गुलाबी टीम संग गंगा प्रहरियों ने किया मतदाता जागरूकता !*

 *गुलाबी टीम संग गंगा प्रहरियों ने किया मतदाता जागरूकता !*



वाराणसी। स्वीप वाराणसी द्वारा कैन्ट विधानसभा के पूर्व रेलवे जनता विद्यालय बूथ संख्या (44)  पर चला जनसपंर्क जागरूकता अभियान।

वाराणसी के आठ विधानसभा में लो वोटिंग पोलिंग बूथ पर वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए "विशेष मतदाता जागरूकता अभियान" में  कुल 25 बूथ का चयन किया गया है, जहाँ पूर्व विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में न्यूनतम वोटिंग रही है। 

आज लोको छित्तूपुर वार्ड की आंगनबाड़ी, सहायिका एवं प्रखंड-दस के सिविल डिफेंस के सदस्यों ने ढोल के साथ सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। रेलवे कॉलनी में मतदान में उदासीनता के कारण घरों से मतदान के लिए घरों से बाहर नहीं निकलते। आंगनबाड़ी और सिविल डिफेंस के सदस्य घर पहुँचे और लो वोटिंग के कारण को अवगत कराया और ढोल बजा के मतदाताओं को जागरूक किया। कुल 100 से अधिक लोगों से सम्पर्क किया गया। विशेष मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप आईकॉन नीलू मिश्रा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। आज कार्यक्रम का शुभारंभ विकास खण्ड अधिकारी सुविदिता जी ने किया एवं कार्यक्रम समन्वयक अनुराग मौर्या रहे। मुख्य रूप से कार्यक्रम में सुपरवाइजर संजू भारद्वाज, सिविल डिफेंस पोस्ट वार्डेन श्री प्रकाश सिंह, एवं गुलशन सिंह, अवधेश कुमार, चंदन सिंह, चंद्रदीप सिंह, काली प्रसाद जायसवाल, राकेश कुमार, रोहित कुमार पटेल, आकाश सोनकर, घनश्याम दास गुप्ता, प्रफुल्ल, बनारसी प्रसाद, संतोष, सरिता एवं गंगा प्रहरी दर्शन निषाद, दीनदयाल,  आंगनबाड़ी से बी.एल.ओ. सुमन देवी, निर्मला देवी, ऊषा मौर्या, सरोज देवी, सरोज श्रीवास्तव, अभिलाषा, नीलम सिंह, सुमन मौर्य, निर्मला, कल्लो, शांति,कांति, प्रभावति, सरिता आदि रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

प्रेस मैटर* *राष्ट्रीय साझा काव्य संकलन *काव्यांगन*का हुआ विमोचन*