पोखरा पाटकर की गई प्लाटिंग ,धड़ल्ले से हो रहा निर्माण*

 *पोखरा पाटकर की गई प्लाटिंग ,धड़ल्ले से हो रहा निर्माण* 



 *बलिया।चितबड़ागांव*

 

महरेंव रोड पर स्थित महावीर मंदिर के सामने काफी पुराने पोखरा को मिट्टी सेपाटकर प्लाटिंगकर दी गई है ,और निर्माण भी तेजी से जारी है।

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुआं, पोखरा और तालाब की भूमि पर किये गये अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है ।लेकिन चितबड़ागांव क्षेत्र में इस अभियान का कोई असर होता नहीं दिखता, बल्कि काफी पुराने पोखरा के आधे से अधिक हिस्से को मिट्टी डालकर पाट दिया गया है और पाटी गयी भूमि पर प्लाटिंग कर इक्के दुक्के निर्माण भी हो गए हैं  शेष भूमि परनिर्माण भी शीघ्र ही शुरू हो सकते हैं। पोखरे पर स्वामित्व किसका है? क्या पोखरे को मिट्टी डालकर पाटा जा सकता है? उस पर निर्माण किया जा सकता है ?इन  सारे सवालों का जवाब क्षेत्र का आम आदमी ढूंढ रहा है। जल संचयन का महत्वपूर्ण केंद्र हनुमान मंदिर के सामने का पोखरा इतनी तेजी से पाटा जा रहा है कि कुछ दिनों बाद उसका अस्तित्व समाप्त हो जाना तय लगता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल पोखरे पर मिट्टी डालकर किए जा रहे निर्माण को रोका जाए।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*