कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव बने सैफ बाबा*
*कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव बने सैफ बाबा*
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विशाल अनीस अंसारी ने शेरकोट निवासी मोहम्मद सैफ को कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का जिला सचिव मनोनीत किया है जिला अध्यक्ष ने मोहम्मद सैफ की इमानदारी और शहर में उनकी अच्छी छवि के चलते उनको जिला सचिव मनोनीत किया और उनसे उम्मीद रखी कि वह संगठन को मजबूती दिलाने के लिए संगठन के कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे इस बीच नवनियुक्त जिला सचिव मोहम्मद सैफ ने भी जिला अध्यक्ष विशाल अनीस अंसारी का शुक्रिया अदा किया और उन्हें आश्वासन दिलाया कि वह संगठन वह कांग्रेस पार्टी को मजबूती के दिलाने के लिए हर प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे उन्हीं के साथ शेरकोट के ही वरिष्ठ कांग्रेसी मोहम्मद सज्जाद सिद्दीकी भी कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला सचिव नियुक्त किए गए हैं। उन्हें भी उनके समर्थकों ने उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी। और मोहम्मद सैफ बाबा को जिला सचिव बनने पर उनके समर्थकों ने कॉल कर और उनके आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी। साथ ही मोहम्मद सैफ बाबा से यह उम्मीद की कि वह आने वाले 2022 के चुनाव में अपनी मेहनत और लगन से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश में लेकर आएंगे। जिस तरह देश भर में किसान आंदोलित है और सरकार किसानों की बात करना तो दूर सुनना पसंद नहीं कर रही है।कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान हित और देश हित के लिए कार्य करती है और हर किसी के साथ खड़ी रहती है इसी को देखते हुए 2022 में हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी को उत्तर प्रदेश में विजय बनाने का कार्य करेंगे। और आखिर में फिर से नवनियुक्त जिला सचिव मोहम्मद सैफ बाबा ने जिला अध्यक्ष विशाल अनीस अंसारी जी का शुक्रिया अदा किया।

Comments
Post a Comment