स्योहारा । नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुहागन महिलाओं के द्वारा करवा चौथ के व्रत श्रद्धा धूमधाम और विश्वास के साथ मनाया गया।
स्योहारा । नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुहागन महिलाओं के द्वारा करवा चौथ के व्रत श्रद्धा धूमधाम और विश्वास के साथ मनाया गया।
इस मौके पर महिलाओं ने नए-नए परिधान पहने और सोलह सिंगार किया ।
इसके बाद नई चौकी, लाल कपड़ा ,कारवां आदि में पानी भरकर दूसरे करवा में खील बताशे कलावा बांधकर तथा अनाज रखकर पूजन प्रारंभ किया।
इस मौके पर महिलाओं के द्वारा करवा चौथ माता के फोटो और कैलेंडर की पूजा की गई और उनकी कथा को सुना गया ।
इस मौके पर घी का दीप जलाया गया ।
पकवानों का भोग लगाया गया तथा उसके बाद महिलाओं ने सोलह सिंगार कर चुनरी पहन फूल इत्यादि सामग्री के साथ के साथ करवा चौथ का पूजन किया, और छत पर जाकर चांद को अर्ध्य देकर अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोला ।
इसके बाद पतियों ने भी अपनी पत्नियों को करवे के जल पिलाकर उनका व्रत पूर्ण कराया।
इसके बाद भगवान को भोग लगाया और बायना निकाला तथा अपने व्रत को पूर्ण किया।

Comments
Post a Comment