एस॰ पी॰ कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक और विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ रंगारंग कार्यक्रम*
*एस॰ पी॰ कॉन्वेंट स्कूल में सांस्कृतिक और विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ रंगारंग कार्यक्रम*
आकाश कर्णवाल चांदपुर:- एस॰पी॰ कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, तिगरी- चाँदपुर (बिजनौर) में “सांस्कृतिक और विज्ञान प्रदर्शनी” का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री अनंत अग्रवाल ने सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।
इस एग्जीबिशन में बच्चों ने अलग अलग विषय पर तरह-तरह के मॉडल/प्रोजेक्ट (वर्किंग व नॉन-वर्किंग) तैयार कर अपनी अदभुत कला दिखाई व अपनी प्रतिभा का पूरा प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक प्रोजैक्ट्स/मॉडल देखकर कार्यक्रम में आये तमाम अभिभावकों व अन्य लोगों ने खूब तारीफ़ की व सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में आये लोगो द्वारा पूछे गये सवालों का बच्चों ने बहुत बढ़ चढ़कर जवाब भी दिया।
इस प्रदर्शनी में कई मॉडल बनाये गये जैसे की विलेज मॉडल, स्मार्ट सिटी मॉडल, विंडमिल पावर जनरेशन, वायरलेस ट्रांसमिशन, डोर अलार्म सिक्योरिटी हाउस, सिक्योरिटी रेन अलार्म, वैक्यूम क्लीनर, वाटर साइकिल, फोर सीजन, इंडियन मैप, एयर पोलूशन, चिड़िया घर, ऑटोमैटिक वाटर पम्प, हाइड्रो पॉवर जनरेशन, जिम कार्बेट पार्क, सोलर प्लांट, स्वच्छ भारत अभियान, कई तरह के खेल के स्टेडियम व कई सारे अन्य मॉडल भी तैयार किए गये।
छात्रों द्वारा विद्यालय का पूरा मॉडल भी तैयार किया गया जिसमें अकाउंट ऑफिस, मैनेजमेंट ऑफिस, प्रिंसिपल ऑफिस, कंप्यूटर लैब, क्लासेज़, ग्राउंड, फिजिक्स-केमिस्ट्री-बायो लैब व अन्य छोटी से छोटी चीजें भी दिखाई गई। विद्यालय के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार अग्रवाल व मैनेजर श्री अनंत अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा को खूब सराहा।
विद्यालय के प्रिंसिपल श्री ललित कुमार शर्मा ने आगे भी इस तरह के एग्जीबिशन कार्यक्रम कराते रहने को कहा। इस कार्यक्रम की तैयारी कराने में व इसे सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं का पूरा सहयोग किया।

Comments
Post a Comment