तालाब की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर*

 *तालाब की जमीन पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर* 



 *सोहाव /बलिया* 


    योगी सरकार द्वारा गड्ढों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के अभियान के अंतर्गत नरही थाना क्षेत्र के सोहांव में आज बुलडोजर गरजाऔर गड़ही की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया।

ज्ञात हो की सोहांव गांव के आराजी नंबर 204 में गड्ढा दर्ज है जिसका कुल रकबा 429 एयर था। उक्त जमीन पर गांव के ही दर्जनों लोगों ने अतिक्रमण करके पक्का निर्माण करा लिया था जिसको खाली करने के लिए बार बार प्रशासन ने इन कब्जेदारों को नोटिस जारी किया था, परंतु प्रशासन के बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद उक्त लोग गड्ढे से अतिक्रमण खाली नहीं कर रहे थे इसके बाद सदर तहसीलदार ने न्यायालय से उक्त कब्जे की जमीन का बेदखली का आदेश कराया। आदेश मिलने के बाद सदर तहसीलदार सदानंद सरोज राजस्व टीम के साथ स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में सोहांव गांव पहुंचे और उक्त जमीन पर कब्जा किए राम अनंत पुत्र गणेश राय, विसर्जन पुत्र बीतूकन, रमेश पुत्र सुदामा, अनिल,सुनील, जितेंद्र पुत्रगण कपिल देव, चंद्रबली पुत्र राजदेव चंद्रभूषण पुत्र प्रेम नाथ,विजय पुत्र जमुना सुभाष पुत्र हृदय, धर्मदेव पुत्र जनार्दन आदि के पक्के और कच्चे निर्माण को बुलडोजर से गिराया गया। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से अवैध कब्जेदरों के बीच भगदड़ मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई परंतु प्रशासन के  आगे किसी की एक नहीं चली और सारे कब्जेदारो का अवैध निर्माण गिरा दिया गया।

इस मौके पर सदर तहसीलदार सदानंद सरोज, क्षेत्रीय लेखपाल रविंद्र कुमार, कानूनगो रंजीत बहादुर सिंह,नायब तहसीलदार संत विजय सिंह सहित स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स सहित थाना अध्यक्ष मदन पटेल मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*