Posts

नगरपालिका की बोर्ड की बैठक हुई सम्पन्न

Image
 नगरपालिका की बोर्ड की बैठक हुई सम्पन्न स्योहारा। आज नगरपालिका  मीटिंग हॉल में बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन हाजी अख़्तर जलील  व इओ एपी पांडे ने की।साथ ही सभी सभासद भी मौजूद रहें बैठक में  14 अक्टूबर को हुई बोर्ड की बैठक की पुष्टि के अलावा  केंद्रीय सरकार के भवनों प्रभार की देयता पर विचार व 15वे वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अंतर्गत शासन के  निर्देशो के क्रम में मानकनुसार  कार्ययोजना बनाकर डीएम को भेजे जाने के पर सहमति के अलावा  चिन्हित स्थानों पर  परशुराम व पूर्व चेयरमैन जहीरुद्दीन के नाम पर स्वागत द्वार बनाने पर सहमति टेंकरो की मरम्मत/रंगाई पुताई पर सहमति  जताई गई। इस मौके पर नसीम ज़फ़र,यासीन उर्फ भोलू, राधा रानी ,सुभद्रा,इरफान,सनी,रस्तोगी,जयशंकर शर्मा,इकरामुद्दीन सहित सभी सभासदो के अलावा नामित सभासद,व प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह, जेई सागर आदि भी रहे।।

शहज़ाद अंसारी ने खून देकर बचाई रानी प्रजापति की जान

Image
 शहज़ाद अंसारी ने खून देकर बचाई रानी प्रजापति की जान स्योहारा।पत्रकार ओमपाल प्रजापति की पत्नी रानी प्रजापति जो कि गम्भीर बीमारियों से ग्रसित हैं और अमरोहा  में भर्ती हैं को ऑपरेशन के लिए खून की ज़रूरत थी तो तभी ग्राम रवाना निवासी शहज़ाद अंसारी  ने भाईचारे को मजबूत करते हुए खुद अमरोहा जाकर रानी प्रजापति को खून दिया इसके अमरोहा निवासी ओमवीर सिंह,व धनोरा निवासी मास्टर अमित कुमार गर्ग ने भी रानी को खून देकर उनकी जान बचाई।

किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने बनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन दी श्रद्धांजलि

Image
 किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने बनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन  दी श्रद्धांजलि  बुढ़नपुर। किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया गया तथा उनको पुष्प अर्पित भी किए गए।   प्राप्त समाचार के अनुसार  बुधवार को ग्राम बुढ़नपुर में कृष्ण कुमार ढाका के आवास पर  कार्यक्रम का   आयोजन किया गया। जिसमें  किसानों द्वारा हवन कर चौधरी चरण सिंह के की तस्वीर को माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए गए।  पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार ढाका ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है जैसे कि आप जानते हैं दिल्ली में किसानों का लगातार प्रदर्शन चल रहा है हम किसान भाई तब तक नहीं हटेंगे जब तक भाजपा सरकार कानून वापस नहीं लेगी।  ब्लॉक सचिव बुढ़नपुर देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का गन्ने का मूल्य पर भी वृद्धि नहीं की गई है ना ही उनका पेमेंट किसानों के खाते में आ रहा है भाजपा सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है।सरपंच पृथ्वी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार अमीरों की सरकार है भाजपा सरकार से अमीरों को ही...

बाइक फिसलने से पत्रकार आरिफ ज़ैदी घायल, बड़ा हादसा टला

Image
 बाइक फिसलने से पत्रकार आरिफ ज़ैदी घायल, बड़ा हादसा टला एआरटीओ व गन्ना विभाग मौन, पुलिस विभाग भी बैठा आँखें मूंदे                            पुलिस-प्रशासन की मिली भगत के चलते नगर के वरिष्ठ पत्रकार आरिफ हसन ज़ैदी बाइक फिसलने से घायल हो गये ग़नीमत रही कि पीछे से कोई बड़ा वाहन न गुज़रने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया!        प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात सम्पूर्ण प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री आरिफ ज़ैदी नगर से सटे ग्राम फैज़ुल्लापुर स्थित मस्जिद से नमाज़ पढ़कर थाने की ओर आ रहे थे तभी रेलवे फाटक पार करते ही अज़ीज़ मियाँ की दरगाह के सामने अचानक उनकी बाइक फिसल गई जिससे श्री ज़ैदी घायल हो गये ग़नीमत रही कि पीछे से कोई बड़ा वाहन न गुज़रने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया इस घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पत्रकार भी वहाँ पहुँच गये और घायल को उपचार हेतू चिकित्सक के पास ले गये जहाँ उपचार के बाद सभी पत्रकारों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि एआरटीओ प्रशासन व गन्ना विभाग की मिलीभगत के चलते गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट...

आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती पर बिजनौर में चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं किसान मेले में माननीय प्रभारी मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी, जिलाध्यक्ष श्री सुभाष बाल्मीकि जी, विधायिका सूचि चौधरी जी, विधायिका कमलेश सैनी जी, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता जी के साथ धामपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू गुप्ता जी ने किसान से सम्बधित सभी सामानों के बारे में जानकारी ली।

Image
 आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयन्ती पर बिजनौर में चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया  एवं किसान मेले में माननीय प्रभारी मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी, जिलाध्यक्ष श्री सुभाष बाल्मीकि जी, विधायिका सूचि चौधरी जी, विधायिका कमलेश सैनी जी, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता जी के साथ धामपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजू गुप्ता  जी ने किसान से सम्बधित सभी सामानों के बारे में जानकारी ली।

किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने बनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन दी श्रद्धांजलि

Image
 किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने बनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन  दी श्रद्धांजलि  बुढ़नपुर। किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया गया तथा उनको पुष्प अर्पित भी किए गए।   प्राप्त समाचार के अनुसार  बुधवार को ग्राम बुढ़नपुर में कृष्ण कुमार ढाका के आवास पर  कार्यक्रम का   आयोजन किया गया। जिसमें  किसानों द्वारा हवन कर चौधरी चरण सिंह के की तस्वीर को माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए गए।  पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार ढाका ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है जैसे कि आप जानते हैं दिल्ली में किसानों का लगातार प्रदर्शन चल रहा है हम किसान भाई तब तक नहीं हटेंगे जब तक भाजपा सरकार कानून वापस नहीं लेगी।  ब्लॉक सचिव बुढ़नपुर देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का गन्ने का मूल्य पर भी वृद्धि नहीं की गई है ना ही उनका पेमेंट किसानों के खाते में आ रहा है भाजपा सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है।सरपंच पृथ्वी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार अमीरों की सरकार है भाजपा सरकार से अमीरों को ही...

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव बने सैफ बाबा*

Image
 *कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव बने सैफ बाबा* कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विशाल अनीस अंसारी ने शेरकोट निवासी मोहम्मद सैफ को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी  का जिला सचिव मनोनीत किया है जिला अध्यक्ष ने मोहम्मद सैफ की इमानदारी और शहर में उनकी अच्छी छवि के चलते उनको जिला सचिव मनोनीत किया और उनसे उम्मीद रखी कि वह संगठन को मजबूती दिलाने के लिए संगठन के कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे इस बीच नवनियुक्त जिला सचिव मोहम्मद सैफ ने भी जिला अध्यक्ष विशाल अनीस अंसारी का शुक्रिया अदा किया और उन्हें आश्वासन दिलाया कि वह संगठन वह कांग्रेस पार्टी को मजबूती के दिलाने के लिए हर प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे उन्हीं के साथ शेरकोट के ही वरिष्ठ कांग्रेसी मोहम्मद सज्जाद सिद्दीकी भी कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्हें भी उनके समर्थकों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। और मोहम्मद सैफ बाबा को जिला सचिव बनने पर उनके समर्थकों ने कॉल कर और उनके आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी। साथ ही मोहम्मद सैफ बाबा से यह उम्मीद की कि वह आने वाल...

भारतीय किसान यूनियन (भानु )के पदाधिकारियों और सदस्य गणों ने गन्ना समिति धामपुर में मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती

Image
 भारतीय किसान यूनियन (भानु )के पदाधिकारियों और सदस्य गणों ने  गन्ना समिति धामपुर में मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती स्योहारा प्रहरी साप्ताहिक समाचार पत्र से मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुनील कुमार की रिपोर्ट धामपुर - आज दिनांक 23/12/ 2020 को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों और सदस्यगण किसानों ने धामपुर गन्ना समिति में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई, इस अवसर पर मंडल  महासचिव चौधरी देवेंद्र सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी हरीराज सिंह ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और उन्होंने बताया कि आज चौधरी चरण सिंह होते तो किसानों को समस्याओं से जूझना नहीं पड़ता, साथ ही उन्होंने बताया कि यह सरकार किसान विरोधी है और नए - नए कानून किसानों के हित की बजाय उनके अहित के लिए लागू किए जा रहे हैं l 3 साल से गन्ने का रेट नहीं  बढ़ाया है, गन्ने का रेट ₹500 प्रति कुंतल होना चाहिए और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा l

मंगलवार को जिले में मिले 6 संक्रमित 143 सक्रिय*

Image
 *मंगलवार को जिले में मिले 6 संक्रमित 143 सक्रिय*   _दिनेश कश्यप_  बिजनौर : कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । जिले में मंगलवार को छह नये रोगी मिले है । अब मरीजों कुल संख्या बढ़कर 4240 हो गई है । जबकि 16 मरीजों के स्वस्थ होने के साथा ही स्वस्थ होने वालों की संख्या 4035 हो गई है । अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 62 लोगों की मौत हो चुकी है । जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है । मंगलवार को छह नये रोगी मिलने के साथ ही अब संक्रमितों की संख्या बढ़र 4240 हो गई है । 16 मरीजों ने कोरोना की जंग जीती है । अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4035 पहुंच गई है । जिले में 62 लोगों की मौत के बाद अब जिले में संक्रिय मरीजों की संख्या मात्र 143 रह गई है । जिले भर से अब तक 260452 लोगों के सैंपल जांच को भेजे जा चुके है । इनमें से सीएमओ कार्यालय को 258754 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है ।

सनी मंदिर का दानपात्र तोड़ हजारों की नकदी चोरी*

Image
 *सनी मंदिर का दानपात्र तोड़ हजारों की नकदी चोरी*   _दिनेश कश्यप_  हीमपुर दीपा : चोरों ने सोमवार रात्रि शनि देव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली । चोरी से स्थानीय लोगों में रोष फैल गया है । चोरी की तहरीर दे दी गई है । हीमपुरदीपा में बिजनौर मार्ग पर बस स्टैंड के पास शनिदेव मंदिर स्थित है । देर शाम पुजारी मंदिर का ताला लगाकर चले जाते हैं । सोमवार रात चोरों ने शनि देव मंदिर को निशाना बना दिया । चोरों ने वहां का ताला तोड़कर दानपात्र तोड़ते हुए चोरों ने छह हजार की नगदी चोरी कर ली । मंगलवार सुबह जब लोग पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला । मंदिर में चोरी की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए । मंदिर में हुई चोरी को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया है । बालाजी मंदिर का दानपात्र तोड़ कर हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली थी

युवा हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्त्ताओ ने की लवासिर घूम रही गोवंश को गोशाला पोहुचने की मांग*

Image
 *युवा हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्त्ताओ ने की लवासिर घूम रही गोवंश को गोशाला पोहुचने की मांग* युवा हिन्दू वाहिनी के जिला प्रभारी हरीश चौहान ने वाहिनी के कार्यकर्ताओ के साथ आज खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया और  खण्ड अधिकारी  आपके खण्ड में गौवंश दर दर की ठोकरे खा रही जिस किसी की के खेत में फसल में चली जाती है लोग लाठी डंडों से पीट कर बाहर निकाल देते है   ऐसे चोटिल  गौवंश आज कल रोड पर बोहुत दिखाई दे रहे है जिस पर प्रशासनिक अधिकारी बिल्कुल ध्यान नही दे रहे  ओर एक माननीय  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज गो संरक्षण  क़ानून लागू किये गए है  तथा  गौशालाओं की ओर  विशेष ध्यान रखे हुये है फिर भी नजरअंदाज किया जा रहा है जल्द से जल्द इस मामले को संज्ञान में ले नही तो  गौवंशो की ऐसी ही लावारिस छोड़ा गया तो हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा  लावारिस गोवंश को ब्लॉक में ही बांध दिया जाएगा ज्ञापन में   सुभाकर चौहान जिलाध्यक्ष  पुष्पेन्द्र चौहान जिला मंत्री दिवेश कुमार ब्लॉक संरक्षक दीपू चौहान ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौहान जिला...

मुरादाबाद। रामपुर से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों ने पुलिस पर चढ़ाई कर दी. किसानों ने ट्रैक्टरों से उतरकर दौड़ दौड़कर पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ा दिया. मौके पर मौजूद

Image
 मुरादाबाद। रामपुर से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों ने  पुलिस पर चढ़ाई कर दी. किसानों ने ट्रैक्टरों से उतरकर दौड़ दौड़कर पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ा दिया. मौके पर मौजूद मुरादाबाद के एसएसपी प्रभाकर चौधरी की गाड़ी पर किसानों ने हमला कर दिया. हमले में एसएससी के पैर में चोट आयी गाड़ी को छोड़कर भागकर बचाई अपनी जान. साथ मौके पर रामपुर एसपी शगुन गौतम ने भी गाड़ी से निकल कर अपनी जान बचाई. एसएसपी पर हमले की सूचना पर आईजी, जिलाधिकारी सहित मुरादाबाद के सभी थानों को फोर्स को बुला लिया गया. मुरादाबाद के दलपतपुर टोल प्लाजा पर किसानों को रोका. टोल प्लाजा पर एक तरफ किसान तो दूसरी तरफ भारी पुलिस फोर्स तैनात है. मीडिया के खिलाफ किसान कर रहे ही जमकर नारेबाजी. किसानों ने मीडिया को कवरेज करने से भी रोका. पुलिस ने मीडिया कर्मियों को किया पीछे. टोल प्लाजा पर दोनों तरफ लगा लंबा जाम. रिपोर्ट शुभम कुमार सुगम प्रहरी संवाददाता की

गजरौला (अमरोहा)। अपने साथियों के साथ बाइक पर तिगरी जा रहे युवक को हाईवे किनारे बाइक पर आए तीन युवकों ने रोक कर उसकी पिटाई कर दी।

Image
 गजरौला (अमरोहा)। अपने साथियों के साथ बाइक पर तिगरी जा रहे युवक को हाईवे किनारे बाइक पर आए तीन युवकों ने रोक कर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की। घायल ने साढ़ू पर शक जताते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे अपने दो साथियों कौशिंदर और राजीव के साथ थाने पहुंचे संजय पुत्र हरपाल निवासी गांव रजोहा कोतवाली हसनपुर ने इंस्पेक्टर आरपी शर्मा को बताया कि वे तिगरी जा रहे थे। हाईवे पर अटारीमुरीदपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद तीनों ने उसको पीटा और फायरिंग भी की। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि लगभग साढ़े तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी गांव सैंदवार कोतवाली चांदपुर जिला बिजनौर से हुई थीउसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका साढू कैलाश निवासी गांव ककरारा कोतवाली चांदपुर जिला बिजनौर उसकी पत्नी पर बुरी नीयत रखता है और फोन पर उसे परेशान करता है। इसे लेकर पूर्व में कई बार विवाद और मारपीट भी हो चुकी है। पीड़ित का आरोप है कि उसके साढ़ू ने उस पर हमला करवाया था। घायल ने साढू को...

यूपी के बिजनौर जनपद में हीरे जैसी आकृति की चमकीली वस्‍तु मिलने का मामला सामने आया है

Image
 यूपी के बिजनौर जनपद में हीरे जैसी आकृति की चमकीली वस्‍तु मिलने का मामला सामने आया है । यह मामला गांव मुढ़ाला का है, जहां खोदाई के दौरान हीरे की आकृति जैसी एक वस्तु मिलने से सनसनी फैल गई। हीरे की हेराफेरी हुई और उसके गायब होने का रहस्‍य बन गया। एक व्यक्ति ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने उसका हीरा हड़प लिया है। बदले में उसे नकली हीरा दे दिया है। एसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुढ़ाला निवासी तसलीम ने सोमवार को एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि 17 दिसंबर को गांव के उम्मेद के खेत में मिट्टी उठाई जा रही थी।फावड़े से मिट्टी उठाई तो हीरे की आकृति की एक वस्तु निकली। उसमें चमक थी। कुछ देर बाद गांव के कुछ लोग आए और उन्होंने उस हीरा को ले लिया। बदले में पैसे और पट्टा देने का लालच दिया। तसलीम का कहना है कि पीडि़त को न पैसे दिए और न ही पट्टा दिया। हीरा वापस मांगा तो उसे एक नकली हीरा लाकर दे दिया। उसने असली हीरा देने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज की। तस्लीम को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि...

हास्य मज़ाहिया शायर हाजी अरमान स्योहारवी का लम्बी बीमारी के चलते इंतकाल

Image
 हास्य मज़ाहिया शायर हाजी अरमान स्योहारवी का लम्बी बीमारी के चलते इंतकाल स्योहारा/नगर व आसपास के क्षेत्र के हास्य मज़ाहिया के नामवर शायर हाजी अरमान स्योहारवी लम्बी बीमारी के चलते 70, साल की उम्र में इस फानी दुनिया को आज सुबह अलविदा कह गए। यू तो उर्दू अदब की इस बस्ती ने अनेको शायरों को जन्म दिया और बुलन्दियों पर पहुचाया ऐसे ही शायरों में नगर के मोहल्ला माहिगिरान में अब्दुल्लाह माहिगिरा के घर मे 1950, में जन्मे हाजी अरमान बाल अवस्था से निकलकर टेलर का काम सींख अपनी टेलरिंग की दुकान खोलकर अपने परिवार को पालने लगे, यही से उनका शायरी का सफ़र सुरु हुआ और लगातार जारी रहा, उनके द्वारा मुशायरों में पढ़े गए कलामों ने लोगों की खूब वाह वाही लूटी, ऐसे ही मज़ाहिया कलामों में "देखा नही मेने तुझे एक जमाने से, छत पे तू आजा गौरी चाँद के बहाने से,, "खट्टी खट्टी दुनिया मे मीठे मीठे तुम हो, तुमसे कहा है मेने तुम कहा गुम हो,, जैसे और भी अनेको शेर आज भी जिंदा है।

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।

Image
 किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : गजेंद्र सिंह। स्योहारा।दिल्ली में चल रहा है किसान आंदोलन में शहीद किसानों को स्थानीय किसानों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। किसान नेता ने सरकार पर किसानों पर अत्याचार करने में हठधर्मिता करने का आरोप लगाया। दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद हुए दो दर्जन से अधिक किसानों की मृत्यु पर क्षेत्र भर के किसानों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार पर कृषि कानून थोपे पर जाने का आरोप लगाया। दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने फोन पर बताया कि सरकार किसानों पर अत्याचार भी जुल्म कर रही है वह दिन दूर नहीं जो केंद्र की सरकार मुंह के बल गिरेगी। किसानों पर अत्याचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को काला कानून लागू कर शोषित किया जा रहा है। हम तब तक अपनी जगह से नहीं हटेंगे जब तक सरकार अपने इस काले कानून को वापस नही लिया जाएगा। उन्होंने सरकार पर अनदेखी करने व किसानों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस म...

गंदे पानी की समस्या को लेकर धामपुर उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता को दिया गया ज्ञापन

Image
 गंदे पानी की समस्या को लेकर धामपुर उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता को दिया गया ज्ञापन स्योहारा प्रहरी साप्ताहिक समाचार पत्र से मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुनील कुमार की रिपोर्ट धामपुर - आज दिनाक 22/12/2020 को  ज्ञापन धामपुर उपजिलाधिकारी व धामपुर नगरपालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता  को दिया जिसमें मोहल्ले वासियो ने यह अवगत कराया कि मोहल्ला  बाड़वान धामपुर के होली चौक सेंट मैरी रोड पर पिछले कुछ महीनों से आए दिन नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है जिससे मोहल्ले वासियों व दुकानदारों को गंदे  पानी से निकलकर जाना पड़ता है आए दिन किसी के ऊपर बाइक से पानी आ जाता है जिससे वहां का माहौल लड़ाई झगड़ो में भी बदल जाता है इस समस्या को कई बार वार्ड नंबर 9 मेंबर सुरेंद्र सिंह बॉबी ,वार्ड नंबर 15 सोमपाल सिंह सोनू व सफाई कर्मचारियों एवं सुपरवाइजर मनोज कुमार जी को समस्या से अवगत कराने पर भी समाधान नहीं हुआ l महोदय  आपसे निवेदन है कि शीघ्र ही शीघ्र सड़क का निर्माण व नाली और नाले की साफ - सफाई कराकर स्थानीय समस्या का समाधान  कराने की कृपा करें l ...

जलीलपुर ब्लाक के वार्ड नम्बर चार से जिला पंचायत का चुनाव इस बार होगा रोमांचक ?

Image
 *जलीलपुर ब्लाक के वार्ड नम्बर चार से जिला पंचायत का चुनाव इस बार होगा रोमांचक ?                                                                                आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* आपको बता दे जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे वैसे वैसे ग्राम प्रधान हो या जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासी अभी से ही दावतों का प्रोग्राम सुरु हो गया है। अभी से ही ढोल नगाड़ों की थाप पर प्रत्याशियों के समर्थक नाचते नजर आ रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बीबीपुरा निवासी याहिया सैफी दिल्ली में रहकर कारोबार करते है। लेकिन अपने आप मे एक वजूद दार और मृदुल वाणी के इंसान है। वे अपने से छोटे बड़े की इज्जत करना बखूबी जानते है। उनका मानना है कि अगर वे अपने से छोटे और बड़े की इज्जत करते है तो उन्हें अपने आप ही इज्जत लोगो से मिलेगी। जलीलपुर के वार्ड नम्बर 4 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु बसपा से प्रत्यासी याहिया सैफी के...

नवांकुर साहित्य मंच* शानदार कवि सम्मेलन संपन्न

Image
 * नवांकुर साहित्य मंच*  शानदार कवि सम्मेलन संपन्न *********************** सीतापुर(उ.प्र.): नवांकुर साहित्य मंच सीतापुर के व्हाट्सएप पटल पर दिनाँक 21.12.2020 को आयोजित ई कवि सम्मेलन में दूर दूर से  आनलाइन उपस्थित रहे कवि/कवियित्रियों ने अपनी रचनाओं से पटल को काव्यमय बना दिया।   कार्यक्रम का संचालन करते हुये पटल के संस्थापक नितिन मिश्रा निश्छल जी के मां वागेश्वरी की वंदना के साथ कार्यक्रम की सुंदर शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से आ. नौशीन परवीन जी, नागपुर से आ.वीना आडवानी जी, प्रयागराज से आ.डा. रश्मि शुक्ला जी, कानपुर से आ.डा. गोविन्द नारायण शाण्डिल्य जी, आ.कोमल प्रसाद राठौर जी, बिजनौर से श्रेष्ठ कवि आ.अमित कुमार बिजनौर जी ने (पिता पर मार्मिक रचना) व गोण्डा उ.प्र. से श्रेष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव जी ने(काश ! मैं प्रधानमंत्री होता), शीर्षक से काव्य पाठ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आ. सुरेश अजगले जी, आ.कलावती करवा षोडस जी,आ. स्वाति जैसलमेरिया जी आदि ने भी अद्भुत व समसामयिक रचनाएँ पढ़कर कार्यक्रम को उचाईयाँ प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रिहार सीताप...

मौन का मन से द्वंद्व : स्व-अस्तित्व क्या है?

Image
 मौन का मन से द्वंद्व : स्व-अस्तित्व क्या है?  मा कुरु वित्तेविकारः गर्वं, क्षीणे शनैःशनैकालः अर्थं । विश्वं विचारम् समसर्वं मूढाः, तदपि न मुञ्चति नरकनिगूढाः ।।  यह सर्वविदित है कि मौन सदैव मन को बहुरूपिया के नाम से अलंकृत करता रहा है, जो मन की गतिशीलता को देखते हुए पूर्णतः उचित भी है। मौन शून्य के समान स्थिर, शांत होता है, जबकि मन अस्थिरता का परिचायक, चंचल, गतिशील होता है, यही कारण है कि मौन का मन से सदैव द्वंद्व जारी रहता है। इस मौन व मन के बीच का द्वंद्व सदैव जायज बातों पर होता है, जिसका कुछ न कुछ प्रतिफल प्राप्त होता है, परंतु यह द्वंद्व जब बाह्य तत्वों से अस्तित्व के समक्ष हो तो बहुत ही पीड़ादायक व आत्मघाती हो जाता है। बाह्य व आंतरिक तत्वों में एक-दूसरे को सताने की प्रवृत्ति प्रकृति प्रदत्त होती है, जो एक-दूसरे के समक्ष एक आलोचक के रूप में कार्यरत होती हैं, मगर यह एक निश्चित सीमा के बाद आलोचक का अवरोधक के रूप में परिवर्तन होना, महाविनाश को जन्म देता है। यहीं से उत्पन्न होती है, स्व-अस्तित्व की तलाश ! जो हर किसी को पंचमहाभूत तत्वों द्वारा बहुत पहले पठन रूप में पढ़ा दी...