भारतीय किसान यूनियन (भानु ) ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 भारतीय किसान यूनियन (भानु ) ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


स्योहारा प्रहरी समाचार पत्र से मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुनील कुमार की रिपोर्ट


धामपुर - बिजनौर जिले के धामपुर शहर में भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर धामपुर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसके अनुसार निम्न शर्ते रखी गई l 1 - बिजली के कनेक्शन होने के बाद भी बिजली विभाग कटिया चोरी की रिपोर्ट कर रहा है उन्हें रोका  जाए l 2-  पालतू पशुओं का कटान किया जाता है किंतु जंगली पशुओं जैसे महा, सूअर आदि का शिकार की अनुमति दी जाए या पकड़वाकर वन विभाग द्वारा वनों में छोड़ा जाए l 3 - अजीतपुर दासी की सड़क टूट गई है उसे बनवाया जाए l  4 - लेखपाल अधिकारियों के आदेश पर भी काम नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए l  5 - गोवंश आदमी व पशुओं पर हमला कर रहे हैं उनको पकड़वाया जाए l      ज्ञापन देने वालों में महिपाल सिंह, प्रेमराज सिंह, राजेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह राजपूत, चौधरी देवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, महेश चंद, कन्हैया सिंह ,दिनेशकुमार ,सुधांशु ,देशबंधु ,मनीष कुमार और हरीराज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (भानु) उपस्थित रहे l

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*