स्योहारा I बिडला उद्योग समूह की अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि० की स्योहारा यूनिट ने सीएसआर एक्टिविटी के अन्तर्गत कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया

 स्योहारा I बिडला उद्योग समूह की अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि० की स्योहारा यूनिट ने सीएसआर एक्टिविटी के अन्तर्गत कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया


जिसमें स्योहारा व आसपास स्थित गांवों के निवासियों को 250 कम्बल वितरित किये गये। कम्बल वितरण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार धामपुर व प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी स्योहारा ने कार्यक्रम में कम्बल वितरित कराये। कम्बल वितरण समारोह में गरीब मजबूर ग्रामीणों को कम्बल वितरित किये गये। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने कहा कि कड़कड़ाती सर्दी में कंबल वितरण कार्यक्रम सराहनीय कार्य है I ऐसे कार्यों में सभी को सहयोग करना चाहिये I 

इस मौके पर शुगर मिल की ओर से अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह, यांत्रिकी प्रमुख राजीव त्यागी, डिस्टिलरी प्रमुख जितेन्द्र कुमार सिंह, विधिक प्रमुख राजेश शर्मा, एच आर प्रमुख विवेक श्रीवास्तव, मेडिकल ऑफीसर डा० गिरीश कुमार श्रीवास्तव, थाना स्योहारा के पदाधिकारी एच विभाग के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

..............................

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।