Posts

अमन कमेटी की बैठक हुआ आयोजन

Image
 अमन कमेटी की बैठक हुआ आयोजन  स्योहारा थाना प्रांगण में रविदास जयंती को लेकर अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में रविदास जयंती से जुड़े लोगों और शहर के गणमान्य लोगों को बुलाकर त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान किया गया बैठक में पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी हिंदू सिद्धार्थ ने कहा त्यौहार आपसी सौहार्द यार मोहब्बत के साथ मनाएं मदिरा का सेवन ना करें अपने परंपरागत मार्गों से ही जुलूस निकाले मीटिंग में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा महिपाल सिंह ग्राम प्रधान नपेंद्र कुमार,शैलेन्द्र कुमार उर्फ बब्बू  नीटू जोशी ज़ुहैब अंसारी, सहित ग्राम प्रधान ग्रामीण व शहर के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

स्योहारा I शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के गांव हाजीपुर में रहने वाली भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की बहन आभा देवी 70 पत्नी घनश्याम सिंह सैनी का निधन हो गया है I

Image
 स्योहारा I शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के गांव हाजीपुर में रहने वाली भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की बहन आभा देवी 70 पत्नी घनश्याम सिंह सैनी का निधन हो गया है I उनके निधन की सूचना पर शनिवार की सुबह भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह गांव हाजीपुर पहुंचे और परिजनों को शोक संवेदना प्रकट की I उसके बाद आभा देवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिये बिजनौर बैराज ले जाया गया | इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, सीपी सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, भाजपा विधायक अशोक राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजनौर सुभाष बाल्मीकि, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान, देशबंधु चौहान, अनिल कुशवाह, चैयरमेन धामपुर राजू गुप्ता, जिला महामंत्री भूपेन्द्र बॉबी, तिलकराज सैनी, सुभाष चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, डा۔ विनीत देवरा सहित सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे |

स्योहारा I घर से फरार नाबालिग युवती की बरामदगी के लिए युवती के पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है I पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है I

Image
 स्योहारा  I घर से फरार नाबालिग युवती की बरामदगी के लिए युवती के पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है I पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है I  थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार को रात्रि समय करीब 4 बजे उसकी नाबालिक पुत्री को ननवा पुत्र सतीश मिस्त्री, कार्तिक पुत्र प्रमोद, मौसम पुत्र रामगोपाल, कार्तिक पुत्र रोमगोपाल, निवासीगण ग्राम बेरखेडा बहला फुसलाकर ले गये है I उसने अपनी पुत्री को आसपास व रिश्तेदारी में काफी तलाश किया परन्तु उसकी पुत्री का कहीं कुछ पता नही चल सका उसे  डर है कि वे लोग उसकी पुत्री  के साथ कोई अप्रिय घटना ना कर दे। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए अपनी पुत्री की बरामदगी की मांग की है I थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर चारों लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया I

दो दिन पूर्व करंट की चपेट में आने वाले साकिब की मौत

Image
 दो दिन पूर्व करंट की चपेट में आने वाले साकिब की मौत स्योहारा।रोजी रोटी की तलाश में आज एक और युवक के नसीब में मौत आई, प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय खलीलपुर निवासी साकिब 25 पुत्र अनीस  मुरादाबाद के पीपल साना क्षेत्र में किसी ठेकेदार के साथ खम्बो पर लाइट लगाने का काम कर रहा था जहां दो दिन पूर्व करंट की चपेट में आकर वो गम्भीर रूप से झुलस गया था जिसका इलाज मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में चल रहा था लेकिन आज सुबह साकिब ज़िंदगी से  लड़ाई हार गया उसकी मौत की खबर सुनकर उसके परिजनों व क्षेत्र में शोक फेल गया ,साकिब को आज दोपहर ही हज़ारो नम आंखों के साथ सुपुर्द खाक कर दिया गया। मृतक साकिब की 3 माह बाद शादी भी तय थी लेकिन अब शादी की तैयारी गम म बदल गयी

स्योहारा। नगर के एमक्यू गर्ल्स इण्टर कॉलेज, एमक्यू इण्टर कॉलेज में मुरादाबाद बरेली खंड स्नातक सीट के समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार शिव प्रताप सिंह यादव वोट मांगने के लिए पहुंचे,

Image
 स्योहारा। नगर के एमक्यू गर्ल्स इण्टर कॉलेज, एमक्यू इण्टर कॉलेज में मुरादाबाद बरेली खंड स्नातक सीट के समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार शिव प्रताप सिंह यादव वोट मांगने के लिए पहुंचे, जहां प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव का मास्टर अफ़ज़ाल ज़ैदी, मास्टर फहीम अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह यादव,  एडवोकेट वसीम अहमद, जीशान खालिद, जावेद सईद तथा विभिन्न वोटर्स मौजूद रहे। सभा पूर्व विधायक एवं चुनाव प्रभारी नईम उल हसन तथा पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अनिल यादव के दिशा निर्देश में की गई। बतादें कि शिव प्रताप सिंह पिछले कई दिनों से धामपुर क्षेत्र में अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं, उन्होंने कस्बे के विद्यालय एमक्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज आर.एस.पी इंटर कॉलेज बिरला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज आदि में भी वोट की अपील की

स्योहारा I बिडला उद्योग समूह की अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि० की स्योहारा यूनिट ने सीएसआर एक्टिविटी के अन्तर्गत कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया

Image
 स्योहारा I बिडला उद्योग समूह की अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि० की स्योहारा यूनिट ने सीएसआर एक्टिविटी के अन्तर्गत कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें स्योहारा व आसपास स्थित गांवों के निवासियों को 250 कम्बल वितरित किये गये। कम्बल वितरण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार धामपुर व प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी स्योहारा ने कार्यक्रम में कम्बल वितरित कराये। कम्बल वितरण समारोह में गरीब मजबूर ग्रामीणों को कम्बल वितरित किये गये। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने कहा कि कड़कड़ाती सर्दी में कंबल वितरण कार्यक्रम सराहनीय कार्य है I ऐसे कार्यों में सभी को सहयोग करना चाहिये I  इस मौके पर शुगर मिल की ओर से अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह, यांत्रिकी प्रमुख राजीव त्यागी, डिस्टिलरी प्रमुख जितेन्द्र कुमार सिंह, विधिक प्रमुख राजेश शर्मा, एच आर प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, मेडिकल ऑफीसर डा० गिरीश कुमार श्रीवास्तव, थाना स्योहारा के पदाधिकारी एच विभाग के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे। ..............................

सहसपुर यातायात सुरक्षा के अंतर्गत रैली निकाली गई।

Image
 सहसपुर यातायात सुरक्षा के अंतर्गत रैली निकाली गई। नगर पंचायत सहसपुर में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत व पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।  यातायात सुरक्षा  सप्ताह के अंतर्गत नगर पंचायत सहसपुर पर मानव श्रंखला का आयोजन किया गया।  जिसमें यातायात सुरक्षा से संबंधित शपथ ग्रहण कराया गया तथा नगर पंचायत सहसपुर के कर्मचारियों एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रैली का आयोजन किया गया। जिसमें धर्मदेव अधिशासी अधिकारी ने कहा कि ने कहा कि हमें वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए यदि हम सुरक्षित हैं तो हमारा परिवार सुरक्षित है यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।  संदीप मलिक इंचार्ज पुलिस चौकी सहसपुर ने कहा कि नियमों का पालन हमारे जीवन को सुरक्षित रखता है तथा सभी लोग अपने वाहनों के कागजात पूरे रखें और समय-समय पर वाहनों की जांच कराते रहें ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। इस मौके सौरभ चौधरी, प्रधान लिपिक सलमान अली, जमशेद अख्तर खान, मोहम्मद शाहबाज सफाई नायक राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार अवर अभि...

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग द्वारा स्योहारा नगर में पालनपुर रोड पर एक दौड़ का आयोजन किया

Image
 स्वामी विवेकानंद जयंती एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग द्वारा स्योहारा नगर में पालनपुर रोड पर एक दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रचारक दीपक कुमार एवं नगर कार्यवाह अर्पित त्यागी द्वारा चित्रों पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। दौड़ जूनियर एवं सीनियर दो श्रेणियों में हुई। दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं विवेकानंद के चित्र के साथ सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता दीपक कुमार ने स्वामी विवेकानंद एवं सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को बताया कि स्वामी विवेकानंद से हम सब को चरित्रवान बनने की शिक्षा मिलती है। आज के समय में युवाओं को चरित्रवान बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वामी जी द्वारा विश्व मानचित्र पर भारत के नाम को रोशन करने के साथ अंतिम समय तक देश सेवा के कार्यों को किया गया। आज के दौर में जब युवा नई समस्याओं का सामना कर रहे हैं, नए लक्ष्य तय कर रहे हैं और अपने लिए एक बेहतर भविष्य की आकांक्षा रख रहे हैं तो स्वामी विवेकानंद के विचार और भी प्रसांगिक...

आज दिनाँक 21/01/023(शनिवार)को मेरे बड़े भाई मोहनलाल जी(सेवानिवृत्त शिक्षक)का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है।

Image
 आज दिनाँक 21/01/023(शनिवार)को मेरे बड़े भाई मोहनलाल जी(सेवानिवृत्त शिक्षक)का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है।

एसपी ने थाने का निरीक्षण करते हुए निकाला पैदल मार्च

Image
 एसपी ने थाने का निरीक्षण करते हुए निकाला पैदल मार्च स्योहारा। जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से आज एसपी दिनेश सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में किया फ्लैग मार्च जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा,साथ ही थाने का निरीक्षण किया।   शुक्रवार को एसपी बिजनौर दिनेश सिंह ने थाने का निरीक्षण किया बाद में पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया इस मौके पर एसपी दिनेश सिंह ने बताया है कि नगर व क्षेत्र वासियों की सुरक्षा को लेकर पैदल फ्लैग मार्च किया जा रहा है। एसपी दिनेश सिंह ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी सन्दिग्ध वाहन वह सन्दिग्ध व्यक्ति नजर आए तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दे। क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए आम जनता का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है ।सभी नगर व क्षेत्र वासी पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए संदित व्यक्तियों की सूचना पुलिस प्रशासन को दे। साथ ही एसपी ने गत दिनों पूर्व क्षेत्र के ग्राम बिशनपुरा में एक फाइनेंस कर्मी के साथ हुई लूट के बाबत पीड़ित सुखवीर से भी बात की तथा उसको जल्दी ही आरोपियों को पकड़ने ...

झोलाछाप पशु चिकित्सकों पर कसा जाएगा शिकंजा

Image
 झोलाछाप पशु चिकित्सकों पर कसा जाएगा शिकंजा  स्योहारा I जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में घर-घर घूमकर पशुओं का इलाज करने वाले झोलाछाप पशु चिकित्सकों पर शिकंजा कसा जाएगा I उसके लिए टीम का गठन कर कार्रवाई की जाएगी इस तरह के झोलाछाप की निगरानी की जा रही है I  सहसपुर पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक लीवेन्द्र कुमार ने बताया कि जो फर्जी पशु चिकित्सक गांव गांव जाकर  पशुओं की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं जिला अधिकारी के निर्देश अनुसार उन पर कार्रवाई की जाएगी I हालांकि उनके खिलाफ यह अभियान 15 जनवरी से शुरू हो चुका है सभी फर्जी चिकित्सकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी I पशुधन प्रसार अधिकारी ने बताया कि बगैर उनके सुपरविजन एवं गाइडलाइन के ही अवैध रूप से पशुओं के गर्भधारण के कार्यों में लिप्त रहते जबकि पशुपालन विभाग द्वारा उच्च गुणवत्ता के सीमन से निशुल्क गर्भधारण कराया जा रहा है I उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर स्वामी अनाधिकृत रूप से निम्न गुणवत्ता के सीमन का विक्रय कर रहे हैं जिससे पशुपालकों के और पशुओं में बांझपन की भी समस्या उत्पन्न हो रही है I

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर है मौत

Image
 अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक  सवार की मौके पर है मौत   स्योहारा में हुए एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल भेजा दिया है।  एक ही बाइक पर सवार थे 4 लोग जानकारी के मुताबिक धामपुर थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर निवासी 25 वर्षीय नकुल पुत्र हरि सिंह, 32 वर्षीय अमीचंद पुत्र शंकर, 30 वर्षीय पूनम पत्नी अमित, तथा अमित का 6 वर्षीय बेटा नीरज एक ही बाइक पर सवार होकर गांव जीतपुर से स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव टांडा जा रहे थे। जैसे ही ये लोग नूरपुर रोड पर गांव कुरी के सरकड़ी नहर के पास पहुँचे तो एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नकुल मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  6 फरवरी को मृतक की जानी थी बारात हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया और शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए ज़िला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रह...

स्योहारा I अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि० की स्योहारा यूनिट में गन्ना तौल हेतु लगे कॉटों का औचक निरीक्षण एसडीएम धामपुर द्वारा किया गया। जिसमें मिल में लगे, सभी कॉटे सही पाये गये।

Image
 स्योहारा I अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि० की स्योहारा यूनिट में गन्ना तौल हेतु लगे कॉटों का औचक निरीक्षण एसडीएम धामपुर द्वारा किया गया। जिसमें मिल में लगे, सभी कॉटे सही पाये गये। स्योहारा मिल में पेराई सत्र का कार्य चल रहा है जिसमे गन्ना ट्रक व ट्रालियों के माध्यम से लाया जाता है। एसडीएम धामपुर मनोज कुमार द्वारा मिल में लगे सभी कॉटों का औचक निरीक्षण किया गया | जिसमें उन्हें सभी कॉटे सही तौल करते हुए मिले। निरीक्षण के दौरान मिल प्रबन्धन की ओर से विधिक प्रमुख राजेश शर्मा, आई0टी0 प्रमुख वीर सिंह पुन्डीर, एचआर प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश व अन्य उपस्थित रहे ।

स्योहारा।नगर व क्षेत्र में इस समय चोर,लुटेरों का आतंक चरम पर है,जिसके अंतर्गत लगभग हर दिन कहीं न कहीं चोरी के अलावा एक हफ्ते में हुई दो लूट ने आमजन में खोफ पैदा कर दिया है,लोगो का भरोसा अब पुलिस की सुस्त कार्यशैली से उठने लगा है।

Image
 स्योहारा।नगर व क्षेत्र में इस समय चोर,लुटेरों का आतंक चरम पर है,जिसके अंतर्गत लगभग हर दिन कहीं न कहीं चोरी के अलावा एक हफ्ते में हुई दो लूट ने आमजन में खोफ पैदा कर दिया है,लोगो का भरोसा अब पुलिस की सुस्त कार्यशैली से उठने लगा है। बात करें बीती रात की भी तो इस बार चोरों में पुलिस को कड़ी चुनोती देते हुए थाने से थोड़ी ही दूरी पर स्थित एक दुकान को अपना निशाना बना डाला,जिसकी तहरीर देते हुए दुकान स्वामी चांद पुत्र मसीता ने बताया कि वो थाने तिराहे पर अंडा पकोड़ी की दुकान करता है जिसमे बीती रात किसी समय चोरों ने दो भरे हुए सिलेंडर सहित नकदी आदि भी चुरा ली इसके अलावा बीती रात ही नगर से सटे फैजुल्लापुर में खाली पड़े एक प्लाट से चोर लोहे का गेट भी चुरा ले गए,इसके साथ आज दिन भी चोर बाज़ नही आये  और एक स्कूल के बाहर से एक बाइक भी चुरा डाली इसी तरह की हो चुकी तमाम घटनाओं के बाद आमजन में खोफ का माहौल बना हुआ है।

दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लूट, डेढ़ लाख रुपए से भरा हुआ बैग लेकर फरार हुए बदमाश, दो बाइक पर सवार थे चार बदमाश, एसपी पूर्वी मौके पर, जांच में जुटी पुलिस

Image
 दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लूट, डेढ़ लाख रुपए से भरा हुआ बैग लेकर फरार हुए बदमाश, दो बाइक पर सवार थे चार बदमाश, एसपी पूर्वी मौके पर, जांच में जुटी पुलिस  जनपद बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी को लूटते हुए लगभग डेढ़ लाख रुपये से भरा हुआ बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी और स्योहारा थाना प्रभारी  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।  मामला स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव धुंधली का है जहां पर फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस कंपनी का कर्मचारी सुखबीर सिंह पैसों का कलेक्शन करके वापस नूरपुर की ओर जा रहा था तभी पीछे से दो बाइक पर सवार होकर चार युवक तेजी से आए और सुखबीर सिंह के हेलमेट पर किसी चीज से वार किया जिससे सुखबीर सिंह बाइक से नीचे गिर गया। बदमाशों ने सुखबीर सिंह से नोटों से भरा बैग छीन लिया और साथ ही मोबाइल भी छीन कर दूर फेंक दिया और बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्योहारा थाना प्रभारी राजीव चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।  पीड़ित सुख...

मारपीट कर घायल करने वाले पर मुकदमा दर्ज

Image
 मारपीट कर घायल करने वाले पर मुकदमा दर्ज स्योहारा।आज क्षेत्र के ग्राम अनीसा नंगली में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो पक्षो में हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, प्राप्त समाचार व पीड़िता गांव निवासी राबिया पत्नी शमीम ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के दबंग युवकों समीर,शुएब पुत्रगण शखावत,नसीमा पत्नी यासीन,व मुशर्रफ आदि ने पीड़िता के घर मे घुसकर गाली गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी जिसमे पीड़िता उसकी पुत्री मुजाहिदा व  शबाना पत्नी जावेद को खुली व गुम चोटे आई हैं पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मेडिकल कराते हुए आरोपियों पर धारा 323,504 में मुकदमा दर्ज कर लिया है

नाबालिग युवती को अगवा कर ले जाने के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज

Image
 नाबालिग युवती को अगवा कर ले जाने के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज स्योहारा।स्थनीय निवासी एक महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसकी नाबालिग पुत्री को अगवा करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। स्थानीय महिला की तहरीर के मुताबिक गत 15 जनवरी को उसकी नाबालिग पुत्री बजार गयी थी लेकिन वापस नही लोटी तमाम तलाश करने के बाद उन्हें ज्ञात हुआ कि उसकी पुत्री को धामपुर निवासी विकास नामक अगवा कर ले गया है जिसके बाद महिला उक्त युवक के घर पर गयी तो वहां युवक की माँ ने संतोष ने  महिला के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की और युवती को लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर युवक विकास व उसकी माँ संतोष के खिलाफ धारा 363,223 व 504 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हो गया है

प्रिंटिंग फ्लैक्स की दुकान में चोरी।

Image
 प्रिंटिंग फ्लैक्स की दुकान में चोरी। स्योहारा थाना क्षेत्र में इन दोनों का आतंक चरम सीमा पर है बीती रात चोरों ने प्रिंटिंग फ्लैक्स की दुकान का तोड़कर दुकान में रखे इनवर्टर बेट्रा व लैपटॉप पर हाथ साफ किया दुकान स्वामी सुबह के समय जब दुकान खोलने गया तो उसने देखा दुकान का ताला टूटा हुआ है यह मंज़र देखते ही उसके होश उड़ गए दुकान खोलकर देखा तो दुकान में रखा इनवर्टर बैटरी और लैपटॉप चोरी हो गया पीड़ित दिलशाद आलम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया उसकी बैनर फ्लेक्स की दुकान ठाकुरद्वारा रोड पर स्थित है जहां पर किसी समय अज्ञात लोगों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा इनवर्टर बैटरी लैपटॉप चोरी से निकाल लिया है। आपको बता दें स्योहारा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसकी वजह से और शहरों में भय का माहौल बना हुआ है। बीती दिन भी बदमाशों ने बुलंद हौसलों के साथ एक महिला के हाथ से थैला छीन कर फरार हो गए थे पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी थी लेकिन अभीतक पुलिस उसका कोई सुराग नही लग पाया था पुलिस को रात में फिर चोरों ने चुनोती दे डाली।

भारत को विश्व गुरू बनाने हेतु निरंतर सक्रिय हैं वर्कर

Image
 भारत को विश्व गुरू बनाने हेतु निरंतर सक्रिय हैं वर्कर  स्योहारा - ठंड अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है । इस भीषण ठंड में हर कोई ठिठुरता हुआ नज़र आ रहा है । ऐसी भीषण ठंड में सामाजिक संस्था वर्क (वर्ल्ड ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ रिलिजियंस एंड नॉलेज) के सदस्य स्योहारा रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क गर्मागर्म चाय पिलाते हुए दिखे जिससे लगभग 250 लोग लाभान्वित हुए । सदस्यों को वर्कर कहकर संबोधित किया जाता है । वर्कर पूरे विश्व में जगह जगह विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करते हुए दिखते हैं । इनका बैनर जिसमें  सुन्दर विचार लिखे होते हैं आकर्षण का केंद्र बना रहता है । सफेद टी शर्ट पर लिखा वर्क फॉर कमपेशन एवं पेड़ जिसमें सर्व समाज के चिन्ह होते है इनकी पहचान है । दिहाड़ी मज़दूरों, यात्रियों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों, रेहड़ी वालों आदि ने गर्मागर्म चाय का आनंद लिया । वर्क बिजनौर चैप्टर के सदस्यों ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि वर्क संस्था ना ही जनता से और ना ही सरकार से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता लेती है। सारे कार्यक्रम वर्कर द्वारा ही आयोजित किए जाते हैं । ज्ञात रहे वर्क संस्था 1987 से वसु...

स्योहारा I नगर के अस्पताल मैट्रो स्किन एंड मेटरनिटी सेंटर का उदघाटन फीता काटकर किया गया I

Image
 स्योहारा I नगर के अस्पताल मैट्रो स्किन एंड मेटरनिटी सेंटर का  उदघाटन फीता काटकर किया गया I मैट्रो स्किन एंड मेटरनिटी सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर गरीब व मजबूर लोगों को 550 लिहाफ वितरित किये गए I सोमवार की दोपहर मेट्रो स्किन एवं मेटरनिटी सेंटर के शुभारम्भ पर संचालकों चौधरी मनसूब उर रहमान, चौधरी राशिद हुसैन पीटर तथा प्रबंधक चौधरी आमिर महफूज ने नई पहल करते हुए भयंकर सर्दी से बचाव के लिए गरीब, जरूरतमंदों को लिहाफ वितरित किये । उन्होंने बताया की स्योहारा नगर में मैट्रो स्किन एंड मेटरनिटी सेंटर खोलने का मकसद स्योहारा और आसपास के क्षेत्र की जनता को इस मेटरनिटी सेंटर पर उपस्थित डॉक्टरो के द्वारा दी जाने वाली चिकत्स्कीय सेवा उच्च गुणवत्ता के साथ मुहैया कराई जाए तथा यहां पर मिलने वाले सभी प्रकार जे इलाज में गरीब मरीजों के लिए विशेष प्रकार की छूट रहेगी। कार्यक्रम में  रोगों के लिये महिला चिकित्सक शबनाज़ अकील, डॉक्टर निशा अकील,  होम्योपैथी मेडिसन के लिए डॉक्टर ओपी चौहान, चर्म रोग चिकित्सक डॉक्टर ए के गौड़, त्वचा एवं बालों के ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टर प्रियांश चौधरी, पूर्व विधाय...