदल मार्च नगर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों होते हुए नगर भर में निकाला गया। ताकि आमजन में सुरक्षा का अहसास बना रहे। पैदल गश्त के बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जिसमें संदिग्ध लोगों की तलाशी एवं वाहन चेकिंग की गई। इस मौके पर वरिष्ठ उप-निरीक्षक गंगाराम गंगवार, उपनिरीक्षक ओमकार सिंह, उपनिरीक्षक मान चन्द, उपनिरीक्षक यशवीर मलिक, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, हैड कां. शाहनवाज खांन, हैड कां. पुरुषोत्तम सिंह, हैड कां. सोमपाल दादा, कां. अमित सहगल, कां. सुनील कुमार, कां. बृजेश कुमार, कां. नितिन चौधरी, कां. शुभम मलिक, कां. यशवीर राठी, कां. अंशुल आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*