शीर्षक - कसम खुदा की

 दिनांक 13/10/022(गुरुवार)

---------------------------------------------------

शीर्षक - कसम खुदा की


-----------------------------------------------------

कसम खुदा की, नहीं होगी गलती ऐसी मुझसे।

पहुंचे चोट तुमको जिससे, दर्द हो तुमको जिससे।।

कसम खुदा की --------------------------।।


करुंगा तुमसे बातें वही,जिनसे मिले खुशी तुमको।

खिले रहे ये लब तेरे, नहीं हो तुम नाराज मुझसे।।

कसम खुदा की----------------------।।


ख्वाब अब मैं बुन रहा हूँ, बहुत हसीन तेरे लिए।

नहीं बहेंगे अश्क तेरे ,नहीं होगा सितम कोई मुझसे।

कसम खुदा की----------------------।।


तोड़ूंगा नहीं अब भूलकर भी, अपनी वफ़ा मैं कभी।

बदनामी बर्बादी तेरी कभी , नहीं होगी अब मुझसे।

कसम खुदा की---------------------।।


माफ मुझको अब तुम कर दो,मेरी खुशी तुम ही हो।

रह नहीं सकता तेरे बिना, सच्ची मोहब्बत है तुमसे।।

कसम खुदा की-----------------------।।





शिक्षक एवं साहित्यकार- 

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*