किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने बनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन दी श्रद्धांजलि
किसान दिवस के अवसर पर
किसानों ने बनाया चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन दी श्रद्धांजलि
बुढ़नपुर। किसान दिवस के अवसर पर किसानों ने चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन मनाया गया तथा उनको पुष्प अर्पित भी किए गए।
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को ग्राम बुढ़नपुर में कृष्ण कुमार ढाका के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों द्वारा हवन कर चौधरी चरण सिंह के की तस्वीर को माला पहनाकर पुष्प अर्पित किए गए।
पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार ढाका ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है जैसे कि आप जानते हैं दिल्ली में किसानों का लगातार प्रदर्शन चल रहा है हम किसान भाई तब तक नहीं हटेंगे जब तक भाजपा सरकार कानून वापस नहीं लेगी। ब्लॉक सचिव बुढ़नपुर देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का गन्ने का मूल्य पर भी वृद्धि नहीं की गई है ना ही उनका पेमेंट किसानों के खाते में आ रहा है भाजपा सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है।सरपंच पृथ्वी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार अमीरों की सरकार है भाजपा सरकार से अमीरों को ही फायदा हुआ है गरीब किसान इस सरकार आते ही बहुत परेशान हुआ है।
इस मौके पर सरपंच पृथ्वी सिंह, पूर्व चेयरमैन टेक बहादुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष लोकदल छतर पाल सिंह, पूर्व चेयरमैन कृष्ण कुमार ढाका, ब्लॉक सचिव देवेंद्र सिंह, खूब सिंह, महिपाल सिंह, शीशराम सिंह, अनिल कुमार, कमल कुमार, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment