गंदे पानी की समस्या को लेकर धामपुर उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता को दिया गया ज्ञापन
गंदे पानी की समस्या को लेकर धामपुर उप जिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता को दिया गया ज्ञापन
स्योहारा प्रहरी साप्ताहिक समाचार पत्र से मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुनील कुमार की रिपोर्ट
धामपुर - आज दिनाक 22/12/2020 को ज्ञापन धामपुर उपजिलाधिकारी व धामपुर नगरपालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता को दिया जिसमें मोहल्ले वासियो ने यह अवगत कराया कि मोहल्ला बाड़वान धामपुर के होली चौक सेंट मैरी रोड पर पिछले कुछ महीनों से आए दिन नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है जिससे मोहल्ले वासियों व दुकानदारों को गंदे पानी से निकलकर जाना पड़ता है आए दिन किसी के ऊपर बाइक से पानी आ जाता है जिससे वहां का माहौल लड़ाई झगड़ो में भी बदल जाता है इस समस्या को कई बार वार्ड नंबर 9 मेंबर सुरेंद्र सिंह बॉबी ,वार्ड नंबर 15 सोमपाल सिंह सोनू व सफाई कर्मचारियों एवं सुपरवाइजर मनोज कुमार जी को समस्या से अवगत कराने पर भी समाधान नहीं हुआ l महोदय आपसे निवेदन है कि शीघ्र ही शीघ्र सड़क का निर्माण व नाली और नाले की साफ - सफाई कराकर स्थानीय समस्या का समाधान कराने की कृपा करें l ज्ञापन देने वालों में शेखर सैनी ,हेमराज सैनी, सुभाष सैनी, चेतराम सैनी, रवि शंकर सैनी ,युवा नेता संयम जैन , लोकेश शर्मा, कोमल सैनी, आशुतोष सैनी, लवकुश गोस्वामी, मुखराम सैनी ,गुड्डू सैनी, शिवम सैनी ,आदि मौजूद रहे l


Comments
Post a Comment