स्वास्थ शिविर में की जांच

 स्वास्थ शिविर में की जांच



नूरपुर : धामपुर मार्ग स्थित देवता महाविद्यालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंवर रविन्द्र कुमार, महाविद्यालय के सचिव विरेंद्र सिह, प्राचार्य डा. लोकवीर सिंह, समाजसेवी उदल सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता नितिन चौहान व डा. अमित नारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। संचालन चौधरी जितेंद्र कुमार ने किया। शिविर में डा. खिवेंद्र सिंह, डा. पंकज, डा. अरिहंत, डा. राहुल आदि चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और बीएमडी, शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी की नि:शुल्क जांच की।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।