स्योहारा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे ने बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सफाई कर्मियों को किया सम्मानित ।
स्योहारा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे ने बाल्मीकि जयंती के अवसर पर सफाई कर्मियों को किया सम्मानित ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महऋषि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे द्वारा
सफ़ाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ओमप्रकाश सिंह सफाई नायक ,अरुण कुमार पप्पू, सुंदर, गुड्डू, सुनील कुमार, विशाल ,हरिदास ,संजय, सुख लेख, दीपा, मंजू रेखा आदि को अधिशासी अधिकारी अरुणेंद्र प्रसाद पांडे के द्वारा शॉल उढ़ाकर एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर बोलते हुए इओ एपी पांडे ने कहा कि कोरोना काल हो या संचारी रोगों की रोकथाम हर मौके पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने में हमारे सफाईकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर समाज को स्वस्थ एवं स्वछ रख कर बीमारियों और गंदगी से शहर को सुरक्षित किया है इसलिए इन सबका सम्मान बहुत ज़रूरी है।

Comments
Post a Comment