भारतीय किसान यूनियन (भानु )के पदाधिकारियों और सदस्य गणों ने गन्ना समिति धामपुर में मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती
भारतीय किसान यूनियन (भानु )के पदाधिकारियों और सदस्य गणों ने गन्ना समिति धामपुर में मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती
स्योहारा प्रहरी साप्ताहिक समाचार पत्र से मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुनील कुमार की रिपोर्ट
धामपुर - आज दिनांक 23/12/ 2020 को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों और सदस्यगण किसानों ने धामपुर गन्ना समिति में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई, इस अवसर पर मंडल महासचिव चौधरी देवेंद्र सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी हरीराज सिंह ने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया और उन्होंने बताया कि आज चौधरी चरण सिंह होते तो किसानों को समस्याओं से जूझना नहीं पड़ता, साथ ही उन्होंने बताया कि यह सरकार किसान विरोधी है और नए - नए कानून किसानों के हित की बजाय उनके अहित के लिए लागू किए जा रहे हैं l 3 साल से गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया है, गन्ने का रेट ₹500 प्रति कुंतल होना चाहिए और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा l

Comments
Post a Comment