हास्य मज़ाहिया शायर हाजी अरमान स्योहारवी का लम्बी बीमारी के चलते इंतकाल

 हास्य मज़ाहिया शायर हाजी अरमान स्योहारवी का लम्बी बीमारी के चलते इंतकाल



स्योहारा/नगर व आसपास के क्षेत्र के हास्य मज़ाहिया के नामवर शायर हाजी अरमान स्योहारवी लम्बी बीमारी के चलते 70, साल की उम्र में इस फानी दुनिया को आज सुबह अलविदा कह गए।


यू तो उर्दू अदब की इस बस्ती ने अनेको शायरों को जन्म दिया और बुलन्दियों पर पहुचाया ऐसे ही शायरों में नगर के मोहल्ला माहिगिरान में अब्दुल्लाह माहिगिरा के घर मे 1950, में जन्मे हाजी अरमान बाल अवस्था से निकलकर टेलर का काम सींख अपनी टेलरिंग की दुकान खोलकर अपने परिवार को पालने लगे, यही से उनका शायरी का सफ़र सुरु हुआ और लगातार जारी रहा, उनके द्वारा मुशायरों में पढ़े गए कलामों ने लोगों की खूब वाह वाही लूटी, ऐसे ही मज़ाहिया कलामों में "देखा नही मेने तुझे एक जमाने से, छत पे तू आजा गौरी चाँद के बहाने से,,


"खट्टी खट्टी दुनिया मे मीठे मीठे तुम हो, तुमसे कहा है मेने तुम कहा गुम हो,,


जैसे और भी अनेको शेर आज भी जिंदा है।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*