जलीलपुर ब्लाक के वार्ड नम्बर चार से जिला पंचायत का चुनाव इस बार होगा रोमांचक ?

 *जलीलपुर ब्लाक के वार्ड नम्बर चार से जिला पंचायत का चुनाव इस बार होगा रोमांचक ?               


                                                                आकाश कर्णवाल चांदपुर:-* आपको बता दे जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे वैसे वैसे ग्राम प्रधान हो या जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासी अभी से ही दावतों का प्रोग्राम सुरु हो गया है। अभी से ही ढोल नगाड़ों की थाप पर प्रत्याशियों के समर्थक नाचते नजर आ रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बीबीपुरा निवासी याहिया सैफी दिल्ली में रहकर कारोबार करते है। लेकिन अपने आप मे एक वजूद दार और मृदुल वाणी के इंसान है। वे अपने से छोटे बड़े की इज्जत करना बखूबी जानते है। उनका मानना है कि अगर वे अपने से छोटे और बड़े की इज्जत करते है तो उन्हें अपने आप ही इज्जत लोगो से मिलेगी। जलीलपुर के वार्ड नम्बर 4 से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु बसपा से प्रत्यासी याहिया सैफी के द्वारा बीती देर रात्रि में एक सभा का आयोजन कस्बा बास्टा में किया गया। सभा मे जहाँ पर उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया। वही कस्बा बास्टा की जनता भी उन्हें समर्थन कर रही है। सभा मे कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और याहिया सैफी को चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। याहिया सैफी के कार्यालय से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता ढोल की थाप पर थिरकते हुवे कस्बा बास्टा के प्रोग्राम में पहुँचे। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में प्रत्याशी समर्थक मौजूद थे।


क्या याहिया सैफी जिला पंचायत सदस्य बन पाएंगे ?

या रफी सैफी को मिलेगी रिकार्ड जीत ?

या भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनेगा जिला पंचायत सदस्य ?


चांदपुर। वैसे तो चुनाव में सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के दावे करते है। लेकिन चुनाव मैदान में आकर हर प्रत्याशी को जीत केवल जनता ही दिलाती है। अब सबसे बड़ा सवाल उठता है कि जलीलपुर के वार्ड नम्बर 4 से अभी ग्राम बीबीपुरा के रहने वाले याहिया सैफी ही खुलकर उतरे है। लेकिन सूत्रों की माने तो क्षेत्र के दिग्गज नेता रफी सैफी के भी चुनाव मैदान में आने की पूरी पूरी संभावना जताई नही जा सकती। आपको बता दे रफी सैफी की पत्नी नसरीन सैफी भी पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है जिनके द्वारा जिले में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य भी कराये गए है। अभी भारतीय जनता पार्टी की और से भी चुनाव मैदान में प्रत्याशी आएगा। अब देखना यह है कि वार्ड नम्बर चार से किसको जीत मिलेगी।


रफी और याहिया बराबर चुनाव लड़ते है तो भारतीय जनता पार्टी की होगी रिकार्ड जीत


चांदपुर। रफी और याहिया के चुनाव मैदान में आने से अगर दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में बराबर लड़ते है तो पिछली बार की तरह वार्ड नम्बर 4 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव में जितने से कोई नही रोक पायेगा। हालांकि अभी भारतीय जनता पार्टी की और से अभी कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी का चुनाव मैदान में उतरना बताएगा जीत किसकी होगी। लेकिन जैसे जलीलपुर के वार्ड नम्बर 4 से चुनाव मैदान में मुस्लिम दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे तो लगता है इस बार चुनाव रोमांचक होने वाला है।


बिना मास्क के ही कार्यकर्ता घूम रहे सभा और कैम्प कार्यालय पर


चांदपुर। एक और जहाँ सरकार के द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुवे एहतियात बरतने को कहा गया है और जनपद के तेज तर्रार एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह प्रतिदिन फ्लैगमार्च कर मास्क का वितरण कर रहे है और जनता से दो गज की दूरी बनाने की अपील कर रहे है। वही कस्बा बास्टा में प्रत्याशी याहिया सैफी के समर्थक बिना मास्क के ही प्रत्याशी समर्थक में ढोल की थाप पर ठुमके लगाते नजर आ रहे है। और कैम्प कार्यालय पर भी ज्यादा तर लोग बिना मास्क के ही दिखाई दे रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*