गुलदार के हमले में बाइक सवार हुए घायल,फैला खोफ
गुलदार के हमले में बाइक सवार हुए घायल,फैला खोफ
स्योहारा। नांगल गांव के समीप गुलदार के हमले में दो बाइक सवार घायल हो गए। गुलदार के हमला करने के बाद घायल मदद के लिए चिल्लाने लगे तो शोर सुनकर गुलदार भाग गया। वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्रवासी भयभीत हैं और घटना रविवार की है। मक्खनपुर निवासी ग्राम प्रधान रवि चौधरी और प्रेम सिंह नांगल गांव से घर लौट रहे थे। मार्ग पर गन्ना सेंटर के समीप अचानक एक गुलदार ने बाइक के पीछे बैठे प्रेम सिंह पर हमला कर दिया। प्रेम सिंह बाइक से नीचे गिर गया तो गुलदार उसके पैर पर पंजे से वार करते हुए खींचने की कोशिश करने लगा। गुलदार के डर से प्रेम सिंह चिल्ला नहीं पाया। तभी बाइक चलाने वाले रवि चौधरी को बाइक अनियंत्रित होने का अहसास हुआ तो उसने पीछे मुड़कर देखा तो वहां गुलदार था। घबराहट में रवि ने बाइक नीचे गिरा दी तो तभी गुलदार ने उस पर भी हमला कर दिया। गुलदार के हमले के बाद दोनों मदद के लिए चिल्लाने लगे तो हल्ला होने पर गुलदार भाग निकला।
गुलदार के हमले से क्षेत्र में भय व्याप्त है।

Comments
Post a Comment