सर चढ़कर बोल रहा है नईम उल हसन का जादू-डॉ कविबन्धु त्यागी



सर चढ़कर बोल रहा है नईम उल हसन का जादू-डॉ कविबन्धु त्यागी



कामिल हसन उर्फ टिंकू



स्योहारा।तेज़ी से चल रहे चुनावी प्रचार के बीच सपा/गठबंधन प्रत्याशी हाजी नईम उल हसन के लिए मेरठ से अपने गांव आए हुए वरिष्ठ सपा नेता डॉ कविबन्धु त्यागी ने भी नईम उल हसन के लिए प्रचार करते हुए दिन रात एक कर रखी है जिसके तहत डॉ कविबन्धु त्यागी पूरे क्षेत्र में दिलो जान से प्रचार में लगे हुए है ,एक प्रेस वार्ता के दौरान डॉ कविबन्धु त्यागी ने कहा कि हम जिस गांव या गली में जा रहे हैं वहां हर जाति धर्म के लोगो मे नईम उल हसन का जादू सर चढ़कर बोल रहा है और सभी पूरे मन से उनको जिताने का आश्वासन दे रहे हैं।


डॉ कविबन्धु त्यागी ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाज़ सरकार से हर वर्ग अब तंग आ गया है और सभी ने एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाने और अखिलेश यादव को पुनः सीएम बनाने की ठान ली है।


उन्होंने आगे कहा कि यदि नईम उल हसन चुनाव जीत जाते हैं तो यकीन नगर व समस्त क्षेत्र में निष्पक्ष विकास की गंगा बहेगी।और रोजगार के अवसर भी  बढेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*