फर्रूखाबाद में विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित हुए पंकज शर्मा

 फर्रूखाबाद में विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित हुए पंकज शर्मा


----------------------------------------------------------------

पिण्डवाड़ा(राजस्थान)- बुलन्दी साहित्यिक संस्था के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार ओमप्रकाश भदौरिया की पुण्यतिथि पर डॉ अरुण प्रताप सिंह भदौरिया व आनंद भदौरिया के संयोजन में फर्रुखाबाद में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में बुलन्दी संस्था के संरक्षक साहित्यकार पंकज शर्मा को विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित  किया गया।

    संस्था के मीडिया प्रभारी गुरूदीन वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की

 अध्यक्षता डॉ शिव ओम अंबर और संचालन विवेक बादल बाजपुरी ने किया। इस कार्यक्रम में रुद्रपुर से पधारे पंकज शर्मा ने "नापेगा ममता क्या दूरी हो तुम कुछ कम है दुनिया पूरी हो तुम" मां की ममता को उकेरती हुई अति मनमोहक कविता प्रस्तुत की।  उन्हें विधा प्रकाश सम्मान से सम्मानित किया गया।

  मीडिया प्रभारी वर्मा के अनुसार इस कार्यक्रम में शहर के साथ- साथ रुद्रपुर, कन्नौज, कासगंज, हरदोई, लखीमपुर, जलालाबाद शाहजहांपुर, आदि जगहों से पधारे सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*