Posts

स्योहारा । नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुहागन महिलाओं के द्वारा करवा चौथ के व्रत श्रद्धा धूमधाम और विश्वास के साथ मनाया गया।

Image
 स्योहारा । नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुहागन महिलाओं के द्वारा करवा चौथ के व्रत श्रद्धा धूमधाम और विश्वास के साथ मनाया गया।  इस मौके पर महिलाओं ने नए-नए परिधान पहने और सोलह सिंगार किया । इसके बाद नई चौकी, लाल कपड़ा ,कारवां आदि में पानी भरकर दूसरे करवा में खील बताशे कलावा बांधकर तथा अनाज रखकर पूजन प्रारंभ किया।  इस मौके पर महिलाओं के द्वारा करवा चौथ माता के फोटो और कैलेंडर की पूजा की गई और उनकी कथा को सुना गया । इस मौके पर घी का दीप जलाया गया । पकवानों का भोग लगाया गया तथा उसके बाद महिलाओं ने सोलह सिंगार कर चुनरी पहन फूल इत्यादि सामग्री के साथ के साथ करवा चौथ का पूजन किया,  और छत पर जाकर चांद को अर्ध्य  देकर अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला । इसके बाद पतियों ने भी अपनी पत्नियों को करवे के जल पिलाकर उनका व्रत पूर्ण कराया।  इसके बाद भगवान को भोग लगाया और बायना निकाला तथा अपने व्रत को पूर्ण किया।

निष्पक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में पारदर्शिता ज़रूरी-इमरान अख़्तर

Image
 निष्पक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में पारदर्शिता ज़रूरी-इमरान अख़्तर स्योहारा।नगर निकाय के लिए बिगुल  बजने ही वाला है जिसके लिए सरकारी मशीनरी से लेकर सभी उमीदवारों ने भी कमर कस ली है लेकिन निष्पक्ष और ईमानदार वोटिंग कैसे हो उसके लिए एक प्रेस वार्ता के दौरान चेयरमैन पुत्र व युवा नेता इमरान उर्फ सनी अख़्तर ने कहा कि ये बहुत सरहानीय है कि सूबे की भाजपा सरकार निष्पक्ष चुनाव के लिए पूर्ण रूप से गम्भीर है लेकि न इसमे क्षेत्रीय रूप से हमे भी अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभाते हुए  वोटर लिस्ट में पारदर्शिता लाने में सहयोग देना होगा उन्होंने आगे कहा कि हर वार्ड और बूथ व वोटर लिस्ट में देखा जाता है कि एक व्यक्ति अथवा परिवार के नाम कई कई वार्डो में सम्मलित होते हैं जो कि गैरकानूनी है यदि किसी भी परिवार या व्यक्ति का वोट दो जगह है तो उनको खुद ही आगे आकर अपना नाम दूसरी जगह से कटवा कर कानूनी रूप से वोटिंग करना चाहिए इसके अलावा देखा जाता है कि कई परिवारों में से उनकी बहन बेटी की शादी होने पर किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने या अन्य किसी मोहल्ले में स्थानांतरित होने के  बाद भी लोग अपने या...

फर्रूखाबाद में विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित हुए नवीन आर्या

Image
 फर्रूखाबाद में विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित हुए नवीन आर्या  ------------------------------------------------------------ पिण्डवाड़ा(राजस्थान)- बुलन्दी साहित्यिक संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार ओमप्रकाश भदौरिया की पुण्यतिथि पर डॉ अरुण प्रताप सिंह भदौरिया व आनंद भदौरिया के संयोजन में फर्रुखाबाद में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बुलन्दी संस्था के आगरा के प्रभारी कवि नवीन आर्या को विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित किया गया।        संस्था के मीडिया प्रभारी गुरूदीन वर्मा ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शिव ओम अंबर एवं संचालन विवेक बादल बाजपुरी ने किया। इस कार्यक्रम में नवीन आर्या नवी ने अपनी "कलयुग के इस कालचक्र में इंसा की क्या हस्ती है, किस्तों में चलती सांसें हैं जीवन से मौत सस्ती है" वर्तमान परिवेश पर कटाक्ष करती सुंदर रचना प्रस्तुत की।  मीडिया प्रभारी वर्मा के अनुसार इस कार्यक्रम में शहर के साथ साथ रुद्रपुर, कन्नौज, कासगंज, हरदोई, लखीमपुर, जलालाबाद शाहजहांपुर, आदि जगहों से पधारे सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

फर्रूखाबाद में विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित हुए सत्यार्थ दीक्षित

Image
 फर्रूखाबाद में विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित हुए सत्यार्थ दीक्षित  ----------------------------------------------------------------- पिण्डवाड़ा(राजस्थान)- बुलन्दी साहित्यिक संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार ओमप्रकाश भदौरिया की पुण्यतिथि पर डॉ अरुण प्रताप सिंह भदौरिया और आनंद भदौरिया के संयोजन में फर्रुखाबाद में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बुलन्दी संस्था के जलालाबाद के प्रभारी सत्यार्थ दीक्षित को विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित किया गया।     बुलन्दी संस्था के मीडिया प्रभारी वर्मा ने बताया कि इन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शिव ओम अंबर और संचालन विवेक बादल बाजपुरी ने किया। इस कार्यक्रम में  सत्यार्थ दीक्षित ने अपनी " एक छोटे से किरदार के किरायेदार है/ हम इस माटी की काया के पहरेदार है//" सुंदर रचना प्रस्तुत की।    मीडिया प्रभारी के अनुसार इस कार्यक्रम में शहर के साथ साथ रुद्रपुर, कन्नौज, कासगंज, हरदोई, लखीमपुर, जलालाबाद शाहजहांपुर, आदि जगहों से पधारे सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

फर्रूखाबाद में विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित हुए पंकज शर्मा

Image
 फर्रूखाबाद में विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित हुए पंकज शर्मा ---------------------------------------------------------------- पिण्डवाड़ा(राजस्थान)- बुलन्दी साहित्यिक संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार ओमप्रकाश भदौरिया की पुण्यतिथि पर डॉ अरुण प्रताप सिंह भदौरिया व आनंद भदौरिया के संयोजन में फर्रुखाबाद में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बुलन्दी संस्था के संरक्षक साहित्यकार पंकज शर्मा को विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित  किया गया।     संस्था के मीडिया प्रभारी गुरूदीन वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की  अध्यक्षता डॉ शिव ओम अंबर और संचालन विवेक बादल बाजपुरी ने किया। इस कार्यक्रम में रुद्रपुर से पधारे पंकज शर्मा ने "नापेगा ममता क्या दूरी हो तुम कुछ कम है दुनिया पूरी हो तुम" मां की ममता को उकेरती हुई अति मनमोहक कविता प्रस्तुत की।  उन्हें विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित किया गया।   मीडिया प्रभारी वर्मा के अनुसार इस कार्यक्रम में शहर के साथ- साथ रुद्रपुर, कन्नौज, कासगंज, हरदोई, लखीमपुर, जलालाबाद शाहजहांपुर, आदि जगहों से पधारे सैकड़ों लोग सम्मिलित ...

शीर्षक - कसम खुदा की

Image
 दिनांक 13/10/022(गुरुवार) --------------------------------------------------- शीर्षक - कसम खुदा की ----------------------------------------------------- कसम खुदा की, नहीं होगी गलती ऐसी मुझसे। पहुंचे चोट तुमको जिससे, दर्द हो तुमको जिससे।। कसम खुदा की --------------------------।। करुंगा तुमसे बातें वही,जिनसे मिले खुशी तुमको। खिले रहे ये लब तेरे, नहीं हो तुम नाराज मुझसे।। कसम खुदा की----------------------।। ख्वाब अब मैं बुन रहा हूँ, बहुत हसीन तेरे लिए। नहीं बहेंगे अश्क तेरे ,नहीं होगा सितम कोई मुझसे। कसम खुदा की----------------------।। तोड़ूंगा नहीं अब भूलकर भी, अपनी वफ़ा मैं कभी। बदनामी बर्बादी तेरी कभी , नहीं होगी अब मुझसे। कसम खुदा की---------------------।। माफ मुझको अब तुम कर दो,मेरी खुशी तुम ही हो। रह नहीं सकता तेरे बिना, सच्ची मोहब्बत है तुमसे।। कसम खुदा की-----------------------।। शिक्षक एवं साहित्यकार-  गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान) मोबाईल नम्बर- 9571070847

शिक्षक नेता गहलोत को भामाशाह प्रेरक सम्मान मिलने पर शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिको ने किया स्वागत।

Image
 शिक्षक नेता गहलोत को भामाशाह प्रेरक सम्मान मिलने पर शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिको ने किया स्वागत।       ----------------------------------------- सिरोही(राजस्थान) :- राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार जिला स्तरीय भामाशाह एवं प्रेरक सम्मान समारोह 2022 बग्गी खाना सिरोही में 12 अक्टूबर को लोकप्रिय  विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवगंत के शारीरिक शिक्षक एवं शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत को भामाशाह प्रेरक के रूप में जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित करने पर सैकडों शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई देकर खुशी जताई। मीडिया प्रभारी वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के उपशाखा अध्यक्ष छगनलाल भाटी ने बताया कि शारीरिक शिक्षक एवं राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत को यह सम्मान सैठ हरकचन्द रूपचन्द खीचा फाउण्डेशन द्वारा विद्यालय में लम्बे समय से विद्यालय में रंग रोगन, ऑफिस का आधुनिकीकरण, भवन के उपर चढने के लिए सिढी...

स्योहारा।स्योहारा रियासत के राजा,जानी मानी राजनीतिक हस्ती,वरिष्ठ समाजसेवी और आरएसपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक कुँवर राणा प्रताप सिंह का बीती रात बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया,जिनके निधन की खबर के बाद नगर भर में शोक की लहर दौड़ गई।

Image
 स्योहारा।स्योहारा रियासत के राजा,जानी मानी राजनीतिक हस्ती,वरिष्ठ समाजसेवी और आरएसपी इंटर कॉलेज के प्रबंधक कुँवर राणा प्रताप सिंह का बीती रात बीमारी के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया,जिनके निधन की खबर के बाद नगर भर में शोक की लहर दौड़ गई। मृदभाषी,मिलनसार और सभी के सुख दुख में शरीक रहने वाले कुँवर राणा प्रताप शहर की एक बेहद खास शख्शियत थे और उनके अचानक निधन से सभी अचंभित हैं।कुँवर राणा प्रताप सिंह का पार्थिव शरीर आज स्थानीय रियासत पहुँचेगा जिसके बाद कल उनका अन्तिम संस्कार होगा। उनके निधन पर डॉ मनोज वर्मा, चेयरमैन अख्तर जलील,नईम उल हसन,अरुण वर्मा,असजद चोधरी आदि ने शोक जताया है

बरसो से चल रहे ओवरलोड खनन कर रहे वाहनों पर आज चला सरकारी चाबुक

Image
 बरसो से चल रहे ओवरलोड खनन कर रहे वाहनों पर आज चला सरकारी चाबुक स्योहारा।उत्तराखंड से रेत,बजरी और  अन्य प्रतिबंधित खनिजों का खनन करके नगर से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर आखिरकार बरसो बाद आज सरकारी चाबुक चल ही गया जिसके अंतर्गत आला अधिकारियों के आदेश के बाद आज  उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदु सिद्धार्थ व थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें एक डंपर एक ट्रक सीज़ किया गया। ज़्यादा जानकारी देते हुए उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आला अधिकारियों के आदेश अनुसार लगातार अवैध खनन पर अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज एक ओवरलोडेड रेत बजरी से भरा हुआ डंपरव व  ट्रक पकड़ा गया तो कागज दिखाने में दोनों ही लोग असमर्थ रहे ,अतः दोनों को सीज कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा यदि क्षेत्र में कोई भी गैर कानूनी कार्य होता है की सूचना तत्काल रूप से मुझे दे के थाना प्रभारी को दें ऐसे लोगों पर कार्यवाई ज़रूर की जाएगी। बताते चलें कि बरसो से ये ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से...

पशु कुरुरता के अंतर्गत हुआ मुकदमा दर्ज,कुत्तो को बेहरहमी से पीटा था

Image
 पशु कुरुरता के अंतर्गत हुआ मुकदमा दर्ज,कुत्तो को बेहरहमी से पीटा था स्योहारा।इंसान जब जानवर का रूप लेकर बेजुबानों को सताने लगे तो उसके ऊपर कुदरत की फटकार ज़रूर पड़ती है,इसी के अंतर्गत स्थानीय गुरुद्वारा के निकट रहने वाले विशि कालरा पुत्र ऋषि कालरा जो कि आए दिन सड़क पर रहने वाले कुत्तो को मारता पिटता था पर नगीना निवासी असद सुल्तान पुत्र सुल्तान अहमद जो कि एक पशु पक्षी प्रेमी है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा हुआ है,शिकायती पत्र में असद सुल्तान ने बताया था कि उसने फेसबुक पर एक वीडियो देखी जिसमे एक युवक कुत्ते को बेहरमी से पिट रहा था जिसका पता लगाया गया तो उसकी पहचान विशि कालरा के रूप में हुई असद ने थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर सौंप कर कार्यवाही की मांग की थी जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी विशि पर पशु कुरुरता अधियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद बेजुबानों पर अत्याचार करने वाले अन्य लोगो मे खलबली मची हुई है।

तीन तलाक व दहेज़ अधियम के तहत एक दर्जन पर मुकदमा दर्ज

Image
 तीन तलाक व दहेज़ अधियम के तहत एक दर्जन पर मुकदमा दर्ज स्योहारा।सहसपुर निवासी एक महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति सहित दर्जन भर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है,जिसकी जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक  राजीव चोधरी ने वताया की सहसपुर निवासी महिला ने दी तहरीर में वताया था कि उसकी शादी दानिश पुत्र रफीक निवासी इस्लाम नगर थाना नूरपुर के के साथ जुलाई 2018 में बड़ी धूमधाम और पूरे दान दहेज़ के साथ हुई थी लेकिन शुरू से ही उसका पति व ससुरालवाले उससे खुश नही थे और उससे 3 लाख नकद की मांग करते थे न देने पर महिला के साथ आये मारपीट भी की जाती थी,और फिलहाल महिला को इसी कारण ससुराल से भगा दिया गया था और वो अपने मायके आई हुई थी इसी बीच गत 2 अक्टूबर 2022 को महिला जब अपने घर पर अकेली थी तो तभी महिला का पति दानिश,जेठ नईम,जेठानी हाजरा व ससुर रफीक आये और पीड़िता से देहज़ की मांग पूरी न होने पर मारपीट करते हुए 3 तलाक देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पति दानिश, ससुर रफीक,जेठ नईम,जेठानी हाजरा,नन्द रुखसार,गुड़िया,ननदोई  फ़िरोज़ व खुर्शीद, चाचा नफीस, चाची सलमा,फुपी रज़िया फुपा मुस्तकीम पर स...

आज गाँव बुडेरन में एक आवारा घुम रहे गाय का बछड़े कि मृत्यु हो गई जिस कि खबर गाँव के सेक्रेटरी सहदेव सिंह को तेजबीर सिंह ने बताया उन्होंने गाँव के प्रधान के कार्यकर्ता राकेश कुमार सैनी, राजकुमार सिंह व नितिन कुमार को मोके पर भेजा इन सब ने पशु को ले जाकर उस को एक गठठे में दबा दिया

Image
 आज गाँव बुडेरन में एक आवारा घुम रहे गाय का बछड़े कि मृत्यु हो गई जिस कि खबर गाँव के सेक्रेटरी सहदेव सिंह को तेजबीर  सिंह ने बताया उन्होंने गाँव के प्रधान के कार्यकर्ता राकेश कुमार सैनी, राजकुमार सिंह व नितिन कुमार को मोके पर भेजा इन सब ने पशु को ले जाकर उस को एक गठठे में दबा दिया

ओमप्रकाश सिंह भदौरिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन

Image
 ओमप्रकाश सिंह भदौरिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन ---------------------------------------------- पिण्डवाड़ा(राजस्थान)- आरोग्य चेतना समिति के द्वारा आयोजित स्मृति शेष ओमप्रकाश सिंह भदौरिया की द्वितीय पुण्यतिथि पर  उत्सव गेस्ट हाउस  में  आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन डॉ. अरुण प्रताप सिंह भदौरिया व आनंद भदौरिया के संयोजन किया गया।  अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. शिव ओम अम्बर ने कवि सम्मेलन की अध्यक्षता की व संचालन बाजपुर उत्तराखंड से आये विवेक बादल बाजपुरी ने किया! कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया! तथा डॉक्टर गरिमा पाण्डे ने मा बागीश्वरी की वंदना पढ़कर कवि सम्मेलन प्रारम्भ किया । बुलन्दी साहित्यिक संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डा शिव ओम अंबर कार्यक्रम क्रम को अपना आशीष देते हुए कहा  लफ़्ज़ों में टंकार बिठा लहजे में खुद्दारी रख। जीने की ख्वाहिश है तो मरने की तैयारी रख।। श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ युद्ध निरंतर जारी रख। ...

शीर्षक - और बदल जाता है मूढ़ मेरा

Image
 दिनांक 11/10/022(मंगलवार) ----------------------------------------------------- शीर्षक - और बदल जाता है मूढ़ मेरा ------------------------------------------------------- कि आज तुमसे तकरार हो मेरी, और कह दूं सारी बातें दिल की, ताकि तू खराब नहीं करें मेरा मूढ़, मगर तुम लगती हो बहुत प्यारी, करती है जब तुम वो शरारतें, जो पसंद है मुझको खराब मूढ़ में भी, और बदल जाता है मूढ़ मेरा। चाहता हूँ कि आज तो हम करेंगे, बैठकर नजदीक प्रेम की बातें, कि सुनायेंगे एक दूसरे को हम, अपने अपने दिल के अरमान, कि महकता रहे वो गुलशन हमेशा, जिसको सींचा हैं हम दोनों ने, लेकिन तब विपरीत हो जाता है मेरा मूढ़ जब करती हो तुम, मुझसे बेमतलब की बहस, और बदल जाता है मूढ़ मेरा। रहता हूँ इस उम्मीद में, कि दिखाई देगी तुम्हारी सूरत, और बदलेगी मेरी भी सूरत, जबकि मालूम है मुझको, कि तुमको मतलब नहीं मुझसे, ऐसे में निभाती है मेरा साथ, यह मदिरा और यह कविता, और बदल जाता है मूढ़ मेरा। शिक्षक एवं साहित्यकार-  गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान) मोबाईल नम्बर- 9571070847

कल शाम लगभग 8:30 बजे धामपुर के पास पीपला नगला गाँव में मन्दिर से पहले एक गुलदार व दो बच्चे देखे गये जो सडक पर जा रहे पशु चिकित्सक आलोक कुमार मलकपुर बुडेरन निवासी को शाम को जब वह बिमार पशु देखने जा रहे थे तब दिखाई दिये

Image
 कल शाम लगभग 8:30 बजे धामपुर के पास पीपला नगला गाँव में मन्दिर से पहले एक गुलदार व दो बच्चे देखे गये जो सडक पर जा रहे पशु चिकित्सक आलोक कुमार मलकपुर बुडेरन निवासी को शाम को जब वह बिमार पशु देखने जा रहे थे तब दिखाई दिये

लगातार बारिश की वजह से गिरी मकान की छत

Image
 स्योहारा ।  क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लापुर में मात्र 50 गज जमीन में बने कच्चे मकान में रहने वाला राजीव प्रजापति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। मकान की छत पर लकडी के गोले व उस पर प्लास्टिक की पन्नी व मिटटी डाल रखी थी। तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही वर्षा क़े कारण उसके मकान की छत भर भरा कर गिर गई। जब मकान की छत गिरी तब राजीव प्रजापति की पत्नी राजकुमारी व दो बच्चे सो रहे थे। गनीमत रही कि छत का मलबा उनके ऊपर नहीं गिरा। राजीव प्रजापति का कहना है कि उन्होंने कई बार मकान बनवाने क़े लिए ग्राम प्रधान व ब्लॉक में संपर्क किया, मगर उनको अभी तक मकान नहीं मिल पाया है। खंड विकास अधिकारी रामकुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है जांच कराई जायेगी। अगर परिवार पात्र पाया जाता है तो उसकी हर संभव मदद कराई जाएगी-

गुलदार के हमले में बाइक सवार हुए घायल,फैला खोफ

Image
 गुलदार के हमले में बाइक सवार हुए घायल,फैला खोफ स्योहारा। नांगल गांव के समीप गुलदार के हमले में दो बाइक सवार घायल हो गए। गुलदार के हमला करने के बाद घायल मदद के लिए चिल्लाने लगे तो शोर सुनकर गुलदार भाग गया। वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्रवासी भयभीत हैं और घटना रविवार की है। मक्खनपुर निवासी ग्राम प्रधान रवि चौधरी  और प्रेम सिंह नांगल  गांव से घर लौट रहे थे। मार्ग पर गन्ना सेंटर के समीप अचानक एक गुलदार ने बाइक के पीछे बैठे प्रेम सिंह पर हमला कर दिया। प्रेम सिंह  बाइक से नीचे गिर गया तो गुलदार उसके पैर पर पंजे से वार करते हुए खींचने की कोशिश करने लगा। गुलदार के डर से प्रेम सिंह चिल्ला नहीं पाया। तभी बाइक चलाने वाले रवि चौधरी को बाइक अनियंत्रित होने का अहसास हुआ तो उसने पीछे मुड़कर देखा तो वहां गुलदार था। घबराहट में रवि ने बाइक नीचे गिरा दी तो तभी गुलदार ने उस पर भी हमला कर दिया। गुलदार के हमले के बाद दोनों मदद के लिए चिल्लाने लगे तो हल्ला होने पर गुलदार भाग निकला।  गुलदार के हमले से क्षेत्र में भय व्याप्त है।

भारी बारिश के बीच भरभरा कर गिरा गरीब का मकान,बच्चे भी हुए घायल

Image
 भारी बारिश के बीच भरभरा कर गिरा गरीब का मकान,बच्चे भी हुए घायल स्योहारा।इसको कुदरत की नाराजगी कहें या बारिश की आफत की पिछले 4 दिन से पानी आफत बनकर बरस रहा है जिसकी जद में किसान और गरीब तबका ज़्यादा पीस रहा है इसी कड़ी में बीती देर रात ग्राम मेवा नवादा निवासी नाज़िम पुत्र तौफीक जो कि एक कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहता था लेकिन बारिश ने उसकी बेबसी को भी नही बक्शा और देर रात के बीच उसका मकान भरभरा कर गिर गया जिसमें उसकी पुत्री आँचल(19) व सानिया (15) भी घायल हो गयी इसके अलावा उसका घर का भी सामान टूट गया,नाज़िम ने आलाधिकारियों व सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है,

स्योहारा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे ने बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सफाई कर्मियों को किया सम्मानित ।

Image
 स्योहारा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे ने बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सफाई कर्मियों को किया सम्मानित । प्राप्त जानकारी के अनुसार महऋषि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे द्वारा सफ़ाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ओमप्रकाश सिंह सफाई नायक ,अरुण कुमार पप्पू, सुंदर, गुड्डू, सुनील कुमार, विशाल ,हरिदास ,संजय, सुख लेख, दीपा, मंजू रेखा आदि को अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे के द्वारा शॉल उढ़ाकर एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बोलते हुए इओ एपी पांडे ने कहा कि कोरोना काल हो या संचारी रोगों की रोकथाम हर मौके पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में हमारे सफाईकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर समाज को स्वस्थ एवं स्वछ रख कर बीमारियों और गंदगी से शहर को सुरक्षित किया है इसलिए इन सबका सम्मान बहुत ज़रूरी है।

शीर्षक - कैसे कितने चेहरे बदलकर

Image
 दिनांक 10/10/022(सोमवार) ------------------------------------------------------- शीर्षक - कैसे कितने चेहरे बदलकर ------------------------------------------------------- कैसे कितने चेहरे बदलकर, लोग यहाँ रहते हैं। मुहँ में राम बगल में छुरी,लिये हुए मिलते हैं।। कैसे कितने चेहरे बदलकर-----------------।। स्वार्थ अपना देखकर लोग, छोड़ देते हैं अपनों को। करके खून रिश्तों का भी, पूरा करते हैं सपनों को।। ऐसे ही तो बनकर खिलाड़ी,खेल क्या क्या रचते हैं। मुहँ में राम बगल में छुरी, लिये हुए मिलते हैं।। कैसे कितने चेहरे बदलकर------------------।। खुद को दिखाने को बेदाग,पापी कहते हैं औरों को। ओढ़कर चौला सज्जन का,बर्बाद करते हैं औरों को।। कहते हैं खुद को दीपक, मगर औरों के घर जलाते हैं। मुहँ में राम बगल में छुरी , लिये हुए मिलते हैं।। कैसे कितने चेहरे बदलकर------------------।। खुद को धनवान कहते हैं, लेकिन मन में नहीं दया शर्म। राह बदलते हैं देख गरीब को, ऐसा ही है उनका धर्म।। कहते हैं खुद को ज्ञानी पुरुष,मन में कपट वो रखते हैं। मुहँ में राम बगल में छुरी, लिये हुए मिलते हैं।। कैसे कितने चेहरे बदलकर-------...