दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, कई लोग हुए घायल, थाने में की शिकायत

 दो गुटों में हुआ खूनी संघर्ष, कई लोग हुए घायल, थाने में की शिकायत



 स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव सतवाई का है जहां पर  ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा था। ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह का कहना है कि नाले की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है तथा कब्जा हटाने की बात कहने पर गांव के राजकुमार, चंद्रवीर, रवि, अभिषेक, सौरभ, अरविंद, वीर सिंह, विक्रांत, सोमदत्त आदि ने अतिक्रमण हटाने को मना कर दिया और ग्राम प्रधान के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। 



ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह द्वारा तहरीर थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि जब वह अपनी जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वीरेंद्र सिंह के घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान ग्राम प्रधान का भाई सोमवीर, भतीजा शिवम, भाई ओमवीर, सुभाष सिंह और कपिल कुमार बचाने आए तो आरोप है कि इन लोगों ने भी उन्हें भी लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीटा जिससे उनके गंभीर चोटें आई हैं। 



उधर दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर देकर कहा है कि गांव में नाली का निर्माण 5 फिट का होता चला आ रहा है और ग्राम प्रधान ने अपनी मनमानी के चलते नाली की चौड़ाई 5 फीट की जगह 10 फीट कर दी है जिसकी आपत्ति जताने पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह, सुभाष, सोमवीर, ओमवीर, नौबहार, अंकित, सज्जन, तानु, अंश, कपिल, राहुल आदि ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी और जब विरोध किया तो इन लोगों ने लाठी डंडो से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*