Posts

आ जाओ मन मोहन प्यारे

Image
 आ जाओ मन मोहन प्यारे आ जाओ मन मोहन प्यारे। बाट जोहते नयन हमारे। ब्रज की भूमि करती क्रंदन। दानवता का हो रहा नर्तन। धर्म ,प्रेम की नाव डूब गई, मानवता का हो रहा मर्दन। तुम बिन कौन धराएं  धीर, मात्र तुम ही हो एक सहारे। आ जाओ मन मोहन प्यारे। डोल रहा सत्य का आसन। जंघा खोलें बैठा दुर्योधन। दिनदहाड़े लूट रही द्रोपदी, चीर खींचता नित दुशासन। शपथ तुम्हें है कच्चे सूत की, आ जाओ अब तारण हारे। आ जाओ मन मोहन प्यारे। नर पशुता से सब गइया रोए। धरती मां भी पाप को ढोए। मानव उर है घट एक  विष का, इसमें कौन प्रेम को बोए। रोप दो अंकुर प्रेम का आकर, हम सब इस कटुता से हारे। आ जाओ मन मोहन प्यारे। मित्र मित्र से घात लगाए। मांतू पिता भी स्वार्थ सजाएं। रक्षक भक्षक बन कर घूमे, कौन भला अब मार्ग दिखाएं। एक नया सूरज बन आओ, तुम्हें जगत का तमस पुकारे। आ जाओ मन मोहन प्यारे। कामिनी मिश्रा बीघापुर उन्नाव उत्तर प्रदेश 9695242037

शीर्षक - आओ कुछ ऐसा करें

Image
 शीर्षक - आओ कुछ ऐसा करें खुशियों की फुहार है  जीवन जैसे त्योहार है पल -पल जीने की है ख्वाहिश  अपने ही रंग में रंगने की हाँ करलें आजमाईश।  शान्ति हो फैली चारों ओर  जुंबा न बोलो कड़वे बोल।  हो आपस में भाईचारा  न ले कोई एक दूसरे से किनारा।  माँ के आँचल को न कोई सुना कर पाए पिता की छत्रछाया न किसी के ऊपर से जाए।  रक्त रंजित न हो ये दुनिया अमन  चैन के गीत पंछी गुनगुनाए। गुरु के चरणों की धूल को माथे पर हर शिष्य लगाए।  सभ्यता, संस्कार और मानवता आने वाली पीढ़ी को हम दे जाएँ। हर बच्चे में हों ऐसे गुण  देश का मान न हो अक्षुण्ण।  लौटाना है हमें राम राज  हाँ, करने हैं हमें कुछ ऐसे काज।। डॉ जानकी झा सहायक प्राध्यापिका, कवयित्री कटक, ओडिशा 9438477979

कृष्ण कन्हैया

Image
 कृष्ण कन्हैया किस रूप का वर्णन करूं तेरे तेरा तो हर रूप अनूप। पंकज पग रुनझुन पैजनिया कटि बीच शोभे करधनिया। कोमल हस्त ते वेणु शोभे मन्द मुस्कान मन मोहे। मोर मुकुट घुंघराले लट चूमत चंचल दृग पट। करूं न्योछावर तिहू लोक इस मनभावन छवि पर। माखन मिश्री तोहे भावे यमुना तीर तू चीर चुरावे। मार कंकरिया फोरे गागर तेरी कृपा से तरे जन भवसागर। जग को दे नव रीत ज्ञान किया सखा का ऐसा सम्मान। लाज बचाई द्रुपद-सुता की रण में दिया पार्थ को ज्ञान। कृष्ण-कन्हैया मोहन, श्याम मुरली वाले तेरे हजारों नाम। स्वरचित v सर्वाधिकार सुरक्षित शालिनी सिंह गौरी बाजार देवरिया 7570856450

🙏"त्राहिमाम्"🙏

Image
 🙏"त्राहिमाम्"🙏 हे गिरिधर कृष्ण मुरारी आओ, अब  मानवता  त्राहिमाम्  करे। वसुधा रो रही विकल व्याकुल, कौन  जगपालक  प्रमाण  धरे।। जग  व्याकुल है,  नर है  व्याकुल, यमुना व्याकुल, वृंदावन व्याकुल, व्याकुल  धरती, व्याकुल  अम्बर, व्याकुल चेतना, व्याकुल दिगम्बर, कंस का अंश  बढ़ रहा धरती पर, कौन  अब  वध  करे, संहार  करे, हे गिरिधर कृष्ण मुरारी आओ, अब  मानवता  त्राहिमाम्  करे। वसुधा रो रही विकल व्याकुल, कौन  जगपालक  प्रमाण  धरे।। राधा  मौन है  मौन  है  गोकुल, अब प्रभात भी दिखता गोधुल, नन्द  मौन  है, है  मौन  यशोदा, प्राणवायु   को   तरसे   वसुधा, पूतना का  विष फैला  सृष्टि में, कौन गरल  का स्तन  पान करे, हे गिरिधर कृष्ण मुरारी आओ, अब  मानवता  त्राहिमाम्  करे। वसुधा रो रही विकल व्याकुल, कौन  जगपालक  प्रमाण  धरे।। दुःख है क्षोभ है और तृष्णा है, नहीं दिखता तो बस कृष्णा ...

शीर्षक त्यौहार

Image
 शीर्षक त्यौहार रिश्तो का ये त्यौहार लाता खुशियाँ अपार                    हर त्यौहार में एक नई मिठास  जहाँ पराये भी हो जाते अपने जहाँ गिले-शिकवे भी हो जाते दूर, सबको एक कर एकता सूत्र में बांध जाता यह रिश्तो का त्यौहार ।                          प्रदेश में बैठे भैय्या को ना कभी याद आई यह त्यौहार ही हैं जो सबको पास बुलाई ।        रूखी सूखी रोटी खाकर निकलते सब रोजमर्रा के काम में ये त्यौहार ही तो है जो मीठे-मीठे पकवानों की याद दिलावाई ।                             मीठी-मीठी गुजिया, मठरी,दही के बड़ो से होती है   दिन की शुरूआत ।                  अरे त्यौहार ही तो है बच्चे, बूढ़े, जहाँ होते सब एक साथ।  कितने दिनों, महीनों से घर की चीजों में अस्त व्यसत रहती हमारी घर की महिलाऐं ।           ...

रक्षाबंधन पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सम्पन्न

Image
 रक्षाबंधन पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन सम्पन्न  --------------- संवाद सूत्र-देवरिया(डा0पंकज-प्राणेश)- साहित्य शक्ति संस्थान के बैनर तले रक्षावंधन पर्व पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन दिनांक 26-08-2021 और दिनांक 27-08-2021 को सम्पन्न हुआ।यह कार्यक्रम अनलाइन गूगल मीट पर आयोजित था।इस कार्यक्रम मे पूरे भारत से लगभग चालीस रचनाकारो ने काव्यपाठ किया।दोनो ही दिन कार्यक्रम शाम चार बजे से प्रारम्भ होकर देर रात लगभग आठ बजे तक चला।गूगल मीट पर चलने वाले इस कार्यक्रम की सराहना स्रोताओ और कवियो ने खूब की।कार्यक्रम का शुभारंभ औरंगाबाद की शिक्षिका व कवयित्री डा0 क्षमा शुक्ला जी ने सुमधुर स्वर मे वाणी वंदना करते हुए " हृदय तल को पावन पुनीत निर्मल कर दो,निज लेखनी में रंग अंब अटल भर दो" सुनाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की।अनूपपुर मध्य प्रदेश की वरिष्ठ कवयित्री रजनी उपाध्याय ने अपने मधुर स्वर मे अभिनंदन गीत पढ़कर सभी स्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दी।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाषा शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान कटक-ओडिसा के अध्यक्ष प्रोफेसर सत्यनारायण पांडा ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्...

*डीआईजी ने सुनीं लोगों की समस्याएं*

Image
 *डीआईजी ने सुनीं लोगों की समस्याएं*  मीरजापुर। समाधान दिवस के शनिवार को अवसर पर कोतवाली कटरा व कोतवाली शहर में डीआईजी ने लोगों की समस्याओं को सुना और निर्देश दिया की गुणवत्ता के आधार पर जल्द से जल्द लोगों के मामलों का निस्तारण करें। कोतवाली कटरा में समस्याओं को सुनकर जैसे ही डीआईजी अपनी कुर्सी से उठे वैसे ही एक वृद्ध ने अपनी फरियाद लेकर उनके पास आ गया उसकी समस्याओं को देखते हुए डीआईजी ने खड़े खड़े उसकी समस्या को सुना। और कोतवाली कटरा प्रभारी को निर्देश देते हुए वृद्ध की समस्या का निदान करने को कहा। *सुशील चौधरी*

*अपने पैतृक गांव जायेंगे साहित्यकार अंकुर*

Image
 *अपने पैतृक गांव जायेंगे साहित्यकार अंकुर*           डोभी ब्लाक जौनपुर जिले के मूल निवासी युवा साहित्यकार अंकुर सिंह मैहर आने के बाद पहले बार अपने पैतृक गांव हरदासीपुर को जाएंगे। इस संदर्भ में बात किए जाने पर साहित्यकार अंकुर सिंह ने पुष्टि की की कुछ व्यक्तिगत पारिवारिक कारणों और जन्माष्टमी पर्व पर उपलक्ष्य में अगस्त माह के 30 तारीख से लगभग एक वर्ष बाद दो दिवस अपने गांव में निवास करूंगा और परिवार के संग 9 वर्ष बाद जन्माष्टमी का पर्व अपने गांव में मनाऊंगा। फिर हर बार की तरह बाबा काशी विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में माथा टेक विश्व कल्याण की कामना कर मंगलवार की रात्रि वाराणसी से अपने कर्म भूमि मैहर को वापस आ जाऊंगा।

*"छत्तीसगढ़ विशेषांक पत्रिका विमोचन एवं काव्य पाठ"*

Image
 *"छत्तीसगढ़ विशेषांक पत्रिका विमोचन एवं काव्य पाठ"* सामयिक परिवेश छत्तीसगढ़ अध्याय के तत्वावधान में "छत्तीसगढ़ विशेषांक पत्रिका विमोचन समारोह एवं काव्य पाठ" जो कि ऑडियो वीडियो आधारित था पटल पर दिनांक 26-08-2021 को शाम 5:00 बजे से ऑनलाइन आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आ. आशा मेहर "किरण" जी ने शिरकत की। सभाअध्यक्ष आ. अंजनी कुमार सुधाकर जी थे। सम्माननीय अतिथियों में आदरणीय एम. एल. नत्थानी जी, आ. प्रभात कुमार शर्मा जी, आ. पूर्णिमा तिवारी जी, आ. धनेश्वर देवांगन जी, आ.हरीश पटेल 'हर'जी एवं आ. डॉ विनय सिंह जी उपस्थित थे।  राष्ट्रीय संचालक मंडल व संचालन समिति के पदाधिकारियों में प्रधान संपादक/ अध्यक्ष- आ. ममता मेहरोत्रा जी, संपादक/ संयोजक - आ. संजीव कुमार मुकेश जी,  सह संपादक सहराष्ट्रीय सलाहकार आदरणीय श्याम कुंवर भारती जी, उपसंपादक - आ. द्रौपदी साहू जी, प्रभारी उप संपादक आ. वर्षा तिवारी जी, राज्य प्रभारी आ.सरोज साव कमल जी, उप राज्य प्रभारी आ. लक्ष्मी करियारे जी, राज्य सलाहकार आ. तीजन सिन्हा जी,तकनीकी सलाहकार आ.अमित टंडन जी एवं पटल न...

*नई दिल्ली-एम वी फाउंडेशन दिल्ली ( रजि०)*मातृका विवेक स्वराष्ट्र गौरवम*के द्वारा मनाया जा रहा है*

Image
 *नई दिल्ली-एम वी फाउंडेशन दिल्ली ( रजि०)*मातृका विवेक स्वराष्ट्र गौरवम*के द्वारा मनाया जा रहा है* *भव्य संस्कृत सप्ताह दिवस* *रघुवंशम्: विस्तृत परिचर्चा* *महाकवि कालिदास विरचितं (१से१९ सर्ग)*तक विद्वान विदुषियों द्वारा परिचर्चा*सभी श्रोताओं को सादर आमंत्रण* *19 /8/ 2021 से लेकर 25/ 8/ 2021 तक निरंतर यह आयोजन किया गया* *प्रथम दिवस-प्रथम सत्र में सभी*  *मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि सभी आमंत्रित वक्ता  का परिचय एवं*शंख नाद से प्रारंभ *गणेश वंदना सरस्वती वंदना साथ * उपस्थित सभी वक्ता ने अपने अपने* *विचार व्यक्त किए* *संस्कृत सप्ताह में उपस्थित सभी* *विद्वान विदुषियों ने अपने विचार व्यक्त* *किए और बहुत ही हर्ष के साथ* *कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया*सभी  बहुत ही प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं* *इक्ष्वाकु वंश के राजा रघु की अतुल गौरव गाथा का बखान एम वी फाउंडेशन मंच  पर  विद्वान विदुषियों द्वारा परिचर्चा* *रघुवंशम्: विस्तृत परिचर्चा* *भाग १(१-६ सर्ग )* *भाग २(७-१२ सर्ग)* *भाग ३(१३-१९) सर्ग* *नई दिल्ली -एम वी फाउंडेशन रजि०*मातृका विवेक स्वराष्ट्र ...

वचन

Image
  वचन ••••••• वचनों की लीला बड़ी पुरानी। इसने रची हैं असंख्य कहानी । इसके गौरव को बचाने में, जाने कितनों ने दी है कुर्बानी । रानी कैकयी को दिए वचन । राम को मिला वन का गमन । राजा दशरथ ने प्राण गवाएँ, रामायण का हुआ महासृजन । भीष्म पितामह का दृढ़ वचन । महाभारत युद्ध का मूल कारण । शकुनि मामा की कुटिल चाल, पांडवों का संघर्ष में कटा जीवन । वचनों से भरा पड़ा इतिहास । गंभीर विषय बन गए परिहास । कितनी आहुतियां चढ़ गई,  नहीं है मन को सहज विश्वास । सैनिक जो सीमा पर है जाता  । मातृभूमि रक्षा में प्राण गंवाता । एक वचन की लाज रखने में, अपने जीवन की बलि चढ़ाता ।।  स्वरचित तथा मौलिक रचना  सीमा वर्णिका  कानपुर ,उत्तर प्रदेश

कविता ॥ बारूद की ढ़ेर पर संसार ॥

Image
 कविता ॥ बारूद की ढ़ेर पर संसार ॥ रचना ॥ उदय किशोर साह ॥ मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार बारूद की ढ़ेर पर बैठा है यह जग किसी को नहीं इस बात की है परवाह घूम रहा है सर पर मौत का पहिया क्यों है मौत का सब को इन्तजार चल रहा है संघर्ष निरन्तर जग में एक दूजे को मार कर भगाने की मानव बम बना मानव का दुश्मन शांति अमन को जग से भगाने की कौन समझाये जग बना मूरख सीमा की पैमाना बढ़ाने की खतरा दौड़ रहा है जग में विघ्वंश की तांडव मचाने की बारूद नहीं है किसी का दुश्मन समझाओ इनको अय उपर वाला जब गुस्सा आयेगा बारूद को फोड़ डालेगा सबका   माथा गुब्बारे की तरह फूट जायेगा कुछ ना संसार में रह जायेगा तेरी हिरफतबाजी में प्यारे तब जीव जन्तु भी गिर मर जायेगा फिर क्यूँ मौन है जग वालों तुम बारूद से अब परहेज करो बम बारूद को दफन कर देना जग को बचाने का प्रयास करो उदय किशोर साह मो० पो० जयपुर जिला बाँका बिहार 9546115088

सादर प्रणाम आदरणीय।यह रचना मेरी मौलिक और अप्रकाशित है।इसे प्रकाशित करने की कृपा करें।

Image
 सादर प्रणाम आदरणीय।यह रचना मेरी मौलिक और अप्रकाशित है।इसे प्रकाशित करने की कृपा करें। शीर्षक-पावन रक्षा बंधन पावन पूज्य प्रेम पर्व है बहना के संबल का गर्व है, ये अटूट कोमल सा धागा सब संबंधों से ऊपर है। इस धरती की दो ही खेती इक ऊसर दूजी है रेती, एक हृदय के टुकड़े दोनों एक बेटा दूजी है बेटी। एक माँ की परछाई दोनों प्रेम की सरस लड़ाई दोनों, एक दूजे की लौह ढाल बन हँसी में छिपी रुलाई दोनों। माँ का अमिट रूप बहना है पिता का गौरव वंश है भाई, दो आँगन की बगिया महके दोनों के जीवन की कमाई। फले मायका तुझसे मेरा  भाभी का श्रृंगार है तू ही, शुभ रस्मो की अमरबेल तू अंत समय तक प्रथम बटोही। मेरी शुभ मंदिर उत्सव का प्रथम निमंत्रण,प्रथम शगुन है, बंधु-बांधवों की टोली में तेरा आगमन मेरा सर्व है। श्रावण चंद्र की पूर्ण कला पर करूँ तिलक तेरी आरती वारुँ अजर अमर बन रहे सलामत करूँ टोटके नजर उतारूँ। रेशम की डोरी में बंध कर रक्षा का मेरी वचन भरे तू, धानी धरा पर धनक हो तेरी सूर्य चंद्र का दीप सवाँरूँ।  महिमा तिवारी प्रा0वि0-पोखर भिंडा नवीन,  रामपुर कारखाना,देवरिया-उत्तर प्रदेश

लेख जीवन बनाएं : सीखें सिखाएं

Image
 लेख जीवन बनाएं : सीखें सिखाएं ***********************      ये हमारा सौभाग्य और ईश्वर की अनुकंपा ही है कि हमें मानव जीवन मिला, तो ऐसे में हम सभी की ये जिम्मेदारी है कि हम इस चार दिन के लिए नश्वर शरीर का घमंड न करें बल्कि इस जीवन की सार्थकता सिद्ध करने का प्रयास करें, इसके लिए हमें अधिक कुछ नहीं करना है,बल्कि सिर्फ़ अपना ही नहीं औरों के भी जीवन को बनाने का प्रयास करना चाहिए है।    अब तक के विभिन्न आयामों से गुजरते हुए जो कुछ भी हमनें सीखा, अनुभव किया, उसे अपने छोटों, कम जानकार और कम अनुभवी लोगों में बाँटना है, उन्हें सिखाना है, दिशा देना है। साथ ही हमें अपने से अनुभवी, ज्ञानी और वरिष्ठों से ग्रहण भी करना है। इस सतत प्रक्रिया को विकसित करना भी है।     लेना और देना यह स्वाभाविक किंतु अनिवार्य प्रक्रिया है,सही मायनों में इसके बिना भला जीवन कहाँ चल सकता है।अतः न ही सिर्फ देना सीखिए बल्कि संकोच और अहम छोड़कर लेना भी सीखिए।  जीवन को बनाना है तो सीखने सिखाने की मनोवृत्ति का विकास , नये आयाम तक ले जाने का प्रयास कीजिये और जीवन की सार्थकता सिद्ध करने की ...

गभ्रवती होने के मौसम मे बदलते रहने के करण नौसम मे सुधार होता है। रिपोर्ट शैलेन्द्र कुमार चौहान

Image
 गभ्रवती होने के मौसम मे बदलते रहने के करण नौसम मे सुधार होता है। घर में कोरहम पुलिस ने मूड मे बिस्तर में डालने के लिए सुबेड बरहल थाना नगर ज्ञेत्र के रोडपुर की घटना मे। मैनपुरी ब्रेकिंग संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक का पेडं पर लटकता मिला सब ज्ञेत्र मे फैली सनसनी आथ्रिक  तंगी के चलते कई दिनों से घर मे चल रहा था ग्रह क्लेश देर रात परिजनों से नाराज होकर घर से निकला था युवक म्रतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल घर में मचा कोहराम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाट्रम के लिए भेजा बरनाहल थाना नगर ज्ञेत्र के डालूपुर रोड की घटना ।

आज ग्राम दौलताबाद में माननीय मान सिहँ गोस्वामी जी (क्षेत्रिय उपाध्यक्ष), भूपेन्द्र वावी जी( जिला महामंत्री), सुरेन्द्र सिहँ प्रजापती (जिला मंत्री), मण्डल अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द जी, माननीय श्री डॉ विनित देवरा जी, श्री देशबंधु जी (पूर्व व्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि), बहन मोनिका यादव (जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा), जी के साथ रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

Image
 आज ग्राम दौलताबाद में माननीय मान सिहँ गोस्वामी जी (क्षेत्रिय उपाध्यक्ष), भूपेन्द्र वावी जी( जिला महामंत्री), सुरेन्द्र सिहँ  प्रजापती (जिला मंत्री), मण्डल अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द जी, माननीय  श्री डॉ विनित देवरा  जी, श्री देशबंधु जी (पूर्व व्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि), बहन मोनिका यादव (जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा), जी के साथ रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विषय- कोविड तृतीय स्टेज महामारी को सुचारु रुप से रोकथाम करने के संबंध में( स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान कार्य शाला सहसपुर मण्डल)। रिपोर्ट शुभम कुमार सुगम प्रहरी संवाददाता की ।

*तुझसे इश्क इजहार करेंगे*

Image
 *तुझसे इश्क इजहार करेंगे* मिलन प्रिये जब तुमसे होगा, दिल की हम तुम बात करेंगे। नयनों से हम नयन मिलाकर, तुझसे इश्क इजहार करेंगे।। इक दूजे का हाथ थाम हम, अपनी दिल की बात करेंगे। अपने दिलों के तरंग मिला, तुझसे इश्क इजहार करेंगे।। बाहों  में  बाहें  डाले  हम, प्रेम मिलन की बात करेंगे। इक  दूजे  को ले  बाहों  में, अपना इश्क इजहार करेंगे।। खत्म होगी लम्बी प्रतिक्षा, दिल में तेरे निवास करेंगे। सांसों में  बसाकर  तुमको, तुझसे इश्क इजहार करेंगे।। कुछ अरमां और सपने सजा, तुझसे  दिल  की  बता  करेंगे। सुनो  तुम  या  करो  अनुसुना, हम  दिल  का  इजहार  करेंगे।। दो कदम सात चलते चलते, प्रेम  संग  तकरार  करेंगे। बना  ले  तुझे  कोई  अपना, इसके  पहले  इजहार करेंगे।।   *अंकुर सिंह* हरदासीपुर, चंदवक  जौनपुर, उ. प्र. -222129. मोबाइल - 8367782654. व्हाट्सअप - 8792257267.

कलेक्ट्रेट कर्मचारी के असामयिक निधन पर जिलाधिकारी ने व्यक्त की शोक संवेदना

Image
 कलेक्ट्रेट कर्मचारी के असामयिक निधन पर जिलाधिकारी ने व्यक्त की शोक संवेदना मीरजापुर, आज बुधवार को  कलेक्ट्रेट के नायाब नाजिर पर कार्यरत कर्मचारी बयालीस वर्षीय अनिल गौतम का निधन हो गया उनके  असामयिक निधन पर आज कलेक्टे्ट में जिलाधिकारी  प्रवीण कुमार लक्षकार द्वारा शोकसभा आयोजित कर शोक संवेदाना व्यकत की गयी तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय समय में दुख के सहनशक्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गयी। नायाब नाजिर अनिल गौतम विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका  आज बुधवार को प्रातः काल निधन हो गया। उनके निधन पर कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर दो मिनट मौन रखकर मृतक  आत्मा को शांति प्रदान के लिये इश्वर से प्रार्थना की गयी। तदुपरान्त कलेक्ट्रेट में अवकाश कर दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यू0पी0 सिंह, मुख्य राजस्व् अधिकारी हरिशंकर यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे  अमरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट प्रदीप श्रीवास्तव, जे0ए0 बाबू, नाजिर रामरति, राजीव जायसवाल, रमेश सोनकर,...

तीन अवैध शराब तस्करों की सम्पत्ति कुर्क

Image
 तीन अवैध शराब तस्करों की सम्पत्ति कुर्क मीरजापुर । देहात कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई ₹ 31 लाख की अवैध सम्पत्ति गैगेस्टर अधि0 की धारा 14(1) के अन्तर्गत की गई कुर्क प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध प्रभारी निरीक्षक  के रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक  के अनुमोदन के उपरान्त जिलाधिकारी  द्वारा उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शातिर गिरोह बन्द अपराधियों की अवैध समाज विरोधी क्रियाकलापो से अर्जित कुल ₹ 31 लाख ( अनुमानित कीमत) की सम्पति कुर्क किया गया जिसमें गैंगलीडर गोपीनाथ मिश्रा पुत्र स्व0 शिवबली मिश्रा निवासी नेवढ़िया घाट थाना कोतवाली देहात का पक्के मकान में स्थित ट्यूबवेल (5HP मोटर सहित) जिसकी कीमत करीब ₹ 3.5 लाख , दुसरा गैंग का सदस्य  काशीनाथ मिश्रा पुत्र स्व0 शिवबली मिश्रा निवासी नेवढ़िया घाट  की दो मोटर बोट कीमत करीब ₹ 5 लाख,व तीसरा गैंग का सदस्य विजय उर्फ विजयी हरिजन पुत्र बाबूनाथ निवासी सेमरा ...

पुलिस द्वारा बाइस व्यक्तियों का चालान किया गया

Image
 पुलिस द्वारा बाइस व्यक्तियों का चालान किया गया मीरजापुर पुलिस द्वारा आज बुधवार को जनपद में कानून व शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों से 22 व्यक्तियों का दं0प्र0सं0 151/107/116  में चालान किया गया । जिसमें थाना विंध्याचल कोतवाली में दो व्यक्तियों का चालान थाना चिल्ह में आठ व्यक्तियों का चालान  थाना पड़री में पांच व्यक्तियों का चालान थाना चुनार कोतवाली में तीन व्यक्तियों का चालान थाना जमालपुर में एक व्यक्ति का चालान व थाना अहरौरा में तीन व्यक्तियों का चालान किया गया  *सुशील चौधरी रिपोर्टर*