आगामी चुनाव को लेकर नौगांवा सादात थाना परिसर में हुई अमन शांति की बैठक

 आगामी चुनाव को लेकर नौगांवा सादात थाना परिसर में हुई अमन शांति की बैठक



नौगांवा सादात।।।। थाना नौगांवा सादात परिसर में आगामी निकाय चुनाव को लेकर थाना नौगांवा सादात परिसर में अमन शांति की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता इंस्पेक्टर संत कुमार ने की। इस बैठक में नगर के चेयरमैन पद के प्रत्याशियों ,वार्डो के प्रत्याशी व नगर के गणमान्य व्यक्तियों को बुलाया गया। इस बैठक में अमन शांति बनाए रखने के संबंध में वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इसके बाद इंस्पेक्टर संत कुमार ने सभी से अपील करते हुए कहा चुनाव आयोग की गाइडलाइन का सभी लोग पालन करेंगे यदि कोई व्यक्ति नियम विरुद्ध कार्य करता है तब उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी इसलिए सभी लोग नियम व शर्तों का पालन करते हुए अपना कीमती वोट डालें और वोट अवश्य डालें। इस अवसर पर चेयरमैन पद के प्रत्याशी नईम हसन लाओ जी, शहाबुद्दीन अंसारी, वकार हैदर, शिवाल हैदर, अतहर अब्बास ,नूर अब्बास राणा व नगर के सभी सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

स्वास्थ शिविर में की जांच