शहर समता विचार मंच महिला गोष्ठी कानपुर इकाई की फरवरी माह की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

 शहर समता विचार मंच महिला गोष्ठी कानपुर इकाई की फरवरी माह की काव्य गोष्ठी सम्पन्न



शहर समता विचार मंच कानपुर इकाई की महिला काव्य गोष्ठी सीमा वर्णिका के संयोजन में रचना सक्सेना  की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ।इस काव्यगोष्ठी की मुख्य अतिथि कविता उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि  मीरा सिन्हा, सुषमा सिंह उर्मि व श्रद्धा श्रीवास्तव रहीं। 

यह काव्य गोष्ठी 4 बजे से 5:30 बजे तक चली जिसका शुभारंभ अध्यक्षता कर रही रचना सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती की मूर्ति में माल्यार्पण द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति रजनी त्रिपाठी द्वारा की गयी। काव्य गोष्ठी का कुशल संचालन सीमा वर्णिका ने किया। इस काव्य गोष्ठी में सौम्या शर्मा, सोनल ओमर , रजनी त्रिपाठी, सुनीता गुप्ता, सुधा शर्मा, सीमा वर्णिका, अर्चना गंगवार, अन्नपूर्णा बाजपेई ,श्रद्धा श्रीवास्तव ,सुषमा सिंह उर्मि, संतोषी दीक्षित, नीरू श्रीवास्तव  ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति द्वारा आयोजन में चार चाँद लगा दिया अध्यक्षीय उद्बोधन रचना सक्सेना द्वारा दिया गया । धन्यवाद ज्ञापन सीमा वर्णिका ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*