Posts

काग्रेस पार्टी के पूर्व सभासद सपा में शामिल

Image
 *काग्रेस पार्टी के पूर्व सभासद  सपा में शामिल *  मीरजापुर। रविवार को पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया के कार्यालय पर नगर अध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में तरकापुर वार्ड के शहर काग्रेस पार्टी के पूर्व सभासद मुन्ना मसूंरी  ने अपने दर्जनो साथियो के साथ समाजवादी पार्टी के विचारधारा एंव बढती लोकप्रियता को देखते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिनका पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने माला पहनाकर स्वागत किया उनके साथ में राजू मसूरी महमूद आलम सठ्ठीक अहमद रहे साथ मे नगर प्रभारी डा० अरविन्द श्रीवास्तव, सभासद लवकुश प्रजापति, जाहिद अख्तर, वारिस भाई, रुपेश वर्मा, राकेश यादव, मो० हलीम, मो० अदील, संजय चौरसिया, रोहित तिपाठी, राजन यादव, शिवनाथ विन्द आदि लोग उपस्थित रहे। सुशील चौधरी पत्रकार प्रदेश प्रभारी

समाजवादी पार्टी ने प्रभुनाथ तिवारी को दी संगठन की जिम्मेदारी*

Image
 *समाजवादी पार्टी ने प्रभुनाथ तिवारी को दी संगठन की जिम्मेदारी*   *बलिया* प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी ने जिला बलिया  के संगठन में पुराने एवं अनुभवी नेता श्री प्रभु नाथ तिवारी को जिला संगठन की जिम्मेदारी उ प्र के नेता प्रतिपक्ष  रामगोबिन्द चौधरी के निर्देशन में समाजवादी पार्टी के बलिया जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने पार्टी के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। तथा सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ नेता श्री प्रभुनाथ  तिवारी जी बहुत पुराने एवं अनुभवी नेता है इनसे जिला समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी। तिवारी जी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी के अनुयायी रह चुके हैं ।  *क्या है प्रभुनाथ तिवारी का राजनीतिक अनुभव*  सर्व प्रथम 1982-83 में इन्होने चन्द्रशेखर जी के पार्टी जनतादल की सदस्यता ली और इन्हें युवा जनतादल बलिया के महासचिव बनाया गया। फिर चन्द्रशेखर जी ने जनता दल से अलग पार्टी समाजवादी जनता पार्टी बनायी तो श्री तिवारी ने चन्द्रशेखर जी के साथ सजपा में क ई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 1998 में  सिकन्दरपुर के विधायक राजधार...

ब्रांड एंबेसडर एमआर पाशा ने कराई बूथों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था

Image
 ब्रांड एंबेसडर एमआर पाशा ने कराई बूथों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था कल दिव्यांगजन,बुजुर्ग व  सम्मानित नागरिक मतदान केंद्र पर जाकर शत प्रतिशत मतदान करें :- एमआर पाशा बिजनौर। राष्ट्रीय  विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष / 2022 विधानसभा चुनाव के ब्रांड एंबेसडर एमआर पाशा ने सभी दिव्यांगजनों, बुजुर्गों सम्मानित नागरिकों से अपील कि है कल 14 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव को एक पर्व की तरह मनाए। तथा सभी दिव्यांगजन, बुजुर्ग,सम्मानित नागरिक अपने मत का शत प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करें। मत अवश्य डालें। और एक अच्छी सरकार चुनने में अपना योगदान करें। तथा शासन-प्रशासन निर्वाचन आयोग का भी सहयोग करें। अपना वोट डालें अवश्य डालें।  राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष / 2022 विधानसभा चुनाव बिजनौर के ब्रांड एंबेसडर  एमआर पाशा व जिला अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी बिजनौर उमेश कुमार मिश्रा व प्रशासन द्वारा सभी पोलिंग बूथों पर दिव्यांग जनों,बुजुर्गों को मतदान कराने हेतु सभी बूथों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई गई है। जहां व्हीलचेयर  की व्यवस्था नहीं थी। वहां पर राष्ट्र...

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में कैरियर गाइडेंस काउंसलिंग मेला कार्यक्रम का आयोजन संपन्न*

Image
 *नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में कैरियर गाइडेंस काउंसलिंग मेला कार्यक्रम का आयोजन संपन्न* वाराणसी।। रविवार को आराजीलाईन  ब्लाक के   ग्राम मीरावन(बेलौडी) गांव में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में कैरियर गाइडेंस काउंसलिंग कार्यक्रम  संपन्न किया गया ।व कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू युवा केंद्र चयन समिति के सदस्य श्री अरविंद कुमार  के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से चयन समिति के सदस्य अरविंद  ग्राम प्रधान सुमित सिंह  सीआईएसफ के ऑफिसर राजेश  स्वामी विवेकानंद अवॉर्डी रविंद्र कुमार एवं एन वाई वी परवेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में संपन्न कराया गया कार्यक्रम में सभी युवाओं को कैरियर से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया विभिन्न युवा मंडलों के सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम को संपन्न कराया गया कार्यक्रम में क्विज का भी आयोजन किया गया इसमें युवाओं से जनरल क्वेश्चन पूछे गए और विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया प्रीति , पायल ,नंदनी ,प्रीति ,आराध्या ,आकृति,कंचन  ,पंकज ,अर्चना इत्यादि रहे विजेता र...

परिचर्चा नारी सशक्तीकरण

Image
 परिचर्चा नारी सशक्तीकरण ****************     अभी मै सोकर उठा भी नहीं कि अहमदाबाद से हमारे फेसबुक से जुड़े भावनात्मक रुप से पिता तुल्य और मेरे लिए शुभेच्छा रखने वाले प्रेरक की भूमिका निर्वहन कर रहे अंकल जी(श्रद्धेय श्री गोपाल सहाय श्रीवास्तव जी) का फोन आ गया।मैं आँखें रगड़ता हुआ बोला-प्रणाम अंकल,सब ठीक है न? अंकल-वैसे तो सब ठीक है।लेकिन अभी एक समाचार ने हिलाकर रख दिया। मैंने पूछा-आखिर कुछ बताइए तो सही। अंकल-क्या बताऊँ बेटा।नारी सशक्तिकरण के गाने तो खूब गाये जाते हैं,परंतु ये कौन से सशक्तिकरण की बात हो रही है कि इंसान दरिंदों से भी ज्यादा खतरनाक हो गया है। मैंनें धैर्यपूर्वक उन्हें बताया कि यह सब तो आज जीवन का हिस्सा बन गया है।सरकार एक एक व्यक्ति की रखवाली तो नहीं कर सकती। अंकल-बात तो सही है,लेकिन ऐसे ही चलता रहा तो स्थितियाँ भयावह होती चली जायेंगी। मैंनें कहा-ऐसा कुछ नहीं होगा, लोगो को न केवल जागरूक होना होगा, बल्कि इस तरह की घटनाएं किसी के भी साथ घटे,अपने साथ घटी घटना मानकर कदम उठाने होंगे। अंकल-हाँ बात तो ठीक है,मगर ये तो वही बात है कि बिल्ली के गले में घंटी बाँधे कौन? तभ...

नगर के वरिष्ठ पत्रकार की बुआ के निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों सहित, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों ने शोक प्रकट किया।

Image
 स्योहारा ।नगर के वरिष्ठ  पत्रकार की बुआ के निधन पर क्षेत्र के पत्रकारों सहित, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों ने शोक प्रकट किया। मेरठ से प्रकाशित समाचार पत्र के संवाददाता रियाज़ उर्फ़ प्रिंस की 70 वर्षीय बुआ जलुसा ख़ातून का लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार की देर रात्रि निधन हो गया। उनके निधन पर सपा विधायक हाजी नईमुलहसन, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा, ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान, समाजसेवी चिकित्सक डा.मनोज वर्मा, डा.नसीम हाशमी, डा.दानिश कमाल, डा.जानिब हाशमी, चौधरी फ़हीमुर्रहमान, पालिकाध्यक्ष अख़्तर जलील, ईओ एपी पांडे,  पूर्व डीएसपी इक़बालुज़्ममा, असजद चौधरी, बसपा नेता आदिल चौधरी, , मनोज भटनागर, हाजी जमील अहमद, शैकी रस्तौगी, डा.एचएस कालरा, मेजर रईस चौधरी, इमरान अख़्तर उर्फ सनी, प्रधानाचार्य, मंसूर इशरत, हाजी इल्यास चौधरी, युवा नेता नजीबुलहसन, हाफिज शमीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि राजू अरोड़ा, , पूर्व प्रधान नफ़ीस अंसारी, बसपा नेता इफ्तेखार चौधरी, किसान नेता गजेंद्र सिंह टिकैत, युवा नेता उमेर जावेद, डा.मो.तफ़ज़्ज़ुल, डा.रोहित सैनी, इनाम उर्फ़ गुल्लू, नेज़र अम...

नईम उल हसन की जीत होगी विकास की जीत-एड.शमशाद

Image
 नईम उल हसन की जीत होगी विकास की जीत-एड.शमशाद कामिल हसन उर्फ टिंकू स्योहारा।धामपुर विधानसभा सीट से सपा -गठबंधन प्रत्याशी हाजी नईम उल हसन के लिए प्रचार व दिन रात मेहनत कर रहे सपा के वरिष्ठ नेता एड.शमशाद सेफी ने कहा कि नईम उल हसन की जीत विकास और उन्नति की जीत होगी क्योंकि नईम उल हसन ज़मीन से जुड़े एक शानदार नेता और जनप्रतिनिधि हैं,जन्होने आगे कहा कि नईम उल हसन सपा के कद्दावर नेता हैं और जन्होने कभी जाती धर्म या नफरत की नही बल्कि विकास और न्याय की राजनीति की है। क्षेत्र भर में रात दिन सपा के लिए प्रचार कर रहे एड.शमशाद सेफी ने कहा कि हर गांव और हर गली में केवल साइकिल की गूंज है और सभी की यही कोशिश और उम्मीद है कि सपा और अखिलेश यादव ही इस बार सरकार बनाएंगे और पुनः सूबे में विकास और रोजगार की लहर दौड़ेगी।

सर चढ़कर बोल रहा है नईम उल हसन का जादू-डॉ कविबन्धु त्यागी

Image
सर चढ़कर बोल रहा है नईम उल हसन का जादू-डॉ कविबन्धु त्यागी कामिल हसन उर्फ टिंकू स्योहारा।तेज़ी से चल रहे चुनावी प्रचार के बीच सपा/गठबंधन प्रत्याशी हाजी नईम उल हसन के लिए मेरठ से अपने गांव आए हुए वरिष्ठ सपा नेता डॉ कविबन्धु त्यागी ने भी नईम उल हसन के लिए प्रचार करते हुए दिन रात एक कर रखी है जिसके तहत डॉ कविबन्धु त्यागी पूरे क्षेत्र में दिलो जान से प्रचार में लगे हुए है ,एक प्रेस वार्ता के दौरान डॉ कविबन्धु त्यागी ने कहा कि हम जिस गांव या गली में जा रहे हैं वहां हर जाति धर्म के लोगो मे नईम उल हसन का जादू सर चढ़कर बोल रहा है और सभी पूरे मन से उनको जिताने का आश्वासन दे रहे हैं। डॉ कविबन्धु त्यागी ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाज़ सरकार से हर वर्ग अब तंग आ गया है और सभी ने एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाने और अखिलेश यादव को पुनः सीएम बनाने की ठान ली है। उन्होंने आगे कहा कि यदि नईम उल हसन चुनाव जीत जाते हैं तो यकीन नगर व समस्त क्षेत्र में निष्पक्ष विकास की गंगा बहेगी।और रोजगार के अवसर भी  बढेंगे।

नितिन केशरवानी पूर्वी नगर मंत्री मिर्जापुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर विधायक का स्वागत किया गया

Image
 नितिन केशरवानी पूर्वी नगर मंत्री मिर्जापुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर विधायक का स्वागत किया गया भारतीय जनता पार्टी पूर्वी नगर मंत्री श्री नितिन केशरवानी जी के निवास लालडिग्गी तिराहा पर आज दिनांक 10/02/ 2022 को नगर विधायक प्रत्याशी श्री रत्नाकर मिश्रा जी का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर पर यशस्वी श्री रत्नाकर मिश्रा जी ने अपने अमूल्य वाणी को रखा कार्यक्रम में उपस्थित बीजेपी सभासद प्रत्याशी श्री सतीश केशरवानी जी, पूर्वी नगर मंत्री श्री नितिन केसरवानी जी, नगर मंत्री श्रीमती सरिता सिंह जी, बूथ अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल जी, बीजेपी युवा मोर्चा पदाधिकारी श्री रवि केसरवानी जी, श्री कैलाश नाथ गुप्ता जी, बुंदेलखंडी वार्ड के सभी सम्मानित जनमानस ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व नगर विधायक प्रत्याशी श्री रत्नाकर मिश्रा जी  का माल्यार्पण कर स्वागत किया  *नितिन केशरवानी* *पूर्वी नगर मंत्री मिर्जापुर* *भारतीय जनता पार्टी*

ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज सेमरी चौराहा हरिहरपुर रानी ब्लॉक श्रावस्ती में विज्ञान मेले का आयोजन संपन्न

Image
 ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज सेमरी चौराहा हरिहरपुर रानी ब्लॉक श्रावस्ती में विज्ञान मेले का आयोजन संपन्न एनसीएसटीसी , डीएसटी भारत सरकार तथा दुर्गा कला केंद्र लखनऊ द्वारा श्रावस्ती जिले के ब्रह्म दत्त इंटर कॉलेज में 9-10  फरवरी को दो दिवसीय  विज्ञान मेले का आयोजन किया गया ।  इसके अंतर्गत आम जन में विज्ञान के प्रति जागरूकता विकसित करने का कार्य किया गया काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। लखनऊ के वैज्ञानिक डॉक्टर मृदुल शुक्ला  ने  उत्साहित करते हुए विज्ञान की जानकारियां प्रदान की उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक कैसे बना जाता है। अतिथियों का सम्मान कैसे किया जाता है भारतीय विज्ञान दल देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष युवा वैज्ञानिक आशुतोष पाठक ने अपने इनोवेशन बॉर्डर विलेज सिक्योर्टी एवं पुराना सुरक्षा कवच जैकेट दिखा कर उत्साहित किया। कार्यक्रम दो चरणों में पूर्ण किया गया प्रथम चरण में मां  सरस्वती वंदना एवं अखिल भारतीय विज्ञान दल के संस्थापक स्वर्गीय राधेश्याम श्याम शुक्ल  तथा संस्थापिका स्वर्गीय लीलावती देवी की  माता पिता की आरती के माध्यम से कार्यक्रम का श...

डाक्टर मनोज वर्मा के भाई भाजपा नेता राजीव वर्मा नें किया कई गांव का दौरा

Image
 डाक्टर मनोज वर्मा के भाई भाजपा नेता राजीव वर्मा नें किया कई गांव का दौरा  - भाजपा प्रत्याशी सी पी सिंह के लिए मांगे वोट कामिल हसन उर्फ टिंकू स्योहारा - नूरपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश सिंह उर्फ सीपी सिंह के लिए समाजसेवी डॉ मनोज कुमार वर्मा के बड़े भाई भाजपा नेता राजीव कुमार वर्मा ने गांव गांव जाकर संपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। राजीव कुमार वर्मा ने नूरपुर विधानसभा के गांव सेह ,मालवा, रहठी ,इनायतपुर आदि गांवो में जाकर जनसंपर्क किया और भाजपा की नीतियों को गिनाया । इस दौरान कृष्ण कुमार ढाका , नरेन्द्र सिंह , नरेश चौधरी ,चंदकान्त त्यागी , संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे ।

आंदोलन के दौरान जो वादे केंद्र सरकार ने किए उन्हें पूरा करें

Image
आंदोलन के दौरान जो वादे केंद्र सरकार ने किए उन्हें पूरा करें रिपोर्ट क़ामिल हसन स्योहारा गन्ना समिति में बैठक करते  भाकियू  पदाधिकारी स्योहारा गन्ना समिति क्या हाल में भारतीय किसान यूनियन के मासिक बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत और संचालन आलोक चौधरी ने किया बैठक में किसानों के मुद्दों पर चर्चा हुई बैठक में किसानों को सम्बोधित करते हुए गजेन्द्र सिहं टिकैत ने कहा  दिल्ली आंदोलन के दौरान जो किसान शहीद हुए उन सभी के परिवारों को 25 25 लाख मुआवजे की मांग की  साथ ही जो सरकार ने वादे किए थे उन्हें पूरा करें एमएसपी पर गारंटी कानून को लेकर कमेटी गठित हो और आंदोलन के दौरान किसानों पर मुकदमे वापस  हो आवारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजा जाय उनहोंने ने वताया खानपुर से नहर की पटरी की सङक जो छः महीने से पत्थर पड़ा है लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी इस सड़क से लगभग एक दर्जन गांव के गन्ना किसान वाहन लाने ले जाने में परेशान हो रहे हैं जल्द ही सड़क का निर्माण हो इस अवसर पर ओमवीर सिंह आलोक यादव मुकेश फौजी ओमप्रकाश सिंह शफीक अहमद अवनीश कुमार बृजपाल सिंह अरविंद चौहा...

आज़ादी के 75वें वर्ष पर 75 दिनों तक 75 वक्ताओं के श्रद्धा सुमन*

Image
 *आज़ादी के 75वें वर्ष पर 75 दिनों तक 75 वक्ताओं के श्रद्धा सुमन*              *श्रोतृरसायन-कर्णामृत* - *आज़ादी के अमृत महोत्सव* की तर्ज पर रचा गया एक अनूठा आयोजन है, जिसका दिवास्वप्न हिंददेश परिवार छत्तीसगढ़ इकाई की अध्यक्षा श्रीमती रंजना श्रीवास्तव ने देखा और मूर्तरूप में परिलक्षित किया। उन्होंने सामाजिक पटल पर मारामारी और अनर्थक अंधी दौड़ में फँसे लोगों का ध्यान इस सार्थक आयोजन के माध्यम से देशप्रेम की ओर आकृष्ट करने का प्रयास किया है। संस्था की सचिव पूनम तिवारी 'हिंदुस्तानी' ने भी इस नायाब आयोजन की सराहना करते हुए अपना पूर्ण सहयोग दिया।              इस आयोजन में स्वतन्त्रता सेनानियों, आध्यात्मिक धर्म-गुरुओं, योग-गुरुओं, साहित्यकारों, कवियों, लेखकों, उपन्यासकारों, समाजसुधारकों, गीतकारों, संगीतकारों, वैज्ञानिकों के साथ साथ देश के गौरवशाली राजाओं-महाराजाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु लगातार 75 दिनों तक 75 वक्ताओं ने देश के कोने कोने से अलख जगाने का आश्वासन दिया है और भारत की मिट्टी को नमन करते हुए आज़ादी के...

शुगर मिलों द्वारा किसानो को मिलने वाली खाद्य ऊंचे दामो पर बेचने का भाकियू तोमर ने किया कड़ा विरोध

Image
 शुगर मिलों द्वारा किसानो को मिलने वाली खाद्य ऊंचे दामो पर बेचने का भाकियू तोमर ने किया कड़ा विरोध  रिपोर्टर कामिल हसन उर्फ टिंकू स्योहारा : भाकियू तोमर के मण्डल उपाध्यक्ष ( मुरादाबाद ) हाजी परवेज़ अख़्तर द्वारा किसानों की समस्याओं से सम्बंधित एक ज्ञापन डिप्टी कमिशनर वाणिज्य कर प्रशासन को भेजा गया , जिस में बताया गया कि स्योहारा एवं धामपुर मीलों द्वारा स्थापित वर्ष से ही व पूर्वजों के अनुसार खाद्य मेली किसानों को खेत मे डालने के लिए फ्री में दी जाती थी जोकि टैक्टर ट्राली व भैंसा गाड़ी का टोकन जो कि बहुत मामूली होता था के द्वारा किसानों को खेतों में डालने हेतु यह खाद्य मेली दी जाती थी , जो कि खेतों के लिए बहुत फायदेमंद कही जाती है लेकिन कुछ वर्ष बाद व्यापार व कमीशन एजेन्टों को यही खाध मेली अधिक मूल्य पर दी जाने लगी , साथ ही शुगर मिलों ने अधिक मुनाफा होता देख   किसानों से बहाने बनाते हुए यही खाध मेली देने से इंकार कर दिया दोनों शुगर मिलों द्वारा किसानों की आड़ में ऊंचे दामो पर कमीशन एजेन्टों को बेची जा रही है हाजी परवेज़ अख्तर ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि निष्पक्ष...

मूलचन्द चौहान को जिताने का लें संकल्प-इमरान अख़्तर

Image
 . मूलचन्द चौहान को जिताने का लें संकल्प-इमरान अख़्तर रिपोर्टर कामिल हसन उर्फ टिंकू स्योहारा। नगर की जनता के लोकप्रिय नेता निर्धन असहाय लोगों की हर संभव मदद करने वाले उनके सुख-दुख में साथ चलने वाले युवा नेता शुऐब असलम अन्सारी के नेतृत्व में कोविड-19 एवं सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए नगर में एक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ठा. मूलचन्द चौहान का नगर की जनता ने फूल मालाओं से उत्साह पूर्वक जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान ठा. मूलचन्द चौहान ने नगर में बड़े नेताओं इमरान अख़्तर उर्फ सनी व शैख़ फैसल वारसी तथा खलीक चौधरी व अन्य के निवास पर पहुंचकर खास मुलाकात की। जिसमें शैख़ फैसल वारसी ने अपने समर्थकों महिलाओं एवं पुरषों को साथ लेकर धामपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक प्रत्याशी ठा. मूलचन्द चौहान का बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। विधायक प्रतियाशी ठा.मूलचन्द चौहान ने नगर जनसंपर्क अभियान में कई मोहल्लों का दौरा कर सभी से अपने लिए वोट की अपील की। विधायक प्रतियाशी मूलचन्द चौहान ने नगर व क्षेत्र की जनता एवं सर्व समाज के लोग से वोट की अपील...

गन्ने की ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना की आशंका*

Image
 *गन्ने की ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना की आशंका* स्योहारा सड़कों पर गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है ऐसे वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है अवध शुगर मिल से स्योहारा के क्षेत्र में स्थित गन्ना क्रय केंद्र से ट्रैक्टर ट्राली और ट्रकों में क्षमता से अधिक गन्ना भरकर सड़कों पर ले जाया जा रहा है जिससे सड़कों पर ओवरलोड इन वाहनों के संचालन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है पिछले दिनों कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं इसमें 1 सप्ताह पूर्व दो गन्ने के ट्रक ओवरलोडिंग होने के कारण पलट चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन क्षेत्र की सड़कों पर हो रहे अवैध संचालन को रोकने में लापरवाह बना हुआ है लापरवाह के चलते क्षेत्र में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है थानाध्यक्ष का कहना है  कि पुलिस समय-समय पर वाहन चेकिंग और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है

गैपुरा मंडल के ग्राम भिलौरा, बसंत पट्टी,भोज पट्टी, डड़वा पकसेडा ग्राम में घर-घर जनसंपर्क करते हुए

Image
 आज गैपुरा मंडल के ग्राम भिलौरा, बसंत पट्टी,भोज पट्टी, डड़वा पकसेडा ग्राम में घर-घर जनसंपर्क करते हुए साथ में श्री रवि शंकर पाण्डेय (जिला महामंत्री भाजपा) जी, श्री राजाराम सरोज (वरिष्ठ भाजपा नेता) जी, श्री सर्वेश शुक्ल (मंडल महामंत्री भाजपा) जी, श्री सुरेश सिंह (जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा) जी, श्री राजू बिंद (पूर्व मंडल महामंत्री भाजपा) जी, श्री हीरामणि बिंद जी, श्री श्रीराम बिंद(बी. डी. सी.) जी, श्री धीरज तिवारी (मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो) जी रहे।

गुलाबी टीम संग गंगा प्रहरियों ने किया मतदाता जागरूकता !*

Image
 *गुलाबी टीम संग गंगा प्रहरियों ने किया मतदाता जागरूकता !* वाराणसी। स्वीप वाराणसी द्वारा कैन्ट विधानसभा के पूर्व रेलवे जनता विद्यालय बूथ संख्या (44)  पर चला जनसपंर्क जागरूकता अभियान। वाराणसी के आठ विधानसभा में लो वोटिंग पोलिंग बूथ पर वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए "विशेष मतदाता जागरूकता अभियान" में  कुल 25 बूथ का चयन किया गया है, जहाँ पूर्व विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में न्यूनतम वोटिंग रही है।  आज लोको छित्तूपुर वार्ड की आंगनबाड़ी, सहायिका एवं प्रखंड-दस के सिविल डिफेंस के सदस्यों ने ढोल के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। रेलवे कॉलनी में मतदान में उदासीनता के कारण घरों से मतदान के लिए घरों से बाहर नहीं निकलते। आंगनबाड़ी और सिविल डिफेंस के सदस्य घर पहुँचे और लो वोटिंग के कारण को अवगत कराया और ढोल बजा के मतदाताओं को जागरूक किया। कुल 100 से अधिक लोगों से सम्पर्क किया गया। विशेष मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप आईकॉन नीलू मिश्रा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। आज कार्यक्रम का शुभारंभ विकास खण्ड अधिकारी सुविदिता जी ने किया एवं कार्यक्रम समन्वयक अनुराग मौर्या रहे। मुख्य रूप से कार्यक...

इमाम काउंसलिंग ऑफ इंडिया की मीटिंग हुई संपन्न

Image
 इमाम काउंसलिंग ऑफ इंडिया की मीटिंग हुई संपन्न नोएडा स्थित कार्यालय पर इमाम काउंसलिंग ऑफ इंडिया की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सन 2014 के लोक सभा इलेक्शन में इमाम काउंसिल ऑफ इंडिया ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया था और इसी तरह सन 2022 में भी इमाम ऑफ इंडिया समाजवादी पार्टी को समर्थन जारी रखने की बात कही और अवाम से गुजारिश करती है समाजवादी पार्टी विकास के नाम पर वोट करें जैसी लहर समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में चल रही है और किसी पार्टी की नहीं चल रही इस मीटिंग में हजरत मौलाना याकूब कासमी साहब चेयरमैन एवं काउंसलिंग ऑफ इंडिया नेशनल वाइस प्रेसिडेंट सरफराज खान साहब जनरल सेक्रेटरी तारीफ कामरान साहब  और इसके अलावा काफी सदस्य मौजूद रहे

शहर समता विचार मंच महिला गोष्ठी कानपुर इकाई की फरवरी माह की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

Image
 शहर समता विचार मंच महिला गोष्ठी कानपुर इकाई की फरवरी माह की काव्य गोष्ठी सम्पन्न शहर समता विचार मंच कानपुर इकाई की महिला काव्य गोष्ठी सीमा वर्णिका के संयोजन में रचना सक्सेना  की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ।इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि कविता उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि  मीरा सिन्हा, सुषमा सिंह उर्मि व श्रद्धा श्रीवास्तव रहीं।  यह काव्य गोष्ठी 4 बजे से 5:30 बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही रचना सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति रजनी त्रिपाठी द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन सीमा वर्णिका ने किया। इस काव्य गोष्ठी में सौम्या शर्मा, सोनल ओमर , रजनी त्रिपाठी, सुनीता गुप्ता, सुधा शर्मा, सीमा वर्णिका, अर्चना गंगवार, अन्नपूर्णा बाजपेई ,श्रद्धा श्रीवास्तव ,सुषमा सिंह उर्मि, संतोषी दीक्षित, नीरू श्रीवास्तव  ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चाँद लगा दिया अध्यक्षीय उद्बोधन रचना सक्सेना द्वारा दिया गया । धन्यवाद ज्ञापन सीमा वर्णिका ने किया।