थाना क्षेत्र के गांव पाईन्दापुर निवासी आर्मी जवान नितिन चौधरी पुत्र शिवकुमार सिंह जो दिल्ली रक्षा मंत्रालय में तैनात है वह घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था |

 थाना क्षेत्र के गांव पाईन्दापुर निवासी आर्मी जवान नितिन चौधरी पुत्र शिवकुमार सिंह जो दिल्ली रक्षा मंत्रालय में तैनात है वह घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था |


आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे आर्मी जवान नितिन चौधरी अपने भाई व ग्राम प्रधान पति अतुल कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह साथी भूपेंद्र सिंह व गौरव के साथ स्योहारा ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिव के पास जा रहे थे कि स्योहारा से पहले ही गांव गड़ी की पुलिया के पास गांव के ही नवनीत पुत्र राजकुमार सौरभ पुत्र कलवा विक्रांत पुत्र राकेश प्रशांत पुत्र सुभाष सनी पुत्र अशोक व दो अज्ञात युवकों ने रायफल दिखाकर उनकी बाईक रोक ली और हॉकी चाकू व गुप्ती से मुझ नितिन व भाई अतुल पर हमला बोल दिया | साथियों द्वारा बचाव करने पर जंगल में भागकर जान बचाई | आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने रायफल से तीन फायर भी किये | पुलिस ने घायल आर्मी के जवान नितिन व ग्राम प्रधान पति अतुल को मेडीकल परीक्षण के लिये सीएचसी भेजा | थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि पीड़ित आर्मी जवान व ग्राम प्रधान पति की ओर से तहरीर मिल चुकी है | मामले की जाँच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई की जा रही है।

,,,,..................................................... ......

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

स्वास्थ शिविर में की जांच