तीन तलाक व दहेज़ अधियम के तहत एक दर्जन पर मुकदमा दर्ज
तीन तलाक व दहेज़ अधियम के तहत एक दर्जन पर मुकदमा दर्ज
स्योहारा।सहसपुर निवासी एक महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति सहित दर्जन भर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है,जिसकी जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव चोधरी ने वताया की सहसपुर निवासी महिला ने दी तहरीर में वताया था कि उसकी शादी दानिश पुत्र रफीक निवासी इस्लाम नगर थाना नूरपुर के के साथ जुलाई 2018 में बड़ी धूमधाम और पूरे दान दहेज़ के साथ हुई थी लेकिन शुरू से ही उसका पति व ससुरालवाले उससे खुश नही थे और उससे 3 लाख नकद की मांग करते थे न देने पर महिला के साथ आये मारपीट भी की जाती थी,और फिलहाल महिला को इसी कारण ससुराल से भगा दिया गया था और वो अपने मायके आई हुई थी इसी बीच गत 2 अक्टूबर 2022 को महिला जब अपने घर पर अकेली थी तो तभी महिला का पति दानिश,जेठ नईम,जेठानी हाजरा व ससुर रफीक आये और पीड़िता से देहज़ की मांग पूरी न होने पर मारपीट करते हुए 3 तलाक देकर फरार हो गए।
पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर पति दानिश, ससुर रफीक,जेठ नईम,जेठानी हाजरा,नन्द रुखसार,गुड़िया,ननदोई फ़िरोज़ व खुर्शीद, चाचा नफीस, चाची सलमा,फुपी रज़िया फुपा मुस्तकीम पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Comments
Post a Comment