समाजवादी पार्टी ने प्रभुनाथ तिवारी को दी संगठन की जिम्मेदारी*
*समाजवादी पार्टी ने प्रभुनाथ तिवारी को दी संगठन की जिम्मेदारी*
*बलिया*
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी ने जिला बलिया के संगठन में पुराने एवं अनुभवी नेता श्री प्रभु नाथ तिवारी को जिला संगठन की जिम्मेदारी उ प्र के नेता प्रतिपक्ष रामगोबिन्द चौधरी के निर्देशन में समाजवादी पार्टी के बलिया जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने पार्टी के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। तथा सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ नेता श्री प्रभुनाथ तिवारी जी बहुत पुराने एवं अनुभवी नेता है इनसे जिला समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी। तिवारी जी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी के अनुयायी रह चुके हैं ।
*क्या है प्रभुनाथ तिवारी का राजनीतिक अनुभव*
सर्व प्रथम 1982-83 में इन्होने चन्द्रशेखर जी के पार्टी जनतादल की सदस्यता ली और इन्हें युवा जनतादल बलिया के महासचिव बनाया गया। फिर चन्द्रशेखर जी ने जनता दल से अलग पार्टी समाजवादी जनता पार्टी बनायी तो श्री तिवारी ने चन्द्रशेखर जी के साथ सजपा में क ई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। 1998 में सिकन्दरपुर के विधायक राजधारी सिंह के साथ जार्ज फर्नाडिस के पार्टी में शामिल हुए और इन्हें समता पार्टी के कोपाचीट विधान सभा का अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी सन् 2001 में समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रेय विश्वकर्मा द्वारा श्री तिवारी को प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया । सन् 2003 में समता पार्टी का विलय जनता दल यूनाइटिड में हुआ और इसके प्रदेश अध्यक्ष राजधारी सिंह बने और कार्यकर्ता सम्मेलन सुकरताल मुजफ्फर नगर में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कराया गया। उसी समय भारत सरकार के तत्कालीन रक्षा मंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जार्ज साहब ने प्रभुनाथ तिवारी से प्रभावित हुए और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष राजधारी सिंह द्वारा कार्यक्रम में ही प्रदेश संगठन में महासचिव बनाया गया 2003 से 2005 तक ये जदयू के उत्तर प्रदेश संगठन के प्रदेश महासचिव रहे । उसके बाद संगठन की जिम्मेदारी से अपने आप को मुक्त हुए बिना संगठन में रहे ही हमेशा समाज में समाजवादी पार्टी का पक्ष रखते रहे।
समाजवादी पार्टी के बलिया के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के आग्रह एवं नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी के निर्देशन में फिर संगठन की जिम्मेदारी जिला सपा महासचिव पद लिए।
Comments
Post a Comment