निष्पक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में पारदर्शिता ज़रूरी-इमरान अख़्तर
निष्पक्ष चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में पारदर्शिता ज़रूरी-इमरान अख़्तर
स्योहारा।नगर निकाय के लिए बिगुल बजने ही वाला है जिसके लिए सरकारी मशीनरी से लेकर सभी उमीदवारों ने भी कमर कस ली है लेकिन निष्पक्ष और ईमानदार वोटिंग कैसे हो उसके लिए एक प्रेस वार्ता के दौरान चेयरमैन पुत्र व युवा नेता इमरान उर्फ सनी अख़्तर ने कहा कि ये बहुत सरहानीय है कि सूबे की भाजपा सरकार निष्पक्ष चुनाव के लिए पूर्ण रूप से गम्भीर है लेकि न इसमे क्षेत्रीय रूप से हमे भी अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी से निभाते हुए वोटर लिस्ट में पारदर्शिता लाने में सहयोग देना होगा उन्होंने आगे कहा कि हर वार्ड और बूथ व वोटर लिस्ट में देखा जाता है कि एक व्यक्ति अथवा परिवार के नाम कई कई वार्डो में सम्मलित होते हैं जो कि गैरकानूनी है यदि किसी भी परिवार या व्यक्ति का वोट दो जगह है तो उनको खुद ही आगे आकर अपना नाम दूसरी जगह से कटवा कर कानूनी रूप से वोटिंग करना चाहिए इसके अलावा देखा जाता है कि कई परिवारों में से उनकी बहन बेटी की शादी होने पर किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने या अन्य किसी मोहल्ले में स्थानांतरित होने के बाद भी लोग अपने या अपने सदस्यों के नाम नही क़तवाते जो कि गलत है ,इमरान अख्तर ने सभी बीएलओ से अपील करते हुए कहा कि ड्यूटी व सर्वेक्षण के दौरान उक्त बिंदुओं का ध्यान गहराई से रखते हुए ऐसे वोट पर गम्भीरता बनाये रखें जिनके वोट दो जगह बने हों और ऐसे लोगो को चिन्हित कर अपने आलाधिकारियों को सूचित करें ताकि अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
इमरान अख़्तर ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वोट किसी को भी करें लेकिन ईमानदारी और और सवैधानिक रूप से करें ताकि उसके बाद आपको भी एक ईमानदार और अच्छा जनप्रतिनिधि मिल सकें।

Comments
Post a Comment