मंगलवार को जिले में मिले 6 संक्रमित 143 सक्रिय*
*मंगलवार को जिले में मिले 6 संक्रमित 143 सक्रिय*
_दिनेश कश्यप_
बिजनौर : कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है । जिले में मंगलवार को छह नये रोगी मिले है । अब मरीजों कुल संख्या बढ़कर 4240 हो गई है । जबकि 16 मरीजों के स्वस्थ होने के साथा ही स्वस्थ होने वालों की संख्या 4035 हो गई है । अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 62 लोगों की मौत हो चुकी है । जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है । मंगलवार को छह नये रोगी मिलने के साथ ही अब संक्रमितों की संख्या बढ़र 4240 हो गई है । 16 मरीजों ने कोरोना की जंग जीती है । अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 4035 पहुंच गई है । जिले में 62 लोगों की मौत के बाद अब जिले में संक्रिय मरीजों की संख्या मात्र 143 रह गई है । जिले भर से अब तक 260452 लोगों के सैंपल जांच को भेजे जा चुके है । इनमें से सीएमओ कार्यालय को 258754 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है ।

Comments
Post a Comment