शुगर मिलों द्वारा किसानो को मिलने वाली खाद्य ऊंचे दामो पर बेचने का भाकियू तोमर ने किया कड़ा विरोध

 शुगर मिलों द्वारा किसानो को मिलने वाली खाद्य ऊंचे दामो पर बेचने का भाकियू तोमर ने किया कड़ा विरोध 



रिपोर्टर कामिल हसन उर्फ टिंकू



स्योहारा : भाकियू तोमर के मण्डल उपाध्यक्ष ( मुरादाबाद ) हाजी परवेज़ अख़्तर द्वारा किसानों की समस्याओं से सम्बंधित एक ज्ञापन डिप्टी कमिशनर वाणिज्य कर प्रशासन को भेजा गया , जिस में बताया गया कि स्योहारा एवं धामपुर मीलों द्वारा स्थापित वर्ष से ही व पूर्वजों के अनुसार खाद्य मेली किसानों को खेत मे डालने के लिए फ्री में दी जाती थी जोकि टैक्टर ट्राली व भैंसा गाड़ी का टोकन जो कि बहुत मामूली होता था के द्वारा किसानों को खेतों में डालने हेतु यह खाद्य मेली दी जाती थी , जो कि खेतों के लिए बहुत फायदेमंद कही जाती है लेकिन कुछ वर्ष बाद व्यापार व कमीशन एजेन्टों को यही खाध मेली अधिक मूल्य पर दी जाने लगी , साथ ही शुगर मिलों ने अधिक मुनाफा होता देख   किसानों से बहाने बनाते हुए यही खाध मेली देने से इंकार कर दिया दोनों शुगर मिलों द्वारा किसानों की आड़ में ऊंचे दामो पर कमीशन एजेन्टों को बेची जा रही है हाजी परवेज़ अख्तर ने बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि निष्पक्ष व सत्य कर्मठ अधिकारी से दोनो शुगर मिलो की जांच कराएं व इस काला बाज़ारी को रोके , साथ ही कोई कार्यवाही न होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश अनुसार काला बाज़ारी कर रहे ट्रकों आदि वाहनों को रोक कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा साथ ही किसानों का हक मरने नही दिया जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*