स्योहारा: राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्योहारा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन खंड विकास अधिकारी रामकुमार, एडीओ पंचायत करुणा चौहान, सीनियर फैकल्टी सतेंद्र शर्मा, डा.नवनीत शेखर, प्रशिक्षक मौहम्मद वसीम, जुनैद हवा, अब्दुल कादिर, रिजवान द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सीनियर फैकल्टी डा.नवनीत शेखर द्वारा नौ प्रमुख थीम गरीबी मुक्त गाँव, स्वस्थ गाँव, बाल हितैषी गाँव, महिला हितैषी गाँव, पर्याप्त जलयुक्त गाँव, स्वच्छ एवं हरित गाँव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचा वाला गाँव,सुशासन वाला गाँव, सामाजिक रूप से न्यायसगत एवं सुरक्षित गाँव आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सीनियर फैकल्टी सतेंद्र शर्मा ने बीडीसी सदस्यों को सतत विकास लक्ष्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गरीब मुक्त गांव तभी होगा जब गांव स्वस्थ्य होगा। स्वास्थ्य विभाग द्धारा आपके गांव क्षेत्र में निःशुल्क उपचार किया जाता है। गांव के सरकारी अस्पताल की सुविधा का प्रयोग करना चाहिए। प्रशिक्षक मौहम्मद वसीम द्वारा आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे पर विस्तृत जानकारी दी। सुशासन वाले गाँव पर भी गहनता से भी चर्चा की। प्रशिक्षक जुनैद हवा ने पर्याप्त जलयुक्त गाँव के बारे में जानकारी दी।तथा स्वच्छ एवं हरित गाँव के विषय में भी बताया। प्रशिक्षक अब्दुल कादिर व रिजवान ने राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन का भाग दो प्रारंभ हो चुका है थीम स्वच्छ एवं हरित गांव के अंतर्गत प्रत्येक गांव में कूड़ा निस्तारण। समापन दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर मे अवैध खनन रोकने के लिए आरटीओ एवं खनन निरीक्षक द्वारा भागूवाला चेक पोस्ट पर किया गया प्रवर्तन कार्य, 07 वाहनों का किया गया चालान

पुस्तक समीक्षा " काव्य साधना "

स्वास्थ शिविर में की जांच