सनी मंदिर का दानपात्र तोड़ हजारों की नकदी चोरी*
*सनी मंदिर का दानपात्र तोड़ हजारों की नकदी चोरी*
_दिनेश कश्यप_
हीमपुर दीपा : चोरों ने सोमवार रात्रि शनि देव मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली । चोरी से स्थानीय लोगों में रोष फैल गया है । चोरी की तहरीर दे दी गई है । हीमपुरदीपा में बिजनौर मार्ग पर बस स्टैंड के पास शनिदेव मंदिर स्थित है । देर शाम पुजारी मंदिर का ताला लगाकर चले जाते हैं । सोमवार रात चोरों ने शनि देव मंदिर को निशाना बना दिया । चोरों ने वहां का ताला तोड़कर दानपात्र तोड़ते हुए चोरों ने छह हजार की नगदी चोरी कर ली । मंगलवार सुबह जब लोग पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला । मंदिर में चोरी की सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए । मंदिर में हुई चोरी को लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया है । बालाजी मंदिर का दानपात्र तोड़ कर हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली थी

Comments
Post a Comment