गन्ने की ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना की आशंका*
*गन्ने की ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना की आशंका*
स्योहारा सड़कों पर गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है ऐसे वाहनों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है अवध शुगर मिल से स्योहारा के क्षेत्र में स्थित गन्ना क्रय केंद्र से ट्रैक्टर ट्राली और ट्रकों में क्षमता से अधिक गन्ना भरकर सड़कों पर ले जाया जा रहा है जिससे सड़कों पर ओवरलोड इन वाहनों के संचालन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है पिछले दिनों कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं इसमें 1 सप्ताह पूर्व दो गन्ने के ट्रक ओवरलोडिंग होने के कारण पलट चुके हैं लेकिन पुलिस प्रशासन क्षेत्र की सड़कों पर हो रहे अवैध संचालन को रोकने में लापरवाह बना हुआ है लापरवाह के चलते क्षेत्र में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस समय-समय पर वाहन चेकिंग और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है
Comments
Post a Comment