Posts

स्योहारा।भाजपा कार्यकर्ता नईम अहमद इदरीसी के आवास पर भाजपा की स्थानीय इकाई की एक मीटिंग का आयोजन हुआ,जिसमे सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नगर निकाय के चुनाव में जुट जाने की अपील व आह्वान किया गया।

Image
 स्योहारा।भाजपा कार्यकर्ता नईम अहमद इदरीसी के आवास पर भाजपा की स्थानीय इकाई की एक मीटिंग का आयोजन हुआ,जिसमे सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर नगर निकाय के चुनाव में जुट जाने की अपील व आह्वान किया गया। इस मौके पर भाजपा से चेयरमैन पद का चुनाव के लिए टिकट मांग रहे नईम इदरीसी ने कहा कि पार्टी हाईकमान टिकट भले ही किसी को भी दे लेकिन हम सबको एकजुट होकर पूरी शक्ति और ईमानदारी से भाजपा को ही चुनाव लड़ाकर जीतना भी है और शहर के विकास में योगदान भी देना है,उन्होंने आगे कहा कि चुनाव की तैयारियों में हमे कोई भी गुटबाजी और छोटा बड़ा न करते हुए केवल संगठन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना है। इस मौके पर विपिन शर्मा,आमिर उमर, प. सारण जोशी,शैलेन्द्र उर्फ बब्बू,नफीस फारूकी,महबूब चोधरी, फहीम इदरीसी,फैजान, एनिन नईम आदि मौजूद रहे।

स्योहारा: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्योहारा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन खंड विकास अधिकारी रामकुमार, एडीओ पंचायत करुणा चौहान, सीनियर फैकल्टी सतेंद्र शर्मा, डा.नवनीत शेखर, प्रशिक्षक मौहम्मद वसीम, जुनैद हवा, अब्दुल कादिर, रिजवान द्वारा किया गया।

Image
 स्योहारा: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्योहारा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन खंड विकास अधिकारी रामकुमार, एडीओ पंचायत करुणा चौहान, सीनियर फैकल्टी सतेंद्र शर्मा, डा.नवनीत शेखर, प्रशिक्षक मौहम्मद वसीम, जुनैद हवा, अब्दुल कादिर, रिजवान द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीनियर फैकल्टी डा.नवनीत शेखर द्वारा नौ प्रमुख थीम गरीबी मुक्त गाँव, स्वस्थ गाँव, बाल हितैषी गाँव, महिला हितैषी गाँव, पर्याप्त जलयुक्त गाँव, स्वच्छ एवं हरित गाँव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचा वाला गाँव,सुशासन वाला गाँव, सामाजिक रूप से न्यायसगत एवं सुरक्षित गाँव आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सीनियर फैकल्टी सतेंद्र शर्मा ने बीडीसी सदस्यों को सतत विकास लक्ष्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गरीब मुक्त गांव तभी होगा जब गांव स्वस्थ्य होगा। स्वास्थ्य विभाग द्धारा आपके गांव क्षेत्र में निःशुल्क उपचार किया जाता है। गांव के सरकारी अस्पताल की सुविधा का प्रयोग करना चाहिए। प्रशिक्षक मौहम्मद वसीम द्वारा आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे पर विस्तृत जानकारी दी। सुशासन वाले गाँव पर भ...

स्योहारा : मुरादाबाद धामपुर मार्ग पर दुकानदारों व आवासीय अतिक्रमण को हटाने को लेकर लोनिवि राजस्व विभाग व पालिका की टीम ने सड़क के मध्य से साठ मीटर नाप कर निशान लगाये |

Image
 स्योहारा : मुरादाबाद धामपुर मार्ग पर दुकानदारों व आवासीय अतिक्रमण को हटाने को लेकर लोनिवि राजस्व विभाग व पालिका की टीम ने सड़क के मध्य से साठ मीटर नाप कर निशान लगाये | अतिक्रमण में आने वाली दुकानों व मकान के ध्वस्तीकरण की सूचना पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया | हालांकि पुलिस बल न मिलने के कारण ध्वस्तीकरण की कार्यवाई फ़िलहाल कुछ दिन के लिये टाल दी गई है |  शनिवार की दोपहर स्योहारा में मुरादाबाद धामपुर मुख्य मार्ग रोडवेज बस स्टेण्ड से मिल तिराहा तक लोक निर्माण विभाग की संपत्ति पर हो रहे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई को लेकर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरिशंकर शर्मा, जेई अवनीश कुमार, तहसीलदार धामपुर परमानन्द झा, पालिका के  ईओ एपी पांडेय हल्का लेखपाल बिजेंद्र सिंह स्योहारा पहुंचे | लोक निर्माण विभाग की टीम ने सड़क के मध्य से साठ फिट नाप कर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिये चिन्हीकरण कर निशान लगाने शुरू कर दिए | लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा चिन्हीकरण की कार्रवाई देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया | कुछ दुकानदार स्वम ही किया हुआ अतिक्रमण हटाने में लग ...

आगामी चुनाव को लेकर नौगांवा सादात थाना परिसर में हुई अमन शांति की बैठक

Image
 आगामी चुनाव को लेकर नौगांवा सादात थाना परिसर में हुई अमन शांति की बैठक नौगांवा सादात।।।। थाना नौगांवा सादात परिसर में आगामी निकाय चुनाव को लेकर थाना नौगांवा सादात परिसर में अमन शांति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता इंस्पेक्टर संत कुमार ने की। इस बैठक में नगर के चेयरमैन पद के प्रत्याशियों ,वार्डो के प्रत्याशी व नगर के गणमान्य व्यक्तियों को बुलाया गया। इस बैठक में अमन शांति बनाए रखने के संबंध में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इसके बाद इंस्पेक्टर संत कुमार ने सभी से अपील करते हुए कहा चुनाव आयोग की गाइडलाइन का सभी लोग पालन करेंगे यदि कोई व्यक्ति नियम विरुद्ध कार्य करता है तब उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी इसलिए सभी लोग नियम व शर्तों का पालन करते हुए अपना कीमती वोट डालें और वोट अवश्य डालें। इस अवसर पर चेयरमैन पद के प्रत्याशी नईम हसन लाओ जी, शहाबुद्दीन अंसारी, वकार हैदर, शिवाल हैदर, अतहर अब्बास ,नूर अब्बास राणा व नगर के सभी सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।।

पीटीएम मिटिंग में अधिक अभिभावको की उपस्थिति पर सहायक निदेशक ने जताया संतोष

Image
 पीटीएम मिटिंग में अधिक अभिभावको की उपस्थिति पर सहायक निदेशक ने जताया संतोष --------------------------------------------------------------- शिवगंज(राजस्थान) - महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में अध्यायपक-अभिभावक बैठक का इन्दु मेहता महात्मा गांधी अनुभाग की सहायक निदेशक शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने आकस्मिक अवलोकन कर बच्चों में अंग्रेजी माध्यम में वार्तालाप कर अभिभावकों, शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिये।  राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार प्रधानाचार्य हेमलता चौधरी ने बताया कि सहायक निदेशक इन्दु मेहता ने अभिभावक मिटिंग का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षा में बढते कदम के संदर्भ में विभाग द्वारा ली गई परीक्षा का रिपोर्ट कार्ड के आधार पर छात्र-छात्राओं में अंग्रेजी माध्यम के आधार पर वार्तालाप में नवाचार करने, विषय आधारित विषयाध्यापको एवं कक्षाध्यापकों को अंग्रेजी, गणित, हिन्दी में स्टार रेठिंग सुधार कर हिन्दी में मात्राओं का विशेष ध्यान रखने, गणित में बैसिक जानकारी, अंग्रेजी में वार्तालाप पर विशेष देने के निर्देश दिये।...

नौ थीम से होगा ग्राम पंचायत व क्षेत्र पचायत का विकास

Image
 नौ थीम से होगा ग्राम पंचायत व क्षेत्र पचायत का विकास क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण समापन स्योहारा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्योहारा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन खंड विकास अधिकारी रामकुमार,एडीओ पंचायत  करुणा चौहान व सीनियर फैकल्टी सतेंद्र शर्मा,डॉ नवनीत शेखर, प्रशिक्षक मौहम्मद वसीम,जुनैद हवा,अब्दुल कादिर,रिजवान  द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सीनियर फैकल्टी डा नवनीत शेखर द्वारा नौ प्रमुख थीम गरीबी मुक्त गाँव, स्वस्थ गाँव,बाल हितैषी गाँव, महिला हितैषी गाँव,पर्याप्त जलयुक्त गाँव, स्वच्छ एवं हरित गाँव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचा वाला गाँव,सुशासन वाला गाँव, सामाजिक रूप से न्यायसगत एवं सुरक्षित गाँव आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सीनियर फैकल्टी सतेंद्र शर्मा ने बीडीसी सदस्यों को सतत विकास लक्ष्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गरीब मुक्त गांव तभी होगा जब गांव स्वस्थ्य होगा। स्वास्थ्य विभाग द्धारा आपके गांव क्षेत्र में निःशुल्क उपचार किया जाता है। गांव के सरकारी अस्पताल की सुविधा का प्रयोग कर...

स्योहारा।पीसफुल हेल्थ केयर एजुकेशन सोसाइटी के तत्वाधान में मुस्लिम चौधरियान में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के सलीम अहमद गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने एक समिति पीसफुल हेल्थ केयर एजुकेशन शिक्षा और स्वास्थ्य के उद्देश्य से बनाई है।

Image
 स्योहारा।पीसफुल हेल्थ केयर एजुकेशन सोसाइटी के तत्वाधान में मुस्लिम चौधरियान में  एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समिति  के सलीम अहमद गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने एक समिति  पीसफुल हेल्थ केयर  एजुकेशन शिक्षा और स्वास्थ्य के उद्देश्य से बनाई है।  इसका उद्देश्य नगर में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर करना कार्य करना है समिति द्वारा सबसे पहले एक बड़ा हॉस्पिटल निर्माण कराना  है हॉस्पिटल के लिए स्योहारा ठाकुरद्वारा रोड पर लगभग चौदह बीघा जगह ले ली गई है जिसकी कीमत 13.68 करोड़ है । इसी मे सलीम अहमद गांधी ने बताया हॉस्पिटल खोलने का खयाल हमारे समिति  के लोगो को क्रोना काल में आया जब देश के साथ साथ नगर व आसपास के लोगो को हॉस्पिटल और ऑक्सीजन के लिए जगह तक नहीं मिली और सैकड़ों लोगो को अपनी जिंदगी गवानी पड़ी। समिति के शेख वजीर अहमद ने बताया की पीसफुल हेल्थ केयर एजुकेशन सोसाइटी का उद्देश्य हॉस्पिटल का निर्माण कराना ही नहीं शिक्षा के लिए भी जोर देना है आने वाले समय में शिक्षा के लिए भी उचित कार्य किए जायेंगे  जिससे नगर व आसपास के बच्चों को शिक्षा का ...

स्योहारा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत विकास खंड स्योहारा क़े सभागार में दो दिवसीय मंडलीय क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

Image
 स्योहारा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत  विकास खंड स्योहारा क़े सभागार में दो दिवसीय मंडलीय क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उनके गठन समितियां अधिकारों व शक्तियों क़े बारे जानकारी दी गई I  शुक्रवार की दोपहर ब्लाक क़े डवाकरा हाल में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों क़े दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान, खण्ड विकास अधिकारी रामकुमार सिंह, एडीओ पंचायत करुणा चौहान ने माँ सरस्वती क़े चित्र क़े सामने दीप प्रज्जवलित कर किया। ब्लाक प्रमुख उज्जवल चौहान ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने अपने क्षेत्र में बिना भेदभाव व पारदर्शिता से विकास कार्य करने की अपील की I  प्रशिक्षण में सीनियर फैकल्टी डॉ नवनीत शेखर

थाना क्षेत्र के गांव पाईन्दापुर निवासी आर्मी जवान नितिन चौधरी पुत्र शिवकुमार सिंह जो दिल्ली रक्षा मंत्रालय में तैनात है वह घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था |

Image
 थाना क्षेत्र के गांव पाईन्दापुर निवासी आर्मी जवान नितिन चौधरी पुत्र शिवकुमार सिंह जो दिल्ली रक्षा मंत्रालय में तैनात है वह घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था | आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे आर्मी जवान नितिन चौधरी अपने भाई व ग्राम प्रधान पति अतुल कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह साथी भूपेंद्र सिंह व गौरव के साथ स्योहारा ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिव के पास जा रहे थे कि स्योहारा से पहले ही गांव गड़ी की पुलिया के पास गांव के ही नवनीत पुत्र राजकुमार सौरभ पुत्र कलवा विक्रांत पुत्र राकेश प्रशांत पुत्र सुभाष सनी पुत्र अशोक व दो अज्ञात युवकों ने रायफल दिखाकर उनकी बाईक रोक ली और हॉकी चाकू व गुप्ती से मुझ नितिन व भाई अतुल पर हमला बोल दिया | साथियों द्वारा बचाव करने पर जंगल में भागकर जान बचाई | आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने रायफल से तीन फायर भी किये | पुलिस ने घायल आर्मी के जवान नितिन व ग्राम प्रधान पति अतुल को मेडीकल परीक्षण के लिये सीएचसी भेजा | थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि पीड़ित आर्मी जवान व ग्राम प्रधान पति की ओर से तहरीर मिल चुकी है | मामले की जाँच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई की जा र...

शीर्षक -- निःशक्त , गरीब और यतीम को

Image
 शीर्षक -- निःशक्त , गरीब और यतीम को --------------------------------------------------------- निःशक्त, गरीब और यतीम को, अशकुनी कहना नहीं। देखकर इनको राह में तुम, राह अपनी बदलना नहीं।। निःशक्त, गरीब और यतीम को----------------।। अभिमान तुम करना नहीं, अपनी शक्ल - सूरत पर। हंसना नहीं कभी भी तुम,मजबूर और बदसूरत पर।। स्थिर नहीं है समय का पहिया,नफरत इनसे करना नहीं। निःशक्त, गरीब और यतीम को---------------।। उनके लिए भी करना प्रार्थना, जो है यतीम दुनिया में। करना मदद उन लोगों की भी, जो है बेघर दुनिया में।। आये अगर ये तुम्हारी दर, अपशब्द इनको कहना नहीं। निःशक्त,गरीब और यतीम को-----------------।। निःशक्त भी तो इंसान है , घृणा से इनको देखो नहीं। मजबूर ऐसे लोगों को तुम,धरती पे बोझ समझो नहीं।। बांटों इनको अपनी खुशियाँ, अछूत इनको कहना नहीं। निःशक्त, गरीब और यतीम को---------------।। शिक्षक एवं साहित्यकार-  गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

स्योहारा से ठाकुरद्वारा मार्ग पर नगर द्वारा गेरे जा रहे हैं मुर्गो के अबसेश जिससे सड़क किनारे चलने बाले राहगीरो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है आते जाते लोगो को आबारा कुत्ते व चील व कौवे परेसान कर रहे हैं जिससे रोड़ एक्सीडेंट होने की संभाबना बनी रहती है।

Image
 स्योहारा से ठाकुरद्वारा मार्ग पर नगर द्वारा गेरे जा रहे हैं मुर्गो के अबसेश जिससे सड़क किनारे चलने बाले राहगीरो को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है आते जाते लोगो को आबारा कुत्ते व चील व कौवे परेसान कर रहे हैं जिससे रोड़ एक्सीडेंट होने की संभाबना बनी रहती है।

एस॰ पी॰ कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक और विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ रंगारंग कार्यक्रम*

Image
 *एस॰ पी॰ कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक और विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ रंगारंग कार्यक्रम*                                                                                                                                                   आकाश कर्णवाल चांदपुर:- एस॰पी॰ कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, तिगरी- चाँदपुर (बिजनौर) में “सांस्कृतिक और विज्ञान प्रदर्शनी” का आयोजन हुआ।  कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री अनंत अग्रवाल ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।  इस एग्जीबिशन में बच्चों ने अलग अलग विषय पर तरह-तरह के मॉडल/प्रोजेक्ट (वर्किंग व नॉन-वर्किंग...

शीर्षक - उन माँ-बाप को भूला दिया

Image
 शीर्षक - उन माँ-बाप को भूला दिया --------------------------------------------------------- उन माँ-बाप को भूला दिया, जन्म जिन्होंने हमको दिया। मान लिया बोझ उनको, पालन- पोषण जिन्होंने किया।। उन माँ-बाप को भूला दिया------------------।। हमारे जन्म से पहले उन्होंने , सपनें कितने संजोये होंगे। देने को हमको जन्म उन्होंने, दुःख-दर्द उन्होंने सहे होंगे।। यह हमने क्यों नहीं सोचा, उनको हमने ठुकरा दिया। मान लिया बोझ उनको, पालन-पोषण जिन्होंने किया।। उन माँ-बाप को भूला दिया----------------।। कर्जा उन्होंने लिया होगा, हमको शिक्षा दिलाने में। भूखे- प्यासे सोये होंगे, हमको काबिल बनाने में।। जब हम पैसा कमाने लगे तो, कर्ज उनका भूला दिया। मान लिया बोझ उनको, पालन-पोषण जिन्होंने किया।। उन माँ-बाप को भूला दिया-----------------।। रहने लगे हम उनसे अलग, शादी हमारी होने पर। भूल गए उनकी सेवा हम, असहाय उनके होने पर।। भगवान है माँ- बाप तो, संस्कार हमने यह भूला दिया। मान लिया बोझ उनको, पालन-पोषण जिन्होंने किया।। उन माँ-बाप को भूला दिया-----------------।। शिक्षक एवं साहित्यकार- गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद तहसील ए...

शीर्षक - माँ की ममता

Image
 शीर्षक - माँ की ममता -------------------------------------------------- देती है हमें ताकत, माँ की ममता। मिटाती है निराशा, माँ की ममता।। हरती है हर दुःख, माँ की ममता। देती है खुशी सबको, माँ की ममता।। देती है हमें ताकत-------------------।। माँ की ममता के बिना, अधूरा है भगवान। माँ की ममता है सच में, जग में वरदान।। माँ की ममता के बिना, अपूर्ण है जीवन। करती है जीवन रोशन, माँ की ममता।। देती है हमें ताकत----------------------।। करती है माफ गलती , माँ की ममता सच में। एक सूरत है दया की , माँ की ममता सच में।। लेकर आँसू  देती है सुख, माँ की ममता हमको। करती हैं हमको आबाद ,यह माँ की ममता।। देती है हमें ताकत--------------------------।। अपनी माँ का अपमान, कभी नहीं करना। अपनी माँ के ऑंसू , कभी बहने नहीं देना।। करते हैं पूजा भगवान भी , अपनी माँ की। हम सब पर आशीर्वाद है, माँ की ममता।। देती है हमें ताकत-----------------------।। शिक्षक एवं साहित्यकार-  गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

शेरकोट में मकान की छत पर चढ़ी गाय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

Image
 शेरकोट में मकान की छत पर चढ़ी गाय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा शेरकोट। थाना क्षेत्र के गांव उमरपुर आशा में आवारा घूम रही गाय सोमवार को सुबहे लगभग 9 बजे शेर सिंह के मकान की छत पर चढ़ गई। जिसको गांव वालों ने निचे उतारने का प्रयास किया लेकिन गाय मकान की छत से निचे नहीं उतरी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद डायल 112 से कॉन्स्टेबल असलम व बृजेश मोके पहुचे और स्थानीय  ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 11 बजे गाय को मकान के जीने वाले रास्ते से नीचे उतारा जिसके बाद मकान मालिक ने राहत की सांस ली वही डायल 112 पुलिस ने कहा कि पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। ग्रामीणों का कहना है अगर गाय समय से नीचे नहीं उतरती तो गाय को गभीर चोट आ  सकती थी पुलिस व ग्रामीणों की मदद से गाय को सकुशल नीचे उतारा गया

बच्चों ने मनाया सविधान दिवस, ली शपथ बच्चों ने मनाया सविधान दिवस, ली शपथ

Image
 बच्चों ने मनाया सविधान दिवस, ली शपथ                                                                                                                                                    आकाश कर्णवाल चांदपुर :-एस॰पी॰ कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, तिगरी- चाँदपुर (बिजनौर) में 26 नवंबर 2022 “संविधान दिवस” के रूप में मनाया गया।  इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अनंत अग्रवाल, प्रिंसिपल श्री ललित कुमार शर्मा, समस्त स्टाफ व सभी छात्र-छात्राएं शामिल रहे। बच्चों को अपने भारत के संविधान के विषय में बताया गया कि संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को ग्रहण किया गया तथा जो 26 जनवरी 1950 को प्रवृत हुआ। संविधान में सरकार...

साहित्यकार गुरुदीन वर्मा हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

Image
 साहित्यकार गुरुदीन वर्मा  हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित ---------------------------------------------------------------- पिण्डवाड़ा(राजस्थान) - प्रसिद्ध साहित्यकार एवं शिक्षक गुरुदीन वर्मा को राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच , इंदौर द्वारा हिन्दी गौरव राष्ट्रीय सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है।         साहित्यकार वर्मा ने बताया कि उनको यह सम्मान राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच एवं दिव्योत्थान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में 30 अक्टूबर 2022 को इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया है। यह सम्मान उनको साहित्यकार श्रेणी की पद्य विधा में मिला है।      वर्मा ने मीडिया को बताया कि उनको यह सम्मान डाक द्वारा ही प्राप्त हुआ है क्योंकि उनके पैर का ऑपरेशन होने के कारण वह इस सम्मान समारोह में जा नहीं सके।         ज्ञात हो कि शिक्षक एवं साहित्यकार वर्मा राजस्थान के बारां जिले के मूलनिवासी है जो सिरोही जिले में सरकारी शिक्षक के रूप में नियुक्त है। वर्मा अब तक 2850 से ज्यादा काव्य रचनायें लिख चुके हैं ...

शीर्षक - मजदूर हुआ तो क्या हुआ

Image
 दिनांक 28/11/022(सोमवार) ------------------------------------------------------- शीर्षक - मजदूर हुआ तो क्या हुआ -------------------------------------------------------- मजदूर हुआ तो क्या हुआ, यह भी एक इंसान है। इसको भी इज्जत दो तुम,इसका भी सम्मान है।। मजदूर हुआ तो क्या----------------।। नहीं धूप-छांव यह देखता, ना सर्दी और बरसात। यह खून-पसीना बहाता है, चाहे हो दिन या रात।। नहीं घृणा से इसको देखो,यह ईश्वर की सन्तान है। मजदूर हुआ तो क्या-----------------।। नहीं इसके कर्म तुम समझो, तुच्छ और सम्मान रहित। नहीं इसके बिना अपना जीवन, सुख और चैन सहित।। मानो इसको अपना साथी, इसमें जिंदा ईमान है। मजदूर हुआ तो क्या-----------------।। नहीं इसपे ऐसे जुल्म करो, हक है इसको भी जीने का। हम सबकी तरह अपने सपनें, मुकम्मल यहाँ करने का।। आबाद होने दो इसका घर, इसके भी कुछ अरमान है। मजदूर हुआ तो क्या-----------------।। शिक्षक एवं साहित्यकार- गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

बीएसएफ कम्पनी कमांडर का शॉल ओढ़ाकर किया गया स्वागत।

Image
 बीएसएफ कम्पनी कमांडर का शॉल ओढ़ाकर किया गया स्वागत।                                        मैनपुरी से राघवेंद्र यादव की रिपोर्ट सुगम प्रहरी न्यूज़ के लिए।                                          आज घिरोर में लोकसभा उपचुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स की दो कम्पनी घिरोर पहुँची।तो थाना प्रभारी घिरोर श्री नरेन्द्र पाल सिंह ने बीएसएफ कम्पनी कमांडर का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और निष्पक्ष चुनाव हो और जनता को अपना मताधिकार भयमुक्त होकर हो जाये इसके लिए चुनाव आयोग ने पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की है।आज घिरोर में दो कम्पनी आईं हैं जल्द ही और भी पहुंचने की उम्मीद है।जनता भयमुक्त होकर मतदान करें।इसके लिए चुनाव आयोग कृत संकल्प है।

शीर्षक - ऐसा है संविधान हमारा

Image
 शीर्षक - ऐसा है संविधान हमारा -------------------------------------------------------- ऐसा है संविधान हमारा,नहीं ऐसा संविधान कोई। पूरे विश्व में इसकी महिमा, गाता है हर देश कोई।। ऐसा है संविधान हमारा----------------।। जीने का अधिकार दिया है, इसने हर मानव को। शिक्षा का अधिकार दिया है, इसने हर समाज को।। अभिव्यक्ति की आजादी, इसने दी है हर वर्ग को। इसने दिया सम्मान सभी को,नहीं किया भेदभाव कोई। ऐसा है संविधान हमारा---------------।। नारी को इसने दी ताकत,नारी इससे मजबूत हुई। अपने ऊपर जुल्मों से, लड़ने को नारी तैयार हुई।। इसके दम पर पहुंच गई है, नारी ऊँचे ओहदों पर। पिछड़े और दलितों की, जागी है आत्मा इससे सोई। ऐसा है संविधान हमारा----------------।। नहीं है  इससे कोई बड़ा और महान, संविधान कहीं। लचीला है संविधान हमारा, लेकिन बहुत कठोर नहीं।। फलीभूत है इससे देश में, हर धर्म और  हर जाति- वर्ग। जिसको लिखा अम्बेडकर ने, नहीं ऐसा लिखेगा कोई। ऐसा है संविधान हमारा------------------।। शिक्षक एवं साहित्यकार-  गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)