बरसो से चल रहे ओवरलोड खनन कर रहे वाहनों पर आज चला सरकारी चाबुक

 बरसो से चल रहे ओवरलोड खनन कर रहे वाहनों पर आज चला सरकारी चाबुक


स्योहारा।उत्तराखंड से रेत,बजरी और  अन्य प्रतिबंधित खनिजों का खनन करके नगर से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों पर आखिरकार बरसो बाद आज सरकारी चाबुक चल ही गया जिसके अंतर्गत

आला अधिकारियों के आदेश के बाद आज  उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदु सिद्धार्थ व थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी के द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें एक डंपर एक ट्रक सीज़ किया गया।

ज़्यादा जानकारी देते हुए उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आला अधिकारियों के आदेश अनुसार लगातार अवैध खनन पर अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज एक ओवरलोडेड रेत बजरी से भरा हुआ डंपरव व  ट्रक पकड़ा गया तो कागज दिखाने में दोनों ही लोग असमर्थ रहे ,अतः दोनों को सीज कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा यदि क्षेत्र में कोई भी गैर कानूनी कार्य होता है की सूचना तत्काल रूप से मुझे दे के थाना प्रभारी को दें ऐसे लोगों पर कार्यवाई ज़रूर की जाएगी।

बताते चलें कि बरसो से ये ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से नगर से होकर दर्जनों की तादाद में गुज़रते हैं लेकिन कभी कोई कार्यवाही इन पर नही होती थी लेकिन आज एसडीएम,सीओ व थाना प्रभारी निरीक्षक की इस कार्यवाही की जहां आमजन से तारीफ की है तो वहीं इस  अवेध खनन से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*