स्योहारा : मुरादाबाद धामपुर मार्ग पर दुकानदारों व आवासीय अतिक्रमण को हटाने को लेकर लोनिवि राजस्व विभाग व पालिका की टीम ने सड़क के मध्य से साठ मीटर नाप कर निशान लगाये |
स्योहारा : मुरादाबाद धामपुर मार्ग पर दुकानदारों व आवासीय अतिक्रमण को हटाने को लेकर लोनिवि राजस्व विभाग व पालिका की टीम ने सड़क के मध्य से साठ मीटर नाप कर निशान लगाये |
अतिक्रमण में आने वाली दुकानों व मकान के ध्वस्तीकरण की सूचना पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया | हालांकि पुलिस बल न मिलने के कारण ध्वस्तीकरण की कार्यवाई फ़िलहाल कुछ दिन के लिये टाल दी गई है |
शनिवार की दोपहर स्योहारा में मुरादाबाद धामपुर मुख्य मार्ग रोडवेज बस स्टेण्ड से मिल तिराहा तक लोक निर्माण विभाग की संपत्ति पर हो रहे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई को लेकर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हरिशंकर शर्मा, जेई अवनीश कुमार, तहसीलदार धामपुर परमानन्द झा, पालिका के ईओ एपी पांडेय हल्का लेखपाल बिजेंद्र सिंह स्योहारा पहुंचे | लोक निर्माण विभाग की टीम ने सड़क के मध्य से साठ फिट नाप कर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिये चिन्हीकरण कर निशान लगाने शुरू कर दिए | लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा चिन्हीकरण की कार्रवाई देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया | कुछ दुकानदार स्वम ही किया हुआ अतिक्रमण हटाने में लग गये | लोनिवि व राजस्व विभाग ने अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण के लिये पुलिस बल की मांग की लेकिन अधिकांश पुलिस बल उप चुनाव डयूटी में जाने के कारण पुलिस बल नहीं मिल सका जिस कारण अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाई फ़िलहाल टल गई है |

Comments
Post a Comment