मूलचन्द चौहान को जिताने का लें संकल्प-इमरान अख़्तर
. मूलचन्द चौहान को जिताने का लें संकल्प-इमरान अख़्तर
रिपोर्टर कामिल हसन उर्फ टिंकू
स्योहारा। नगर की जनता के लोकप्रिय नेता निर्धन असहाय लोगों की हर संभव मदद करने वाले उनके सुख-दुख में साथ चलने वाले युवा नेता शुऐब असलम अन्सारी के नेतृत्व में कोविड-19 एवं सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए नगर में एक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ठा. मूलचन्द चौहान का नगर की जनता ने फूल मालाओं से उत्साह पूर्वक जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान ठा. मूलचन्द चौहान ने नगर में बड़े नेताओं इमरान अख़्तर उर्फ सनी व शैख़ फैसल वारसी तथा खलीक चौधरी व अन्य के निवास पर पहुंचकर खास मुलाकात की। जिसमें शैख़ फैसल वारसी ने अपने समर्थकों महिलाओं एवं पुरषों को साथ लेकर धामपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक प्रत्याशी ठा. मूलचन्द चौहान का बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ भव्य स्वागत किया। विधायक प्रतियाशी ठा.मूलचन्द चौहान ने नगर जनसंपर्क अभियान में कई मोहल्लों का दौरा कर सभी से अपने लिए वोट की अपील की। विधायक प्रतियाशी मूलचन्द चौहान ने नगर व क्षेत्र की जनता एवं सर्व समाज के लोग से वोट की अपील में कहा कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुनकर विधायक बनाया तो क्षेत्र का हर एक नागरिक विधायक होगा, और भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम हमारे क्षेत्र की जनता पूरी ईमानदारी के साथ करेगी। गंगा जमनी तहज़ीब के लिए जाने जाने वाले तथा ऐतिहासिक समर्थन देकर स्योहारा नगर में बहुजन समाज पार्टी जनाधार बढ़ाने वाले लोकप्रियता के शिखर युवा नेता इमरान अख्तर उर्फ सनी ने निर्धन असहाय लोगों के हित में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि आज मौका है आओ हम सब साथ मिलकर अपने मत का सही इस्तेमाल कर भ्रष्टाचारी एवं जुमलेबाज सरकार को हराकर बहिन मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। इमरान अख्तर ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिये सदैव समर्पित ठा. मूलचन्द चौहान की बेदाग छवि को देखते हुए बहिन मायावती ने उन्हें धामपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी बनाया है और आने वाला वक्त बसपा का ही होगा। शैख़ फैसल वारसी ने अपने संबोधन में कहा कि ठा. मूलचन्द चौहान बहुत ही इमानदार एवं व्यवहार कुशल जनप्रिय नेता है इसी को देखते हुए उन्हें सर्व समाज का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है आने वाली 14 फरवरी को हाथी के सामने वाला बटन दबाकर क्षेत्र की जनता यह साबित करेगी कि धामपुर सीट पर ठा. मूलचन्द चौहान की जीत एक ऐतिहासिक जीत होगी। अंत में उन्होंने नगर की जनता से चुनाव में और ज्यादा जी जान से जुट जाने का आह्वान किया। नगर में जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में मूलचन्द चौहान के साथ सर्व समाज के लोग शामिल रहे। इस मौके पर रजत उर्फ शेंकि रस्तोगी,अमन अख़्तर, केसर महताब, आलम अन्सारी, शुऐब असलम अन्सारी, खलीक चौधरी, अज़ीम चौधरी, शादाब त्यागी, नज़ाक़त अली, सदाक़त हुसैन, आज़म खांन, सभासद शाकिर घोस्सी, सभासद वसीम बबली, मोहम्मद राशिद, पूर्व प्रधान जुनैद हवा, पूर्व सभासद, अय्यूब चौधरी, बसपा नगर अध्यक्ष इस्तखार अहमद, कैसर महताब, फैसल हिलाल, इक़बाल बाले, शहाबुद्दीन अंसारी आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
Comments
Post a Comment