लगातार बारिश की वजह से गिरी मकान की छत
स्योहारा । क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लापुर में मात्र 50 गज जमीन में बने कच्चे मकान में रहने वाला राजीव प्रजापति मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। मकान की छत पर लकडी के गोले व उस पर प्लास्टिक की पन्नी व मिटटी डाल रखी थी।
तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही वर्षा क़े कारण उसके मकान की छत भर भरा कर गिर गई। जब मकान की छत गिरी तब राजीव प्रजापति की पत्नी राजकुमारी व दो बच्चे सो रहे थे। गनीमत रही कि छत का मलबा उनके ऊपर नहीं गिरा। राजीव प्रजापति का कहना है कि उन्होंने कई बार मकान बनवाने क़े लिए ग्राम प्रधान व ब्लॉक में संपर्क किया, मगर उनको अभी तक मकान नहीं मिल पाया है। खंड विकास अधिकारी रामकुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है जांच कराई जायेगी। अगर परिवार पात्र पाया जाता है तो उसकी हर संभव मदद कराई जाएगी-

Comments
Post a Comment