बच्चों ने मनाया सविधान दिवस, ली शपथ बच्चों ने मनाया सविधान दिवस, ली शपथ

 बच्चों ने मनाया सविधान दिवस, ली शपथ                                                                                           


                                                        आकाश कर्णवाल चांदपुर :-एस॰पी॰ कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, तिगरी- चाँदपुर (बिजनौर) में 26 नवंबर 2022 “संविधान दिवस” के रूप में मनाया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री अनंत अग्रवाल, प्रिंसिपल श्री ललित कुमार शर्मा, समस्त स्टाफ व सभी छात्र-छात्राएं शामिल रहे।


बच्चों को अपने भारत के संविधान के विषय में बताया गया कि संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को ग्रहण किया गया तथा जो 26 जनवरी 1950 को प्रवृत हुआ। संविधान में सरकार के संसदीय स्वरूप की व्यवस्था की गई जिसकी संरचना कतिपय एकात्मक विशेषताओं सहित संघीय है। 

विद्यालय के प्रिंसिपल श्री ललित कुमार शर्मा जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया जाना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

युवती को अगवा करने वालो के विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज

किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि।