स्वामी विवेकानंद जयंती एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग द्वारा स्योहारा नगर में पालनपुर रोड पर एक दौड़ का आयोजन किया

 स्वामी विवेकानंद जयंती एवं सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग द्वारा स्योहारा नगर में पालनपुर रोड पर एक दौड़ का आयोजन किया


गया। दौड़ का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रचारक दीपक कुमार एवं नगर कार्यवाह अर्पित त्यागी द्वारा चित्रों पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। दौड़ जूनियर एवं सीनियर दो श्रेणियों में हुई। दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं विवेकानंद के चित्र के साथ सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता दीपक कुमार ने स्वामी विवेकानंद एवं सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को बताया कि स्वामी विवेकानंद से हम सब को चरित्रवान बनने की शिक्षा मिलती है। आज के समय में युवाओं को चरित्रवान बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वामी जी द्वारा विश्व मानचित्र पर भारत के नाम को रोशन करने के साथ अंतिम समय तक देश सेवा के कार्यों को किया गया। आज के दौर में जब युवा नई समस्याओं का सामना कर रहे हैं, नए लक्ष्य तय कर रहे हैं और अपने लिए एक बेहतर भविष्य की आकांक्षा रख रहे हैं तो स्वामी विवेकानंद के विचार और भी प्रसांगिक हो जाते हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विषय में उन्होंने बताया कि हमें उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। नेता जी किस प्रकार इंग्लैंड के कैंब्रिज विश्वविद्यालय में सिविल सेवा की नौकरी से त्यागपत्र देकर देश की आजादी में कूद पड़े। आजादी के संघर्ष में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रतिभागियों को खेल के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास में प्रमुख होते हैं। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलों का आयोजन समय-समय पर शिक्षण संस्थाओं में होते रहना चाहिए। खेल पाठ्यक्रम का एक विशेष हिस्सा होता है जिससे छात्रों का शारीरिक विकास होता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क रहता है एवं खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार दिए गए। जूनियर श्रेणी में कुणाल, अनिल, यश एवं सीनियर श्रेणी में शेरसिंह, विकास, कमल विजयी रहे। सांत्वना पुरस्कार में केशव, शिवम, लकी एवं जॉनी को पुरस्कृत किया गया। दौड़ प्रतियोगिता में नगर एवं खंड प्रचारक अमन भारत, नगर विद्यार्थी प्रमुख अमन जोशी, नमन माहेश्वरी, ऋषभ, यश राणा, नीरज अग्रवाल, वैभव रस्तोगी, संजीव गर्ग, अमित चौहान, सार्थक अग्रवाल, कुश रस्तोगी, प्रिंस राणा, अविनाश जोशी, रोहित बाल्मीकि एवं मनोज भटनागर उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

स्योहारा।आज ग्राम चंचल पुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब बारातियों को ले जा रही एक स्कार्पियो कार की यहां एक खंबे से टक्कर हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

मालगाड़ी की चपेट में आकर हुई युवक की दर्दनाक मौत