नईम उल हसन की जीत होगी विकास की जीत-एड.शमशाद
नईम उल हसन की जीत होगी विकास की जीत-एड.शमशाद
कामिल हसन उर्फ टिंकू
स्योहारा।धामपुर विधानसभा सीट से सपा -गठबंधन प्रत्याशी हाजी नईम उल हसन के लिए प्रचार व दिन रात मेहनत कर रहे सपा के वरिष्ठ नेता एड.शमशाद सेफी ने कहा कि नईम उल हसन की जीत विकास और उन्नति की जीत होगी क्योंकि नईम उल हसन ज़मीन से जुड़े एक शानदार नेता और जनप्रतिनिधि हैं,जन्होने आगे कहा कि नईम उल हसन सपा के कद्दावर नेता हैं और जन्होने कभी जाती धर्म या नफरत की नही बल्कि विकास और न्याय की राजनीति की है।
क्षेत्र भर में रात दिन सपा के लिए प्रचार कर रहे एड.शमशाद सेफी ने कहा कि हर गांव और हर गली में केवल साइकिल की गूंज है और सभी की यही कोशिश और उम्मीद है कि सपा और अखिलेश यादव ही इस बार सरकार बनाएंगे और पुनः सूबे में विकास और रोजगार की लहर दौड़ेगी।
Comments
Post a Comment